Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 27 Oct 2024 11:25:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रूद्र हनुमान सेवा समिति ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किए वस्त्र, मिठाइयां और जूते https://vinayexpress.in/2024/10/27/bkn-9677/ Sun, 27 Oct 2024 11:25:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=89255 विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा अपने बीकानेर प्रवास के दौरान दूसरे दिन दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं व पुरुषों में जूते, वस्त्र व मिठाइयां वितरण की गई। यह कार्यक्रम अंबेडकर कॉलोनी, वार्ड नंबर 33, आंगनबाड़ी केंद्र 41 में किया गया।

कार्यकर्ता सायरा कंवर, सहायिका पूजा कंवर, आशा सहयोगिनी सुशीला उपस्थित रहे। समिति के गुरु अर्जुन दास, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, सोनू स्वामी, दीपक पुरोहित, दिलीप गुप्ता, वैभव, हिमांशी, मयंक उपस्थित रहे। प्रचारक उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा लगातार 25 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं। जिसमें जरूरतमंदों में वस्त्र सामग्री, राशन सामग्री, चिकित्सा सामग्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता द्वारा शाखा बीकानेर में पिछले 5 वर्षों से किए गए सेवा कार्यों से अवगत करवाया गया।

गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित माता को अपने बच्चों में सुविधा देने के साथ-साथ संस्कार डालने प्रेरणा दी गई जिससे आज के बच्चे कल के भावी युवा, अच्छे नागरिक बन सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा सके। जिससे कि एक सशक्त भारत का सपना साकार हो सके। गुरूजी द्वारा सभी से आग्रह किया गया कि वे इस दीपावली पर दो पौधे अवश्य लगाये। बच्चों को पटाखों से दूर रखें एवं कोशिश करें कि उन्हें इन्हीं पैसों को सेवा कार्य या अन्य जरूरत में लगाने की प्रेरणा दें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता, सहयोगी, आशा सहयोगिनियों ने गुरुजी व संस्था के सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। गुरूजी द्वारा भी सभी को आशीर्वाद व धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन शांति व सफलता पूर्वक रहा।

 

]]>
NIA ने कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में पेश की चार्जशीट : सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन https://vinayexpress.in/2022/12/23/nia-presented-charge-sheet-in-kanhaiyalal-murder-case/ Fri, 23 Dec 2022 08:49:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=52528 विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली. उदयपुर में 28 जून को हुए कन्हैयालाल हत्याकांड में गुरुवार को NIA ने चार्जशीट पेश कर दी है. इस पूरे मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन भी निकलकर सामने आ रहा है. इस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें से दो पाकिस्तानी व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी गई है. NIA ने कन्हैयालाल की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद से लंबी जांच के बाद 11 आरोपियों की जानकारी मिली है.

उदयपुर में कन्हैया लाल की बरेहमी से हत्या के मामले में NIA की चार्जशीट बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी गौस मोहम्मद पाकिस्तान में बैठे सलमान हैदर और अबू इब्राहिम के संपर्क में था. इसी ने रियाज अत्तारी का ब्रेनवॉश कर अपने साथ मिलाया था. कराची के रहने वाले दोनों आरोपियों को NIA ने अपनी चार्जशीट में नामजद किया है. सलमान हैदर ने ही गौस मोहम्मद को कट्टरपंथी बनाने के लिए ट्रेनिंग दी थी. वहीं, अबू इब्राहिम आतंकी गतिविधियों में शामिल है. सलमान हैदर ने इब्राहिम से गौस मोहम्मद का संपर्क कराया था. गौस मोहम्मद के घर से जाकिर नाइक के भाषण भी मिले हैं. NIA ने इसकी जानकारी अपनी चार्जशीट में पेश की है.

NIA चार्जशीट के मुताबिक मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले ग्रुप दावत-ए-इस्लाम के सम्पर्क में कई वर्षो से थे. इसी ग्रुप ने रियाज की शादी कराई थी. दावत-ए-इस्लाम के मौलाना ने मोहम्मद रियाज का पूरी तरीके से ब्रेनवॉश और रेडिकल एक्टिविटी में शामिल किया.

रियाज और मोहम्मद गौस पाकिस्तान दावत-ए-इस्लामी के साथ साथ पाकिस्तान के दल तहरीक-ए-लब्बैक के भी सम्पर्क में थे. सलमान और अबू इब्राहिम जिनको NIA ने अपनी चार्जशीट में शामिल किया है उनसे गौस और रियाज़ लगातार सम्पर्क में थे. दोनों पाकिस्तानी सलमान और अबू इब्राहिम भी दावते-ए-इस्लाम संगठन से जुड़े थे.

इस हत्याकांड में पहले धानमंडी पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद 29 जून को एनआईए ने एक अलग केस दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की. NIA की चार्जशीट में बताया गया है कि दोनों हत्यारों में रियाज ज्यादा क्रूर था और घटना का वीडियो धार्मिक आधार के टकराव के उद्देश्य से पोस्ट किया गया था.

आपको बता दें कि 28 जून 2022 को उदयपुर में 48 वर्षीय कन्हैयालाल की दो लोगों ने उनकी टेलर की दुकान में ग्राहक बनकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसके कारण राजस्थान सरकार ने धार्मिक भावनाओं के देखते हुए पूरे राजस्थान में करीब 5 दिनों तक नेटबंदी की थी.

]]>
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2021/08/02/bkn-1113/ Mon, 02 Aug 2021 19:13:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11870 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्वित हो, इसके मद्देनजर प्रत्येक विभाग गम्भीरतापूर्वक कार्य करें। जिला स्तरीय बैठकों में इनकी प्रगति का रिव्यू किया जाएगा।
जिला कलक्टर सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उच्च स्तर पर भी इनका नियमित फीडबैक लिया जाता है। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारित करें। प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष इनका प्रतिदिन रिव्यू करें। उन्होंने गंगाशहर सीवर परियोजना के तहत सीवर कनेक्शन के कार्यों की समीक्षा की तथा इसमें गति लाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रभारी मंत्री के दौरों तथा समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों की अक्षरश: पालना हो तथा पालन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाए। विद्युत के ढीले तारों को दुरुस्त करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा बकाया कृषि कनेक्शन समयबद्ध जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा राजीव गांधी जल संचय योजना की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए इनका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती के लिए सतत अभियान चलाने को कहा। शहरी क्षेत्र की साफ सफाई पर ध्यान देने के साथ, सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मापदंड अपनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी रोड लाइटें चालू रहें। निगम के अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम का रिव्यू भी विभाग स्तर पर नियमित किया जाए। उन्होंने विधायकों एवं सांसदों द्वारा प्राप्त पत्रों के समयबद्ध जवाब उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/07/29/bkn-1097/ Thu, 29 Jul 2021 11:24:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11786 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने राज्य सरकार की भागीदारी में मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के लिए वित्तीय तकनीकी और कारोबार सहायता के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की शुरूआत की है।


अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक एल.डी. पंवार ने बताया कि यह योजना राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से संचालित है। योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री स्थापित करने के इच्छुक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों के नाम राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को अग्रिम कार्यवाही के लिए भिजवाए जाएंगे।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने देर रात किया शहर का सघन दौरा : रोड लाइट्स की देखी व्यवस्था https://vinayexpress.in/2021/07/17/namit-mehta-news/ Sat, 17 Jul 2021 16:26:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11542 रोड लाइट्स मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी अधिकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर रात शहर का सघन दौरा किया। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी शहर की स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति देखी थी तथा अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित करते हुए, समय-समय पर इनका निरीक्षण करने को कहा था। इसके तहत शनिवार को भी नगर निगम, नगर विकास न्यास और बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों का अवलोकन किया।
उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से दुर्गादास सर्किल, दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किल, श्रीगंगानगर रोड, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, कोठारी अस्पताल, पूगल फांटा, पूगल रोड ओवरब्रिज, जैसलमेर रोड, नगर निगम रोड, जूनागढ़, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार ओवर ब्रिज, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, रामरतन कोचर सर्किल, सिने मैजिक रोड, औद्योगिक क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग, नागणेचीजी मंदिर, मेडिकल कॉलेज सर्किल, पंचशती सर्किल, व्यास कॉलोनी मेन रोड, मूर्ति सर्किल, जेएनवी थाना रोड, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले दस दिनों में रोड लाइट्स की स्थिति में सुधार हुआ है। इस स्तर को बनाए रखें तथा यदि कहीं रोड लाइट्स बंद मिलती हैं, तो उन्हें अविलम्ब ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं प्रमुख मार्गों पर रोड लाइट्स चालू रहें, इसकी मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रों के अनुसार प्रभारी अधिकारी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी हाई मास्क लाइट्स भी चालू रहें तथा रोड लाइट्स सम्बन्धित शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, बीकेइएसएल के प्रबंधक अर्पण दत्ता मौजूद रहे।

]]>
ममता रांका पुन: बनी गंगाशहर अध्यक्ष https://vinayexpress.in/2021/07/11/bkn-1069/ Sun, 11 Jul 2021 18:55:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11465 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से ममता रांका का मनोनयन किया गया है। निर्वाचन अधिकारी शारदा डागा ने बताया कि रविवार को महिला मंडल भवन में चुनाव प्रक्रिया सम्बन्धी साधारण बैठक में सर्वसम्मति से ममता रांका को पुनरू अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान संविधान का वाचन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या संतोष बोथरा ने किया। मंत्री प्रतिवेदन कविता चैपड़ा ने प्रस्तुत किया। कन्या मंडल संयोजिका गरिमा सेठिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पद विसर्जन किया 2021 से 2023 के लिए योगिता भूरा को संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया। रांका के अध्यक्ष बनने पर नयनतारा छल्लानी, शकुंतला तातेड़, पुष्पा सेठिया, मधु छाजेड़ मीनाक्षी अंचलिया, संजू लालानी, बिंदु छाजेड़ आदि ने बधाई प्रेषित की।

]]>
मुक्ति संस्था के तत्वावधान में युवा शोधार्थी डॉ नमामी शंकर आचार्य द्वारा सम्पादित पुस्तक “राजस्थानी गद्य गंगा” का लोकार्पण शुक्रवार को https://vinayexpress.in/2021/07/09/bkn-1062/ Fri, 09 Jul 2021 09:57:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11327 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अध्यक्षता में किया गया, लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य “आशावादी” एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि हिन्दी-राजस्थानी के साहित्यकार कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी थें । इस अवसर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ मेघना शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस अवसर पर बोलते हुए भाटी ने कहा राजस्थानी भाषा के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु संकल्प पारित कर भारत सरकार को भिजवाया है लेकिन भारत सरकार के स्तर पर विचार नहीं किया जाना उचित नहीं है । भाटी ने कहा कि एमजीएस सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है । भाटी ने कहा कि “राजस्थानी गद्य गंगा” के माध्यम से एमजीएस के विधार्थियों को एक ही पुस्तक में राजस्थानी भाषा के आधुनिक रचनाकारों की विभिन्न गद्य विधाएं उपलब्ध हो सकेगी, उन्होंने मुक्ति संस्था एवं पुस्तक के सम्पादक डॉ नमामी शंकर आचार्य द्वारा राजस्थानी भाषा के किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वें ऐसे उल्लेखनीय योगदान को जारी रखें ।
इस अवसर पर मधु आचार्य “आशावादी” ने कहा कि राजस्थानी भाषा प्रेम एवं अपनत्व की भाषा है स्वतंत्र भारत में केन्द्र सरकार द्वारा भलेई राजस्थानी भाषा को मान्यता न दी गयी है परन्तु समाज द्वारा पूर्ण रूप से अपनाई जा रही तथा राजस्थानी भाषा को प्यार किया जाता है । आचार्य ने कहा कि साहित्य अकादमी नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा को अन्य भारतीय भाषाओं के बराबर दर्जा दिया गया है ।
लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि दस करोड़ से अधिक लोगों के कंठों की भाषा दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषा है, जोशी ने कहा कि हिन्दुस्तान के प्रत्येक क्षेत्र के विकास में राजस्थानी लोग सहभागिता कर रहे हैं साथ ही आर्थिक विकास में भी आगे बढ़कर सहयोग करने वाले लोगों की राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए । जोशी ने आग्रह किया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थायी रूप से राजस्थानी विभाग प्रारंभ किया जाना चाहिए , उन्होंने “राजस्थानी गद्य गंगा” की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ मेघना शर्मा ने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशित होने से स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र – छात्राओं को लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं जब राजस्थानी भाषा को जल्दी ही मान्यता मिलेगी ।
“राजस्थानी गद्य गंगा” के संपादक डॉ नमामी शंकर आचार्य ने बताया कि इस पुस्तक के प्रकाशन से विश्वविद्यालय में राजस्थानी विषय के स्नातक तृतीय वर्ष के दूसरे प्रश्न पत्र में राजस्थानी के आधुनिक साहित्यकारों की रचनाओं के संकलन को संपादित किया गया है। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित, राजेश चौधरी, सरजीत सिंह , युवराज व्यास, रामोवतार उपाध्याय एवं मुकेश रामावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

]]>
ओटीएस में विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/03/24/ots-news-bkn/ Wed, 24 Mar 2021 09:00:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5257 राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों/संस्थाओं  में पदस्थापित अधिकारी कर सकेगें आवेदन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रबंध अध्ययन केन्द्र द्वारा विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों एवं संस्थानों में पदस्थापित अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि केन्द्र में निरंतर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करवाये जाते है, इसके अंतर्गत सत्र लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की सेवायें ली जाती है, अतः अपने विषय में व्याख्यान डिलीवरी का अनुभव व सत्र लेने में रूचि रखने वाले अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रत्येक 1.5 घण्टे के सत्र हेतु 1000 राशि का मानदेय निर्धारित किया गया है।


अतिरिक्त निदेशक लेखा योगिता गोयल ने बताया कि निरन्तर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सेवा नियम, वित्तीय नियम, प्रबंधन, प्रशासन आदि सहित कुल 8 विषय एवं मिड कैरियर ट्रेनिंग हेतु आरटीआई, जेण्डर इश्यू, लीडरशिप, इथिक्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स, टीम वर्क, आदि सहित कुल 21 विषयों के विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। अतिरिक्त निदेशक बीमा शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय समय व्यक्तिगत मुलाकात कर जानाकरी प्राप्त कि जा सकती है अथवा ripa.bikaner@gmail.com ई-मेल एड्रेस पर संपर्क किया जा सकता है

]]>
डेयरी संचालकों के विरूद्ध 3 लाख 35 हजार 952 रुपये का नोटिस जारी https://vinayexpress.in/2021/03/15/bkn-280/ Mon, 15 Mar 2021 14:41:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4547 नगर निगम की कार्यवाही, सात दिन में राशि जमा करवाने के निर्देश


विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। सार्वजनिक मार्ग पर गोबर, कचरा एवं मलमूत्र डाले जाने को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों के विरूद्ध 3 लाख 35 हजार 952 रुपये का नोटिस जारी किया गया है। यह राशि सात दिनों में निगम कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय तक राशि जमा नहीं करवाए जाने की स्थिति में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धाराओं के तहत संपतियों की कुर्की वारंट जारी कर वसूली की जाएगी।


नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि पटेल नगर स्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के पीछे रहने वाले श्री राम प्रताप, श्री सोहन लाल, श्री गोविंद तथा श्रीराम को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार इनके द्वारा अपने निवास स्थान पर अवैध रूप से डेयरी का संचालन किया जा रहा है तथा गोबर, कचरा एवं मलमूत्र आदि आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान की दीवार के पास शिवबाड़ी रोड के मुख्य रास्ते पर डाला जाता है। इससे वहां गंदगी और दुर्गन्ध उत्पन्न होती है। साथ ही आवागमन भी बाधित होता है।


गौरी ने बताया कि निगम के स्वच्छता निरीक्षकों एवं जमादारों द्वारा डेयरी संचालकों को यहां कचरा नहीं डालने की कई बार हिदायतें दी गईं, लेकिन डेयरी संचालकों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम द्वारा 30 दिसम्बर से 7 जनवरी तक निगम स्तर पर जेसीबी मशीन एवं डम्पर के माध्यम से कचरा हटाने पर व्यय हुई राशि 3 लाख 35 हजार 952 रुपये के भुगतान के लिए इन डेयरी संचालकों को समान रूप से उत्तरदायी माना है तथा निगम द्वारा खर्च की गई यह राशि आगामी सात दिनों में निगम कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।


निगम आयुक्त ने बताया कि डेयरी संचालकों को तीन दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समय भी दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद राजस्थन नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 287 एवं 296 के तहत इस राशि की वसूली बकाया कर के रूप में संपतियों की कुर्की वारंट जारी कर वसूल की जाएगी।

]]>
नर्सेज का राज्यस्तरीय चरण बंद आंदोलन शुरू: आज हुए धरने से सरकार को 1 माह की मोहलत https://vinayexpress.in/2021/03/05/jaipur-24/ Fri, 05 Mar 2021 11:47:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3834 5 अप्रैल से संभागवार धरणो की घोषणा, बीकानेर सम्भाग से होगा आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रांतीय आह्वान पर जयपुर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज द्वार पर आयोजित एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरने में राज्य भर के जिलों से बड़ी संख्या में आए नर्सेज प्रतिनिधियों ने प्रांतीय नर्सेज महासमिति के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया आयोजित सभा में उपस्थित नर्सेज प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा बजट 2021 में नर्सेज की मांगों की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताते हुए राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए राज्य भर में 5 अप्रैल 2021 से संभागवार धरणो के साथ राज्य भर में भीषण आंदोलन की चेतावनी दी है
नर्सेज प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गए धरने को संबोधित करते हुए सम्भाग प्रभारी आदराम चैधरी व प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी ने बताया कि सम्भागीय धरनों का आगाज 5 अप्रैल को बीकानेर सम्भागीय धरने से होगा । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सेज ने अदम्य साहस से कार्य किया उसकी प्रशंसा राज्य के समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी की तथा चिकित्सा मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से नर्सेज को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र एवं अन्य राज्यों के समान नर्सिंग ऑफिसर ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ,नर्सिंग व्याख्याता इत्यादि करने का आश्वासन दिया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कोरोना प्रोत्साहन राशी तथा कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेटिव के आदेश किए गए परंतु धरातल पर नर्सेज को कोई लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला वही बजट 2021 में भारी उपेक्षा हुई हैं ! वही संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी गठित की गई परंतु समस्या जैस की तस है जिससे संपूर्ण राज्य का नर्सेज संवर्ग आंदोलन का पथ चुनने पर मजबूर हो रहा है जिसके लिए राज्य सरकार की आवेदनशीलता जवाब दे हैं !
प्रान्तीय संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी ने बताया कि नर्सेज की प्रमुख ज्वलंत एवं लंभित समस्याओं में केंद्र एवं अन्य राज्य के समान नर्सेज संवर्ग का पदनाम परिवर्तन नियमित एव अनियमित समस्त नर्सेज कर्मियों को कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेंटिव प्रोत्साहन राशि का भुगतान समस्त संविदा नर्सिंग कर्मियों को नियमित की नीति एवं मानदेय में वृद्धि पुरानी पेंशन योजना की बहाली ड्रेस कोड में परिवर्तन ।ANM / जीएनएम नर्सिंग ट्यूटर संवर्ग की पदोन्नति पदों में वृद्धि समयबंद पदोन्नति चिकित्सक विहीन चिकित्सा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के अधिकार ! 2018 नर्सेज भर्ती में एक समान जॉइनिंग तिथि, नर्सेज संवर्ग की वेतन भतो संबंधित विसंगति का निस्तारण इत्यादि 11 सूत्रीय मांगें लंबित है।

जिलाध्यक्ष शहर आरिफ मोहम्मद व जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि आज के प्रान्तीय धरने में बीकानेर जिले विभन्न ब्लॉक व मुख्य चिकित्सलयो से सक्रिय नर्सेज सहित प्रदेश संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी, महामंत्री अमित वशिष्ठ,नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सम्भाग प्रभारी घनश्याम जांगिड़, मंगलसिंह, अनिल यादव,जयकिशन राना, सुनील सेन शामिल हुए ।

]]>