Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
nursing – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 05 Mar 2021 11:47:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नर्सेज का राज्यस्तरीय चरण बंद आंदोलन शुरू: आज हुए धरने से सरकार को 1 माह की मोहलत https://vinayexpress.in/2021/03/05/jaipur-24/ Fri, 05 Mar 2021 11:47:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3834 5 अप्रैल से संभागवार धरणो की घोषणा, बीकानेर सम्भाग से होगा आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रांतीय आह्वान पर जयपुर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज द्वार पर आयोजित एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरने में राज्य भर के जिलों से बड़ी संख्या में आए नर्सेज प्रतिनिधियों ने प्रांतीय नर्सेज महासमिति के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया आयोजित सभा में उपस्थित नर्सेज प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा बजट 2021 में नर्सेज की मांगों की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताते हुए राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए राज्य भर में 5 अप्रैल 2021 से संभागवार धरणो के साथ राज्य भर में भीषण आंदोलन की चेतावनी दी है
नर्सेज प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गए धरने को संबोधित करते हुए सम्भाग प्रभारी आदराम चैधरी व प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी ने बताया कि सम्भागीय धरनों का आगाज 5 अप्रैल को बीकानेर सम्भागीय धरने से होगा । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सेज ने अदम्य साहस से कार्य किया उसकी प्रशंसा राज्य के समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी की तथा चिकित्सा मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से नर्सेज को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र एवं अन्य राज्यों के समान नर्सिंग ऑफिसर ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ,नर्सिंग व्याख्याता इत्यादि करने का आश्वासन दिया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कोरोना प्रोत्साहन राशी तथा कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेटिव के आदेश किए गए परंतु धरातल पर नर्सेज को कोई लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला वही बजट 2021 में भारी उपेक्षा हुई हैं ! वही संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी गठित की गई परंतु समस्या जैस की तस है जिससे संपूर्ण राज्य का नर्सेज संवर्ग आंदोलन का पथ चुनने पर मजबूर हो रहा है जिसके लिए राज्य सरकार की आवेदनशीलता जवाब दे हैं !
प्रान्तीय संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी ने बताया कि नर्सेज की प्रमुख ज्वलंत एवं लंभित समस्याओं में केंद्र एवं अन्य राज्य के समान नर्सेज संवर्ग का पदनाम परिवर्तन नियमित एव अनियमित समस्त नर्सेज कर्मियों को कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेंटिव प्रोत्साहन राशि का भुगतान समस्त संविदा नर्सिंग कर्मियों को नियमित की नीति एवं मानदेय में वृद्धि पुरानी पेंशन योजना की बहाली ड्रेस कोड में परिवर्तन ।ANM / जीएनएम नर्सिंग ट्यूटर संवर्ग की पदोन्नति पदों में वृद्धि समयबंद पदोन्नति चिकित्सक विहीन चिकित्सा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के अधिकार ! 2018 नर्सेज भर्ती में एक समान जॉइनिंग तिथि, नर्सेज संवर्ग की वेतन भतो संबंधित विसंगति का निस्तारण इत्यादि 11 सूत्रीय मांगें लंबित है।

जिलाध्यक्ष शहर आरिफ मोहम्मद व जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि आज के प्रान्तीय धरने में बीकानेर जिले विभन्न ब्लॉक व मुख्य चिकित्सलयो से सक्रिय नर्सेज सहित प्रदेश संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी, महामंत्री अमित वशिष्ठ,नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सम्भाग प्रभारी घनश्याम जांगिड़, मंगलसिंह, अनिल यादव,जयकिशन राना, सुनील सेन शामिल हुए ।

]]>