Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
organized – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 25 Jul 2022 14:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला आयोजित https://vinayexpress.in/2022/07/25/district-level-crop-insurance-workshop-organized/ Mon, 25 Jul 2022 14:08:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39892 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कृषि भवन परिसर में किया गया।
बीमा कंपनी यूनिवर्सल सॉपो इन्श्योरेन्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने कहा कि बैंक कृषकों द्वारा उपलब्ध करवायी गयी सूचना व फसल अनुसार ही प्रीमियम काटते हुए बीमा पॉलिसी का निर्माण सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 हेतु अधिसूचित 8 फसलों के लिए प्रीमियम जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गयी है। परियोजना निदेशक (आत्मा) जगदीश पूनिया ने कहा कि यूनिवर्सल सोपो इन्श्योरेन्स कंपनी जिला व ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधि लगाएं, जिससे किसानों को फसल बीमा का समुचित लाभ मिल सके।


बीमा कंपनी से स्टेट प्रतिनिधि आदित्य यादव ने खरीफ 2022 में बैंकों द्वारा बीमा काटने के संदर्भ में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पीएमएफबीवाई प्रभारी डॉ. मानाराम जाखड़ ने बताया कि किसानों का बैंक द्वारा 31 जुलाई तक बीमा किया जाएगा। जो कृषक अपनी फसल में परिवर्तन करवाना चाहते हैं, वे 29 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप में भरकर बैंक में जमा करवाएं।


कार्यशाला में डी.डी.एम., नाबार्ड रमेश तांबिया, तहसीलदार इम्तियाज भाटी, बीमा कंपनी से कलस्टर प्रभारी नीतीश कुमार जिला प्रभारी रतनेश सहित विभिन्न बैंकर्स, सांख्यिकी विभाग एवं कृषि विभागीय अधिकारी यशवन्ती, भैराराम गोदारा, प्रदीप चौधरी, सुभाष विश्नोई, राजेश गोदारा, राजूराम डोगीवाल, ममता इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत द्वारा किया गया।

]]>
डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित- वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन https://vinayexpress.in/2022/07/12/diets-district-academic-group-meeting-organized/ Tue, 12 Jul 2022 15:53:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39185 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन आदि मुद्दों से जुड़ी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गई तथा डाइट के वार्षिक पंचांग का विमोचन किया गया।
डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद सेवग के अलावा सीबीइओ, एसीबीइओ तथा डाइट सदस्य मौजूद रहे। संचालन निर्मला चौधरी ने किया।

 

]]>
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरनसर में https://vinayexpress.in/2022/07/12/industrial-promotion-camp-organized-on-july-14-in-lunkaransar/ Tue, 12 Jul 2022 13:22:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39106 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरणसर पंचायत समिति में आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, रीको व खादी बोर्ड से सम्बन्धित कार्य तथा इस कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे उद्यम रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, बुनकर परिचय पत्र, आर्टीजन परिचय पत्र आदि के आवेदन पत्र ऑनलाईन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

]]>
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2022/04/21/district-level-vigilance-and-monitoring-committee-meeting-organized/ Thu, 21 Apr 2022 10:52:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29392 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के नियम 17 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।


जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए तथा कहा कि ऐसे मामलों के अनुसंधान प्रकरण पुलिस थानों में बेवजह लंबित नहीं रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति के 528 लाभान्वितों को 426. 61 लाख तथा अनुसूचित जनजाति के 21 लोगों को 11 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवाई।


इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्ष 2021 -22 की प्रगति तथा पुलिस विभाग में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि मार्च तक जिले के थानों में 76 मामले दर्ज हुए, जिनमें 55 में अनुसंधान जारी है।
जिला कलक्टर ने पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक (एससी-एसटी सेल) अरविंद, अभियोजन अधिकारी कमलजीत सिंह राय, विशिष्ट लोक अभियोजक (एससी-एसटी सेल) कुंदन व्यास, सहायक निदेशक (अभियोजन) भगवान सिंह राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी सलीम भाटी आदि मौजूद रहे।

]]>
सेठ भैरु दान चोपड़ा स्कूल में विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन https://vinayexpress.in/2022/03/22/competition-organized-on-the-occasion-of-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 15:14:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26233 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सेठ भैरु दान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में विश्व जल दिवस के उपलक्ष में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विश्व जल संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनाएं भावनाएं चित्रों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त की। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार हम वर्षा जल को संरक्षित कर सकते हैं। यदि सभी मिलकर प्रयास करें तो जल की हर बूंद को बचाया जा सकता है और भूमिगत जल को बढ़ाया जा सकता है। बर्बाद हो रहे जल को बचाते हुए उसका अधिकतम उपयोग किया जा सकता है । जहां कहीं भी व्यर्थ में जल बह रहा हो उसे हर संभव प्रयास करते हुए बचाना चाहिए ताकि ना केवल भूमिगत जल को बढ़ावा मिले बल्कि जल का अधिकतम उपयोग कर पर्यावरण एवं जल को संरक्षित करें। जल ही जीवन है बिन पानी सब सून सेव वाटर पेव फ्यूचर आदि उक्तियों के माध्यम से जल की महत्ता को शब्दों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया । विद्यालय के यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी श्री अशोक कुमार व्यास ने विद्यार्थियों के समक्ष जल की महत्ता उसकी उपयोगिता जल के बचाव के उपायए विद्यालय परिक्षेत्र में जल का संरक्षण किस प्रकार किया जाए विषय पर व्याख्यान दिया । विद्यालय के स्काउट प्रभारी श्री शिव कुमार सुथार श्री श्याम जी देवड़ा और श्री किशन सुथार आदि विद्वानों ने घटते वैश्विक जल के बारे में और उसके संरक्षण के बारे में अपने विचार अभिव्यक्त किए।

]]>
विश्व वानिकी दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन https://vinayexpress.in/2022/03/22/program-organized-on-world-forestry-day/ Tue, 22 Mar 2022 14:31:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26218 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। वनमण्डल स्तर पर रेंज नागौर अधीन सेन्ट जेवियर्स स्कूल में विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व वानिकी दिवस पर सेन्ट जेवियर्स स्कूल के कक्षा सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पारितोषित दिया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के स्टाफ व स्कूल स्टाफ द्वारा वानिकी दिवस के बारे में उपस्थित गणमान्य नागरिकों व विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वनों एवं वन्यजीवों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में नृत्य व संगीत का आयोजन भी किया गया तथा स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर पक्षियों हेतु परिण्डे भी बांधे गये। इस दौरान वन विभाग रेंजर देशराज मेघवाल, वनपाल हेमेन्द्र फिड़ोदा, प्रभुराम हुड्डा व सहायक वनकर्मी मौजूद रहे।

 

]]>
सब मिलकर करो सहयोग, पानी का न करो दुरूपयोग : विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/everyone-cooperate-together-do-not-misuse-water/ Tue, 22 Mar 2022 13:36:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26201 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान माह मार्च के निर्देशानुसार मंगलवार, 22 मार्च को जोधपुर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड़ द्वारा विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव न्यायाधीश गौड़ ने बताया कि 22 मार्च को पूरे विश्व में हर वर्ष विश्व जल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1993 में एक सामान्य सभा के माध्यम से इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय किया। इस अभियान में लोगों की जागरूकता बढाने के लिये जल के महत्व की आवश्यकता और जल संरक्षण के बारे में समझाने के लिये हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पानी की आवश्यकता हर मनुष्यों को है। कहा भी गया है, जल है तो हम है या जल ही जीवन है। प्रकृति पर्याप्त जल प्रदान करती है ताकि मनुष्य खा सके और जीवित रह सके, लेकिन मनुष्यों ने अपने फायदे के लिए प्रकृति को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसलिये प्रकृति के संरक्षण और विशेष रूप से पानी के बारे में जागरूकता बढाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस की आवश्यकता थी। जिस पर लोगों को प्रकृति के लिए बढती समस्याओं से सतर्क किया जाये और पृथ्वी पर दुनिया हर दिन प्रदूषित होती जा रही है। हमें यह जानना जरूरी है कि हम प्रदूषण को कैसे कम कर सकते है और हमारी प्रकृति को संरक्षित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यह निर्विवाद सत्य है कि सभी जीवित प्राणियों की उत्पत्ति जल में हुयी है। वैज्ञानिक अब पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर पहले पानी की खोज को प्राथमिकता देते है। पानी के बिना जीवन जीवित ही नहीं रहेगा। इसी कारणवश अधिकांश संस्कृतियांॅ नदी के पानी के किनारे विकसित हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी जिसमें भारत में पीने योग्य पानी की कमी एक मजबूत समस्या है। भारत में कई राज्य कई गांव पानी की कमी से पीड़ित है, जिसके परिणामस्वरूप किसान आत्महत्या तक कर लेते है। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर अत्यधिक निर्भर है और जल की कमी से कृषि बहुत कम होती है क्योंकि बारिश की कमी के कारण कम खेती की पैदावार होती है। इसके अलावा पानी के संसाधन जो उपयोग के लिये उपलब्ध है हमें उनका सही तरीके से उपयोग करना चाहिये। पानी हम सभी प्राणियों के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता हैं।
]]>
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित नि:शुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर सम्पन्न https://vinayexpress.in/2022/03/22/free-homeopathy-medical-camp-completed/ Tue, 22 Mar 2022 13:33:01 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26191 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी द्वारा निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित किया गया ।


डॉ.अमित कुमार व्यास ने शिविर में रोगियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि होमियोपैथी में सर्वसुलभ इलाज है मग़र ध्यान रखने की बात यह है कि दवा का सेवन करने से पहले मुंह को अच्छी तरह से साफ करलें, फिर दवा का सेवन करें तत्पश्चात आधे घण्टे किसी भी चीज का सेवन न करें, इससे दवा शीघ्र असर करेगी ।

डॉ. व्यास ने रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श देते हुए निशुल्क दवाएं प्रदान की । मोहनलाल सोनी और सूरजरतन सोनी ने सहयोग किया ।
इससे पहले संस्था अध्यक्ष सुंदरलाल सोनी और डॉ.अमितकुमार व्यास ने मां सरस्वती के आगे माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए । रोगियों के पंजीकरण में सोसायटी सदस्यों प्रेमप्रकाश सोनी, ब्रजरतन सोनार, जुगराज सोनी, केसरी सोनी , ब्रजगोपाल सोनी के साथ शंकरलाल सोनी और टीकमचंद सोनी ने सहयोग किया ।

]]>
विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यशला आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/workshop-organized-on-the-occasion-of-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 13:27:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26195 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा श्रीराम एक्सीलेंसी में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ‘अदृश्य होते हुए भूजल को दृष्टिमान से करने‘ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक डा0 प्रहलाद सिंह राठौड़ ने विस्तृत जानकारी देते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए। कार्यशाला में जल जीवन मिशन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तारपूर्वक तकनिकी चर्चा व फील्ड में किए जा सकने वाले नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के लिए आवश्यक सुदृढीकरण, प्रशिक्षण के लिए नियुक्त आईएसए(क्रियान्वयन समर्थन एजेन्सी) व जिला परियोजना प्रबंधक यूनिट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्य अभियंता नीरज माथुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य अभियंता नक्षत्रसिंह, विनोद भारती सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियंताओं सहित समस्त अधिकारी उपस्थित थे। जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहायक अभियंता एकता सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता प्रभाकर वैष्णव को सम्मानित किया गया। अधिशाषी अभियंता प्रकाश बाफना ने संचालन किया तथा अधीक्षण अभियंता शरद माथुर ने आभार व्यक्त किया।
]]>
डाॅक्टर्स डे पर पीबीएम में आयोजित हुआ कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2020/07/01/doctors-day-news/ Wed, 01 Jul 2020 18:56:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1498 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  डाॅक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को मेडिकल काॅलेज के औषध विभाग कि ओर से मेडिसिन सेमिनार रूम में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर डाॅ. लियाकत अली गौरी विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने में कहा कि सभी चिकित्सकों को धैर्य व समर्पित भाव से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व उपचार पर भी जानकारी दी।

doctors day
डाॅ. सौम्या ने डाॅक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में डाॅक्टर्स डे का आयोजन डाॅ. बिधान चंन्द्र राय के जन्म दिवस (एक जुलाई) के अवसर पर मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरूआत 1991 से हुई। विदित है कि डाॅ. बी.सी. राय का जन्म व पुण्यतिथि दोनों एक जुलाई (जन्म 1 जुलाई 1882 व स्वर्गवास 1 जुलाई 1962) को ही है।
इस अवसर पर एक वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें भारत के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों के योगदान को याद किया गया व चिकित्सकों को मेडिकल एथिक्स के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सक शामिल हुए।
अन्त में विभागाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>