js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
उन्होंने कहा कि जल मिषन कार्यक्रम के तहत घर घर पेयजल कनेक्शन देने के साथ ही डीएपी खाद की शीघ्र आपूर्ति की जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि भाकरीवाला में स्कूल भवन में दो कमरे बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिन विद्यालयों में स्कूल स्टॉफ की कमी है वहां अध्यापक लगाने की कार्यवाही होगी।

उन्होंने बिजली के डिपी पर सुरक्षा व्यवस्था व तारबंदी करने, घरों से बिजली के तार हटाने, खारे पानी से निजात दिलाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए। उन्होंने जिला परिषद की योजना के तहत सड़क के किनारे खडी बबूल की झांडियों की कटिंग करने के भी निर्देष दिए। उन्होंने म्यूटेशन भरने, ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने की मांग पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोडा जाए एवं झीतडा में दुर्घटना से महिला मृत्यु के मामले में चिरंजीवी योजना से क्लेम जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रस्ताव पास कर कार्य करने की बात कहीं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में फसल खराब से हुए नुकसाल के मुआवजे के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए इसका भी शीघ्र निराकरण करवाया जाएगा।

भाकरीवाला में सरपंच अमराराम बेनिवाल व ग्रामवासियों ने चार आंगनवाडी भवन की सुविधा प्रदान करने, ग्राम पंचायत में 60-70 परिवार सरदार समन्द फार्म की भूमि पर निवास कर रहे है उनको राहत प्रदान करने, डीएपी खाद का आवंटन, झीतडा रोहट सड़क पेचवर्क कार्य आदि क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। बिष्नोई ढाणी के प्राथमिक विद्यालय में नामांकन बढ़ाने एवं स्कूल भवन में कमरे बनाने की मांग रखी। झींतडा में सरपंच दिलदार खान व ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे कंटिली झांडिया हटाने, जेजेएम के तहत घर घर तक नल कनेक्षन की मांग रखी। उन्होंने बिष्नोई ढाणी के अंतिम छोर तक पेयजल की आपूर्ति करने एवं बिजली की डीपी सुरक्षा प्रबंध करने की मांग रखी। सांवलता कला में सरपंच ढलकी देवी ने वाटरषेड योजना काम पूरा करने, घरों के उपर से निकलने वाली विद्युत लाईनों को हटाने, नदी पर रपट बनाने की मांग रखी।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी, तहसीलदार प्रवीण चौधरी, विकास अधिकारी हरमन सभी विभागों के जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जिला कलक्टर श्री मेहता को यह अवार्ड जैसलमेर जिला कलक्टर के पद पर रहते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के बेहतर डेवलपमेंट व क्रियान्विति को लेकर किये गए प्रयासों के लिए दिया जाएगा ।
श्री मेहता को यह अवार्ड जयपुर में 19-20 अगस्त को आयोजित हो रहे ‘राजस्थान डिजीफेस्ट’ में 20 अगस्त शनिवार को दिया जाएगा ।
]]>जिला कलक्टर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान दिवस मनाने के संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रातः 7 बजे से राजस्थान डे मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन दौड कलेक्ट्रेट से रवाना होकर बांगड कॉलेज, ज्योतिबा फूले सर्किल होते हुए बजरंग बाग, गांधी मूर्ति, सूरजपोल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता, पुलिस जवान, अधिकारी व कार्मिक, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं शहर के कोई भी व्यक्ति मैराथम में हिस्सा लेना चाहते है वह भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ व्यवस्थित तरीके से हो जिसमें पुलिस बल व ट्रेफिक की पूर्ण व्यवस्था रहे। एनएसएस, स्काउट गाइड भी मैराथन में हिस्सा ले सकेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसके प्रभारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी होंगे।
इसी दिन लाखोटिया उद्यान में रंगोली व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके प्रभारी महिला एवं बाल विकास उप निदेशक प्रभारी होंगे। जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी जिसके प्रभारी पर्यटन अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त समन्वय अधिकारी होंगे। 30 मार्च को पाली शहर के शहर प्रमुख चौराहों एवं इमारतों पर रोशनी की जाएगी साथ ही सभी सरकारी विभाग एवं कार्यालय अपने स्तर पर अपने अपने विभागों के भवन में रोशनी की व्यवस्था करेंगे। ब्लॉक स्तर के सरकारी भवनों पर भी रोशनी की व्यवस्था होगी। इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद एवं सचिव नगर विकास न्यास प्रभारी होंगे। इसी दिन सायं बांगड स्कूल बास्केटबॉल मैदान में बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता भी होगी। राजस्थान दिवस के सांय 7ः30 बजे से रात्रि 9 बजे तक नगर परिषद टाऊन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा एवं गेर नृत्य का भी आयोजन होगा। जिसका जिम्मेदारी सहायक निदेशक पर्यटन विभाग व नगर परिषद को सौंपी गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए यूआईटी सचिव वीरेन्द्रसिंह चौधरी को नोडल अधिकारी एवं नगर परिषद सचिव विनयपाल को सहप्रभारी लगाया गया है। उन्होंने राजस्थान डे मैराथम, प्रदर्शनी, रंगोली, भवनों पर लाईटिंग व सांस्कृतिक संध्या में अधिकारियों को सभी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाली शहरवासियों को राजस्थान डे मैराथन दौड़ में भाग लेने की अपील की है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, यूआईटी सचिव वीरेन्द्रसिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी ललित गोयल, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरिता फिरोदा, जिला परिवहन अधिकारी शेराराम, जिला शिक्षा अधिकारी मदन पंवार, खेल अधिकारी लहरीदास, नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक राजेन्द्र जाखड़, सोहन भाटी, कांतिलाल एवं शरद व्यास मौजूद रहे।
]]>