Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
pali news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 20 Oct 2023 18:57:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पाली जिला कलक्टर नमित मेहता देर रात्रि निकले राउंड पर : टोल पर लिया जायजा ,वाहनो की हुई सघन जांच https://vinayexpress.in/2023/10/20/pali-district-collector-namit-mehta-went-on-rounds-late-night/ Fri, 20 Oct 2023 18:57:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=77345 विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को देर रात विधानसभा चुनाव 2023 के मधेनजर एसपी गगनदीप सिंगला के साथ जिले के पाली सरहद पर नीमली टोल का देर रात दौरा कर जायजा लिया ।

जिला कलेक्टर  मेहता ने वहाँ अधिकरियो को निर्देश दिए कि अवैध ,कैश व शराब पर सख्त कार्रवाई करे व अन्य आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी प्रभावी नजर बनाये रखने के लिए कहा ।

 


मोके पर उन्होंने वहां अधिकरियो से सजग और चौकन्ना रहकर टास्क को ध्यान में रखते हुए कार्य करने व मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर रहने के लिए निर्देश दिए। मोके पर जिला एसपी  सिंगला ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के लिए कहा ।

मोके पर टोल पर आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गयी । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पाली श्री अशोक कुमार, उपखंड अधिकारी ,रोहट ,सीईओ रूरल राजूराम व अन्य पुलिस विभाग के कार्मिक मौजूद रहे.

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुने अभाव अभियोग – समस्या निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश https://vinayexpress.in/2022/09/29/pali-134/ Thu, 29 Sep 2022 17:56:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=45219 विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को रोहट तहसील के भाकरीवाला, झीतडा एवं सांवलता कला में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जल मिषन कार्यक्रम के तहत घर घर पेयजल कनेक्शन देने के साथ ही डीएपी खाद की शीघ्र आपूर्ति की जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि भाकरीवाला में स्कूल भवन में दो कमरे बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिन विद्यालयों में स्कूल स्टॉफ की कमी है वहां अध्यापक लगाने की कार्यवाही होगी।


उन्होंने बिजली के डिपी पर सुरक्षा व्यवस्था व तारबंदी करने, घरों से बिजली के तार हटाने, खारे पानी से निजात दिलाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए। उन्होंने जिला परिषद की योजना के तहत सड़क के किनारे खडी बबूल की झांडियों की कटिंग करने के भी निर्देष दिए। उन्होंने म्यूटेशन भरने, ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने की मांग पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोडा जाए एवं झीतडा में दुर्घटना से महिला मृत्यु के मामले में चिरंजीवी योजना से क्लेम जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रस्ताव पास कर कार्य करने की बात कहीं।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में फसल खराब से हुए नुकसाल के मुआवजे के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए इसका भी शीघ्र निराकरण करवाया जाएगा।


भाकरीवाला में सरपंच अमराराम बेनिवाल व ग्रामवासियों ने चार आंगनवाडी भवन की सुविधा प्रदान करने, ग्राम पंचायत में 60-70 परिवार सरदार समन्द फार्म की भूमि पर निवास कर रहे है उनको राहत प्रदान करने, डीएपी खाद का आवंटन, झीतडा रोहट सड़क पेचवर्क कार्य आदि क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। बिष्नोई ढाणी के प्राथमिक विद्यालय में नामांकन बढ़ाने एवं स्कूल भवन में कमरे बनाने की मांग रखी। झींतडा में सरपंच दिलदार खान व ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे कंटिली झांडिया हटाने, जेजेएम के तहत घर घर तक नल कनेक्षन की मांग रखी। उन्होंने बिष्नोई ढाणी के अंतिम छोर तक पेयजल की आपूर्ति करने एवं बिजली की डीपी सुरक्षा प्रबंध करने की मांग रखी। सांवलता कला में सरपंच ढलकी देवी ने वाटरषेड योजना काम पूरा करने, घरों के उपर से निकलने वाली विद्युत लाईनों को हटाने, नदी पर रपट बनाने की मांग रखी।


इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी, तहसीलदार प्रवीण चौधरी, विकास अधिकारी हरमन सभी विभागों के जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम के लिए वीसी से ली महत्वपूर्ण बैठक https://vinayexpress.in/2022/08/03/important-meeting-with-vc-for-effective-prevention-of-lumpy-skin-disease/ Wed, 03 Aug 2022 14:13:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=40398 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन व कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली।जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बुधवार को वीड़ियो कॉन्फ्रेंसिंग से महत्वपूर्ण एजेंडा पर जिला स्तरीय बैठक ली ।

जिला कलक्टर ने गोवंश में फेल रही लम्पी स्किन डिजीज वायरस की रोकथाम के लिए जिले के सभी पशुओं का सर्वे कर मेडिकल स्क्रीनिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिवस में जिले की सभी गोशालाओं का सर्वे किया जाना सुनिश्चित करे व लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित पशुओं को आईसोलेट कर आवश्यक उपचार किया जाए जिससे की जिले में प्रभावी रोकथाम की जा सके ।

श्री मेहता ने मृत पशुओं के पशुपालन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार डिस्पोजल करवाने, आवश्यक दवाईयों का स्टॉक रखने व छिड़काव करवाने व आईईसी गतिविधियों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम द्वारा आमजन को जागरूक किये जाने के निर्देश दिए ।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने सीईटीपी प्लांट-4 व सीईटीपी प्लांट-6 का किया अवलोकन, उद्यमीगणों के साथ की बैठक https://vinayexpress.in/2022/07/13/district-collector-namit-mehta-inspected-cetp-plant-4-and-cetp-plant-6/ Wed, 13 Jul 2022 17:42:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39273 यूनिट संख्या-4 के अपग्रेडेशन के कार्य का अवलोकन कर जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश व यूनिट संख्या-6 में अल्ट्राफिल्ट्रेशन, आरओ, एमई की विस्तार से ली जानकारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बुधवार को मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीईटीपी प्लांट यूनिट संख्या 4 एवं 6 का अवलोकन किया।
जिला कलेक्टर ने सीईटीपी यूनिट संख्या 4 के अपग्रेडेशन के कार्य का अवलोकन किया जहां उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सीईटीपी के अधिकारियों वह कंपनी के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर को अवगत करवाया कि यह प्लांट टरसरी लेवल तक सितंबर माह में तैयार हो जाएगा।
श्री मेहता ने सीईटीपी यूनिट संख्या-6 का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने टरसरी ट्रीटमेंट के पश्चात होने वाले अल्ट्राफिल्ट्रेशन,आरो एवं एमई के संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली एवं मौके पर टरसरी ट्रीटेड पानी नोमर्स पर ट्रीट कर अल्ट्राफिल्ट्रेशन एवं आरो पर 200 टीडीएस का पानी देखा जिसे मौके पर पीने योग्य पाया गया एवं शेष पानी को उद्योग इकाइयों द्वारा पुनः उपयोग लिया जा सकेगा।
अधिकारियों ने जिला कलक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो से 3 दिन पश्चात 3 एमएलडी  पानी उद्योग इकाइयों को देना प्रारंभ किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने प्लांट के अवलोकन के पश्चात कहा कि किसानों ,उद्यमियों एवं शहर के सभी वर्गों के लिए यह प्लांट फायदेमंद रहेगा। उन्होंने प्रदूषण निवारण की समस्या का स्थाई समाधान करने के प्रयास पर सीईटीपी अधिकारियों की सराहना की।
श्री मेहता ने निर्देश दिए कि यूनिट से सभी औद्योगिक इकाइयों को जोड़ा जाए साथ ही जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमों की अवहेलना की जा रही है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सीईटीपी के अध्यक्ष श्री अनिल गुलेच्छा ने बताया कि यूनिट संख्या 6 में 12 एमएलडी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर अपग्रेडेशन का कार्य सूरत की मैसर्स सौराष्ट्र एनवारो प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ की बैठक
अवलोकन के पश्चात जिला कलक्टर ने जिले के इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ बैठक की जहां उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली व उद्योगों से जुड़े प्रत्येक समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
उन्होंने इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उद्यमी गणों को स्वयं की औद्योगिक इकाइयों को सीईटीपी यूनिट से जोड़े जाने की अपील की।
अवलोकन के दौरान पाली उपखंड अधिकारी श्री ललित गोयल, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राहुल शर्मा, सचिव श्री अरुण जैन सहित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व उद्यमीगण मौजूद रहे।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता की मानवीय पहल : सड़क पर बैठे मरीज को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुडवाने के लिए दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2022/03/05/pali-2/ Sat, 05 Mar 2022 18:22:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=24763 विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली।  जिला कलक्टर नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट ऑफिस परिसर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास सड़क पर बैठे ग्राम पंचायत बोमादड़ा के सदावास निवासी शंकरलाल के बिमारी की जानकारी लेकर उसे चिरंजीवी योजना से जोडकर मुफ्त ईलाज के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीसी लेकर बाहर निकले तो सड़क पर फरियादी को देखा हालचाल पूछने पर शंकरलाल ने अपने जबडे व होट पर घाव बताए जिसे देखकर सभी अधिकारी विचलित हो गए।

जिला कलक्टर ने तुरंत बांगड अस्पताल के पीएमओ डॉ रफीक कुरैशी एवं उप निदेशक डीओआईटी राजेश चौधरी को बुलाकर बिमार व्यक्ति को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जोड़कर निःशुल्क ईलाज कराने के निर्देश दिए। जिस पर सदावास निवासी शंकरलाल पुत्र मगाराम जाति नायक उम्र 42 वर्ष ने आभार ज्ञापित किया। उन्होंने शंकरलाल को मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि सायं तक इलाज शुरू न हो तो बताए।

उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जन आधार व चिरंजीवी योजना में पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए। शंकरलाल को मुंह का केंसर प्रतीत होने की जानकारी डॉक्टर ने दी है। जिला कलक्टर ने तुरंत निर्णय व बिमार की सहायता करने की सभी मौजूदा लोगो ने सराहा।

]]>