js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170बृहस्पति या गुरु ग्रह को ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को गैस का दानव भी कहा गया है। इसे अंग्रेज़ी में जुपिटर बुलाया जाता है। बृहस्पति ग्रह किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को सकारात्मक परिस्थिति में बदल देता है। अगर आपकी शादी में अर्चन आ रही है, नौकरी में सफलता नहीं मिल पा रही हो,स्वास्थ्य समस्या हो, घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला हो…किसी भी चीज से संबंधित मामले में अगर आप पर बृहस्पति की कृपा रहती है तो आपका काम तुरंत हो जाता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे राशियों के आने वाले भविष्य में भी भारी बदलाव होते हैं।
मेष राशि के लिए गुरु एकादश भाव मे रहेगा जो लाभ का घर है और उसकी दृष्टि शुभ फल प्रदान करेगी।
वर्षभ राशि गुरु आपके दशम घर मे होगा यह आपके लिए अच्छा है बस विवाद से ओर फालतू खर्चो से बचे।
मिथुन राशि गुरु नवम भाव मे रहेगा जो आपके भाग्य का उदय करेगा मंजिल पाने का सुनहरा अवसर।
कर्क राशि वालो का गुरु अष्टम घर मे रहेगा जो अचानक हानि लाभ का संकेत दे रहा है स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
सिंह राशि गुरु सप्तम घर मे अच्छा समय साझेदारी का अच्छा समय दैनिक आय का रास्ता मिलेगा ।
कन्या राशि गुरु छठे घर मे जो रोग शत्रु को दर्शा रहा है तो सेहत का ख्याल रखे।
तुला राशि गुरु पांचवे घर मे जो सफलता सन्तान आदि का है तो रोमांस आदि का अच्छा समय लाभ के योग।
वृचिक राशि गुरु चौथे घर मे सुख का भाव पर संयम रखें।
धनु राशि तीसरे घर में गुरु आत्मविशवास को बढ़ाएगा भाग्य साथ देगा।
मकर गुरु दूसरे घर मे धन भाव वाणी कुटुंब का घर थोड़ा धीरे ओर समजदारी से रहे।
कुम्भ गुरु प्रथम घर मे स्वास्थ्य लाभ रहेगा खान पान सही रखे।
मीन गुरु बारहवे घर मे बाहर के योग । खर्चो पर नियंत्रण रखें।।बाकी सब फलादेश गोचर चंद्रमा आदि ग्रहों पर बदलते रहते है।
नितेश व्यास (ऐस्ट्रो भा)
रमल, वैदिक ज्योतिष
अधिष्ठता ..महागणपति साधना पीठ
अध्यक्ष… ज्योतिष ग्लोबल पुंज
महासचिव.. विश्व सनातन वाहिनी
