Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
pbm hospital bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 18 Nov 2021 10:45:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जनाना अस्पताल में बधाई के नाम पर कार्मिकों द्वारा पैसे मांगने की प्रथा को रोकने लिए पीबीएम अधीक्षक परमिंद्र सिरोही को सौंपा ज्ञापन https://vinayexpress.in/2021/11/18/pbm-news-bkn/ Thu, 18 Nov 2021 10:40:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=19398 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम हॉस्पिटल के जनाना हॉस्पिटल के लेबर रूम में डिलीवरी के समय कार्यरत स्टाफ व कार्मिकों द्वारा “बधाई“के नाम पर पैसे मांगने की प्रथा खुल्लेआम पनपती जा रही हैं,चाहे लड़का का जन्म हो या लड़की का जन्म हो। मरीज के परिजनों से जबरदस्ती बधाई के रूप में पैसा वसूला जाता हैं।जब तक उन्हें पैसा नही दिया जाता तब तक वह जन्म लेने वाले बच्चे को परिजनों के सामने नही लाने देते। गंगा सागर फाउण्डेशन के अध्यक्ष हेमंत बताया कि इस संदर्भ में आए दिन खबरे प्रमुख समाचार पत्रों व ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स पर छपती रहती हैं।लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती हैं।जबकि उक्त कृत्य भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम एवं आईपीसी के तहत दंडनीय अपराध हैं। जिला प्रशासन की जानकारी में होते हुए भी विधि पारित नियमो यथा राजस्थान सेवा नियम, सीसीए नियमो के तहत कार्यवाही करने के बजाय बधाई मांगने की गलत व विधि विरुद प्रथा को संरक्षित कर दोषी कार्मिकों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इसी संदर्भ में आज गंगा फाउंडेशन बीकानेर के हेमंत कतेला, एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, एस.एस शर्मा आदि पीबीएम अधीक्षक परमिंद्र सिरोही से मिलकर अस्पताल के जनाना लेबर रूम में स्टाफ द्वारा बधाई के नाम खुल्लेआम मांगी जा रहे पैसों पर रोक लगाने व ऐसे स्टाफ पर कानूनन कार्यवाही के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा। जिस पर ऐसे प्रकरणों पर पूर्व में की गई कार्यवाही से अधीक्षक महोदय ने हमे अवगत करवाते हुए इस पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

]]>
शहर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नागरिकों को नहीं मिल रहा जिला प्रशासन, नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ https://vinayexpress.in/2021/10/06/health-issues-bikaner/ Wed, 06 Oct 2021 15:27:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16344 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोविड प्रबंधन पर अच्छा कार्य करने वाले बीकानेर जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग,  और नगर निगम की, वर्तमान में तेजी से बढ रहे डेंगू रोग से पीडीत मरीज और उनके मरीजों हेतु कुशल प्रबंधन नहीं किये जाने की शिकायते शहर के अलग अलग क्षेत्रों से प्राप्त हो रही है, इस क्रम में एक मरीज के परिजन ने आंखो देखा हाल सुनाते हुए बताया कि पीबीएम के बच्चा अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाए गये वार्डों में एक बैड पर लगभग 5-6 मरीज भर्ती है, आलम यह है कि कुल दस बैड पर 40-50 भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों नगर निगम द्वारा फोगिंग मशीनों का उपयोग वार्डवार न किया जाना,  देरी से फोगिंग मशीन क्रय करना, हमेशा की तरह मानसून की विदाई के बाद नालों की सफाई किये जाने की शिकायते  टीम विनय एक्सप्रेस को प्राप्त हो रही है। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग की कमी की शिकायते बीकानेर जिले के नागरिकों से टीम विनय एक्सप्रेस को लगातार प्राप्त हो रही है।


टीम विनय एक्सप्रेस बीकानेर शहर के जिम्मेदार अधिकारीयों विधायकों और संबंधित विभागों से आग्रह करती है कि शहर के बच्चे भी बड़ी संख्या में डेंगू की गिरफ्त में आ रहे है, ऐसे हालातों में जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से आपसी समन्वय स्थापित कर आमजन को राहत पहूंचाने का कार्य करें, पीबीएम के बच्चा अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बैड लगाकर वार्ड का बेहतर संचालन करने का प्रबंध करावें।

 

]]>