Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
pbm hospital – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Mar 2025 16:40:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया निश्चेतन विभाग में डॉक्टर चेम्बर्स का उद्घाटन https://vinayexpress.in/2025/03/15/news-spmc-and-pbm-bkn/ Sat, 15 Mar 2025 16:40:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=90525 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सबद्ध पीबीएम के निश्चेतन विभाग मे शनिवार को ऑपरेशन थियेटर ए ब्लॉक में डॉक्टर्स के लिए चार चेम्बर्स का उद्घाटन प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतन विभाग डॉ.अनीता पारीक ने बताया कि बढ़ते हुए कार्यभार को देखते हुए इन चेम्बरर्स की आवश्यकता हो रही थी, डॉ. अनीता ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी के प्रोग्रेसिव निर्णय के चलते मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के कार्य प्रगति की ओर गतिशील है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान वरीष्ठ आचार्य एवं अधीक्षक एसएसबी अस्पताल डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंटन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. नेहा एरोन, डॉ. सीमा, डॉ. जिनेश सहित अन्य ओटी स्टाफ एवं मेडिकल स्टूंडेट्स उपस्थित रहे।

]]>
मानसिक रोगियों के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर किया जाए : मानसिक रोग का वैज्ञानिक पद्धति से उपचार संभव https://vinayexpress.in/2021/10/08/bkn-bpm-news/ Fri, 08 Oct 2021 11:54:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16472 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के मानसिक एवं नशा मुक्ति विभाग में चल रहे सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत शुक्रवार को मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।


अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह बिश्नोई, सह-आचार्य श्रीगोपाल गोयल, सह-आचार्य डॉ. राकेश गढ़वाल, डॉ. निशांत चौधरी, डॉ. संगीता हटीला, चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवानंद खरोलिया, डॉ. मुरलीधर स्वामी एवं स्टॉफ, मानसिक रोगियों के परिजन शामिल हुए।


मनोज कुमार गोयल ने मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों एवं कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी एवं वर्तमान समय में मानसिक रोगी सही इलाज प्राप्त करने के लिए किस प्रकार कानून की सहायता ले सकते हैं, इस बारे में बताया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बिल के तहत हर मानसिक रोगी को स्वयं पर होने वाले इलाज, इलाज की सम्पूर्ण प्रकिया एवं अपने बारे में सभी प्रकार के निर्णय लेने के लिए उत्तरदायी व्यक्ति का निर्धारण करने का अधिकार होगा।

उन्होंने मानसिक रोगियों के लिए आमजन को संवेदनशील होने की प्रेरणा दी। विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह विश्नोई ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि मानसिक रोग मस्तिष्क के रसायनों में होने वाले असंतुलन की वजह से होते हैं, जिसके फलस्वरूप विभिन्न प्रकार के मानसिक लक्षण उत्पन्न होते हैं तथा शारीरिक रोगों की तरह मानसिक रोगों का भी वैज्ञानिक पद्धति से ईलाज संभव है। उन्होंने मानसिक रोगों से संबंधित समाज में व्याप्त विभिन्न अंधविश्वासों एवं गलत धारणाओं पर प्रकाश डाला। सह-आचार्य डॉ.श्रीगोपाल गोयल ने विभिन्न मानसिक रोगों और उनके लक्षणों के बारे में बताया और मानसिक रोगियों के साथ समाज में होने वाले भेद-भावों तथा मानसिक रोगों के जुड़ी विभिन्न भ्रान्तियों के बारे में जानकारी दी।

]]>
डाॅक्टर्स डे पर पीबीएम में आयोजित हुआ कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2020/07/01/doctors-day-news/ Wed, 01 Jul 2020 18:56:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1498 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  डाॅक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को मेडिकल काॅलेज के औषध विभाग कि ओर से मेडिसिन सेमिनार रूम में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर डाॅ. लियाकत अली गौरी विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने में कहा कि सभी चिकित्सकों को धैर्य व समर्पित भाव से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व उपचार पर भी जानकारी दी।

doctors day
डाॅ. सौम्या ने डाॅक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में डाॅक्टर्स डे का आयोजन डाॅ. बिधान चंन्द्र राय के जन्म दिवस (एक जुलाई) के अवसर पर मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरूआत 1991 से हुई। विदित है कि डाॅ. बी.सी. राय का जन्म व पुण्यतिथि दोनों एक जुलाई (जन्म 1 जुलाई 1882 व स्वर्गवास 1 जुलाई 1962) को ही है।
इस अवसर पर एक वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें भारत के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों के योगदान को याद किया गया व चिकित्सकों को मेडिकल एथिक्स के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सक शामिल हुए।
अन्त में विभागाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>