js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170




विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार ने खरीफ 2023 के लिए फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है । संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित की गई है। किसान अपनी फसलों ग्वार, मोठ, मूंग, तिल, कपास, मूंगफली व बाजरा का बीमा बैंक या सीएससी के माध्यम से अब 05 अगस्त तक करवा सकते हैं । 31 जुलाई के स्थान पर अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक फसल बीमा करवा सकते है। जो ऋणी कृषक पिछले वर्ष में बीमित फसलों में परिवर्तन करवाना चाहते हैं वह बैंक में लिखित रूप में दे सकते है। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी , गैर ऋणी , बटाईदार किसान भी ले सकेंगे । जिन किसानों ने किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है उन किसानों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा एवं जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है वे किसान नजदीकी ई मित्रा केंद्र या किसी भी बैंक या समिति के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
फसल बीमा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ मानाराम जाखड़ ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। खरीफ फसलों के बीमा के लिए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम की राशि इस प्रकार रहेगी ग्वार 357, मूंग 735, मोठ 376, मूंगफली 2897, कपास 1547, बाजरा 209, व तिल 360 रूपयें।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के सभी किसानों को सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप , किसान प्रशिक्षण के माध्यम से योजना की जानकारी दी जा रही है ओर अधिक जानकारी के लिए ए आई सी कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।


जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर समीक्ष बैठक ली। इस समीक्षा बैठक में उप निदेशक कृषि विस्तार डॉ. शंकरराम बेड़ा ने किसानों को तकनीकी कारणों से बकाया चल रहे उनके बकाया फसल बीमा क्लेम का भुगतान दिलाने संबंधी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. बेड़ा ने बताया जिला अग्रणी बैंक मैनेजर और रिलांयस एग्रो कंपंनी के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से काम करते हुए पिछले 50 दिन से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक जिले के 10 हजार 473 किसानों को 11 करोड़ 64 लाख का फसल बीमा क्लेम राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में करवाया जा चुका है।

लीड बैंक मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2020 में फसल खराबा के क्लेम भुगतान संबंधी ऐसे प्रकरण जो किसानों के बैंक अकाउंट नंबंर, आईएफएससी कोड सहित अन्य तकनीकी खामियों के कारण लंबित हो गए थे, जिन्हें अब निस्तारित कर दिया गया है। प्रकरण निस्तारित किए जाने के साथ ही किसानों को उनके फसल बीमा क्लेम राशि का भुगतान ऑनलाइन उनके खातों में जमा करवाया जा चुका है। समीक्षा बैठक में रिलायंस कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
