js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास, नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शहरी सड़कों के दुरुस्तीकरण कार्यों की प्रगति जानी तथा कहा कि तीनों विभागों के अधिकारी इन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि नवंबर अंत तक पेचवर्क के सभी कार्य पूर्ण हो जाएं। उन्होंने आरयूआईडीपी द्वारा गंगाशहर में करवाई जा रही सीवरेज कनेक्शन के प्रगति के बारे में समीक्षा की तथा इस में गति लाने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के लंबे समय से लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इनके अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को श्रीगंगानगर रोड सहित अन्य स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

