Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
principal – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 28 Jul 2023 09:02:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने एंटी रैगिंग समितियों का किया गठन : रैगिंग गतिविधियों पर रहेगी सख्त निगरानी https://vinayexpress.in/2023/07/28/spmc-news-bkn-9/ Fri, 28 Jul 2023 09:00:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=70213

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने उच्चतम न्यायालय, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर, नेशनल मेडिकल कांउसिल तथा राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न रैगिंग विरोधी समितियों का गठन किया है।
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में रैगिंग से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को शामिल करते हुए एंटी रैगिंग समितियों का गठन किया गया है। समिति से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल नम्बर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएगें ताकी रैगिंग की आशंका के चलते परेशानी होने पर विद्यार्थी सीधे कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते है। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर ने बताया कि एनएमसी तथा राज्य सरकार द्वारा जारी रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत 24 सदस्यों के एंटी रैगिंग दल का गठन किया गया है जो कि नियमित रूप से महाविद्यालय परसिर के अन्दर एवं बाहर विद्यार्थियों को रैगिंग से सुरक्षा प्रदान करने हेतु सख्त निगरानी रखेगा।
इन समितियों का हुआ गठन
1. रैगिंग विरोधी समिति
2. रैगिंग विरोधी दल
3. परामर्श समिति
4. सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति
5. खेल-कूद समिति
6. नव-प्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थीयों मे परिचय हेतु समिति

]]>
देहदानी ओम प्रकाश तनेजा के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में उनका पार्थीव देह किया दान https://vinayexpress.in/2023/01/10/om-prakash-taneja-donated-his-dead-body-to-the-medical-college/ Tue, 10 Jan 2023 09:08:10 +0000 https://vinayexpress.in/?p=54250 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के प्रयासों से बीकानेर शहर के नागरिकों में देह दान के प्रति जागरूकता बढ़ी है, इस क्रम में देह दानी ओम प्रकाश तनेजा निवासी 1/254 मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर के निधन पर उनकी इच्छा अनुरूप उनकी देह का दान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग में मंगलवार को किया गया ।

प्राचार्य सोनी ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश जी ने जीवन के अंतिम पड़ाव से पूर्व ही देह को दान करने का संकल्प लिया। श्री तनेजा की पार्थिव देह से चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध और प्रायोगिक अध्यापन कार्य में लिया जायेगा।
प्राचार्य डॉ सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा समाज सेवा के पुनीत कार्य हेतु परिजनो का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर डॉ अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने श्री तनेजा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एनाटोमी विभाग के डॉ कविता, डॉ कालूराम मीना व विभाग के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

]]>
विशेष योग्यजनों के प्रमाणीकरण के लिए आयोजित होंगे शिविर https://vinayexpress.in/2021/08/03/bkn-1117/ Tue, 03 Aug 2021 13:10:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11886 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 द्वितीय चरण (नि:शक्तता प्रमाणन शिविर) के तहत विशेष योग्यजन पंजीकरण पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का प्रमाणीकरण कर उनके नि:शक्तता प्रमाण पत्र डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किए जाने थे, लेकिन कुल पंजीकृत 32 हजार 996 विशेष योग्यजनों में से जिले में अब तक केवल 10 हजार 289 निशक्तता प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि इनमें से 15 हजार 969 प्रकरण मेडिकल कॉलेज स्तर पर, 1 हजार 330 प्रकरण पीएमओ स्तर पर एवं 1 हजार 468 बीसीएमओ स्तर पर लंबित हैं। इस प्रकार जिले में कुल 32 हजार 996 पंजीकृत विशेष योग्यजनों में से एसपी मेडिकल कॉलेज के स्तर पर जिले के ऐसे प्रकरण जिनके पूर्व में ऑफलाइन प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं, उनके कुल लंबित प्रकरण 1 हजार 265 प्रकरणों के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चयन सूची के अनुसार 3 अगस्त से 15 अगस्त तक फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग (पी एम आर पी बी एम हॉस्पिटल के पीछे) शास्त्री नगर रोड बीकानेर में विशेष योग्यजन के प्रमाणीकरण हेतु प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जा कर पात्रताधारी विशेष योग्यजन के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अग्रेषित किए जाएंगे।

]]>