js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।कॉर्पोरेट अलायन्स और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मैनेजमेंट विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव बिस्सा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन शर्मा ने दो सप्ताह की उरमूल डेयरी में विज़िट, मार्केटिंग स्ट्रैटजीज की स्टडी और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में सघन इंटरव्यू आधारित सर्वे कर डेयरी प्रबंधन को अनेकानेक सुझाव प्रस्तुत किए. ट्रेनिंग अनुभव के दौरान डॉ. बिस्सा व डॉ. शर्मा ने उरमूल डेयरी के प्रबंधन, गुणवत्ता मानकों, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, और वाटर रीसाइक्लिंग तकनीकों को सराहा. जापान आधारित काइजेन एप्रोच के अनुसार संस्थाओं में निरंतर समय में छोटे-छोटे इम्प्रूवमेंट करने से प्रोडक्टिविटी व ग्रोथ बढती है. इसी एप्रोच को आधार मानकर सुझाव दिए गए हैं.


प्रस्तुतिकरण के दौरान डेयरी के प्रबंध निदेशक डॉ. एस एन पुरोहित ने कहा कि मार्केटिंग के क्षेत्र में डॉ. बिस्सा और डॉ. शर्मा के दिए सुझाव प्रशंसनीय है क्योंकि उन्होंने दूध और घी की छोटी पैकेजिंग, महिलाओं को दूध की क्वालिटी के प्रति शिक्षित करने के ट्रेनिंग कार्यक्रम और युवाओं में दूध और दूध से संबंधित उत्पादों को लोकप्रिय बनाने हेतु बहुत सटीक और सशक्त सुझाव प्रस्तुत किए हैं. क्वालिटी कंट्रोल और ह्यूमन रिसोर्स से जुड़ें, डेयरी प्रबंधक सलीम भाटी ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के दोनों प्रोफेसर्स के माइन्यूट ऑब्जर्वेशन्स के कारण क्वालिटी कंट्रोल, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी डेयरी प्रगति करती रहेंगी.
![]()




]]>