Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
public hearing – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 27 Apr 2022 12:26:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों की होगी वन-टू-वन समीक्षा : जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल https://vinayexpress.in/2022/04/27/one-to-one-review-of-the-cases-received-during-the-chief-ministers-public-hearing/ Wed, 27 Apr 2022 12:26:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=30141 जिला परिषद सभागार में होगी मैराथन बैठक, अधिकारी और परिवादी रहेंगे मौजूद

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 9 व 10 अप्रैल के बीकानेर दौरे और जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की वन-टू-वन समीक्षा की जाएगी। अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में प्रत्येक परिवादी को अवगत करवाया जाएगा। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक 4 मई को प्रातः 10 बजे से जिला परिषद सभागार में होगी।


जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। उन्होंने सभी प्रकरणों का नियम सम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए। अब तक जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री को परिवेदना देने वाले लगभग 450 लोगों को पारियों के अनुसार बुलाया जाएगा।


न्यून प्रगति वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में रिलीफ तथा संतुष्टि प्रतिशत के आधार पर अधिकारियों की रैकिंग तैयार की जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा अंतिम 3 स्थान पर रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक लेवल अधिकारी विभागवार दर्ज प्रकरणों की मॉनिटरिंग करे तथा प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर लम्बे समय से लॉग इन नहीं किया है, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी, जेडीवीवीएनएल, नगर निगम तथा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिक प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करे।


बैठक के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना बिश्नोई नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, सरदार पटेल आर्युविज्ञान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी ने जनसुनवाई कर स्थानीय लोगों का जीता दिल: जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों के प्रति झलका अपनापन https://vinayexpress.in/2021/03/24/nagaur-84/ Wed, 24 Mar 2021 15:56:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5282 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नागौर जिले के प्रभारी मंत्री आज नागौर जिले के दौरे पर थे इस दौरान चौधरी ने सर्किट हाउस में आमजन की समस्यायों के निराकरण हेतु जनसुनवाई की, जनसुनवाई के दौरान मंत्री क्षेत्र की जनता की समस्याओं को नजदीक से जाना और उसके तुरंत समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिए जनसुनवाई के दौरान हरीश चौधरी का सरल एवं सहज स्वभाव आम-जन के प्रति देखने को मिला कई अवसर पर वे खुद पीड़ित लोगों तक पहूंचे और कुछ व्यक्तियों की समस्या सुनकर मंत्री भावुक भी हुए। अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति की समस्या समाधान करने हेतु प्रतिबद्ध गहलोत सरकार के मंत्री चौधरी ने पीडीत पक्षकारों को तुरंत राहत प्रदान की।


जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री के समक्ष पेयजल सप्लाई, वि़द्युत आपूर्ति की समस्याओं के साथ-साथ सरकारी भूमि के उपयोग की स्वीकृति दिलाने संबंधी मांग पत्र भी आए, जिस पर उन्होंने इस दौरान मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री हबीर्बुरहमान, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत तथा गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक हीरालाल भाटी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सैन आदि जनप्रतिनिधियों ने नागौर के विकास से जुड़े मसलों पर प्रभारी मंत्री से चर्चा की। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार सुभाषचंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बुदूं खां की बीमारी को जान पसीजा दिल, कहा ईलाज में हर संभव मदद करेंगे

जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान मारवाड़ मूडवा निवासी एक बुजुर्ग शहाबुद्दीन अपने बीमार बेटे बुुंदूं खान को लेकर प्रभारी मंत्री से मदद की फरियाद लेकर आया। बंुदू खां ने बताया कि उसकी कीडनी खराब है और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उसके पास ईलाज के लिए आवश्यक खर्च राशि नहीं है। बुंदूं खां के मामले में प्रभारी मंत्री भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के स्तर पर और किसी दानदाता के सहयोग से उसके किडनी के उपचार में जो खर्च आएगा, उसमें हर संभव मदद करवाएंगे।

दिव्यांग अध्यापिका से मिलने पहुंचे प्रभारी मंत्री

जनसुनवाई के दौरान घर के नजदीक स्थानांतरण की मांग को लेकर सर्किट हाउस पहुंची दोनों पैरों से दिव्यंाग अध्यापिका सीमा ताडा से जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी खुद मिलने पहुंचे। दिव्यांग अध्यापिका सीमा ताडा ने जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी को बताया कि वह राजकीय विद्यालय साडोकन में नियुक्त हैं, जोकि उनके निवास स्थान से करीब पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग अध्यापिका की परिवेदना पर उसको शिक्षा विभाग के स्तर पर राहत दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री से पूर्व दिव्यांग अध्यापिका की परिवेदना को सर्किट हाउस में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने भी सुना और इसमें आवश्यक राहत दिलाने का भरोसा दिलाया।

]]>