Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
public issue – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 19 Jun 2020 16:37:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 गंदे पानी की समस्या समाधान को लेकर पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन https://vinayexpress.in/2020/06/19/public-issue-bikaner/ Fri, 19 Jun 2020 16:37:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1406 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पूर्व महापौर बीकानेर नगर निगम नारायण चोपड़ा ने जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष नगर विकास न्यास, कुमार पाल गौतम को चान्दमल बाग के पास से ब्राह्मणों के बाश होते हुए एडवोकेट किसन सांखला का मकान एवं पाईप फैक्ट्री सुजानदेसर में लगातार भर रहे गंदे पानी की समस्या से अवगत करवाकर ज्ञापन सौंपा। चोपड़ा ने ज्ञापन में बताया कि चान्दमल बाग के पास स्थित नगर विकास न्यास द्वारा संचालित पम्पिग स्टेशन लगभग छः माह से बन्द पड़ा होने कारण सारा गन्दा पानी पास की खदानों में भर रहा है जिस वजह उक्त क्षेत्र में गन्दे पानी की बड़ी झील बन गई है जो कि अल्प वर्षा का सहारा पाकर सैकड़ों गरीब एवं असहाय परिवारों के मकानों को क्षति पहुंचाने को आतुर है।

team narayan chopra
पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा के साथ उप महापौर, बीकानेर नगर निगम, राजेन्द्र पंवार सहित प्रतिनिधि मंडल ने गन्दे पानी की समस्या के समाधान हेतु जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से यूआईटी द्वारा संचालित पम्पिंग स्टेशन को अविलंब चलाने, अस्थायी पम्पिंग मशीनों की सहायता से गंदे पानी को पम्पिंग वेल तक पहुँचाने व नालों की सफाई करवाकर पुनः चलाने का आग्रह किया ताकि थोड़ी सी वर्षा की वजह से सूजानदेसर के सैंकड़ों परिवारों को जानमाल की अपूर्णिय क्षति ना उठानी पड़े। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने समस्या के निवारण हेतु तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और जल्द से जल्द इसको पूरा करने का निर्देश दिए।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
दैनिक अखबार वितरण पर रोक एवं हाॅकर्स की स्क्रिनिंग करवाने को लेकर बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन ने सीएम गहलोत को भेजा पत्र https://vinayexpress.in/2020/05/12/bikaner-city-2/ Tue, 12 May 2020 13:43:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1129 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर शहर में समसामयिक मुद्दों पर जागरूक नागरिकों का संगठन बीकानेर सिटीजन एसोशिएशन ने जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर दैनिक अखबार वितरण पर रोक तुरंत रोक लगाने तथा प्रतिदिन अखबार वितरण करने वाले हाॅकर्स का कोरोना टेस्ट करवाने की मांग की है।

ankur shukla
एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने पत्र में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने दैनिक अखबार के वितरण पर तत्काल रोक लगाते हुए अपील की है कि न्युज पेपर्स का घर-घर वितरण नहीं किया जाये। पत्र में प्रदेश के ही कोटा शहर में एक न्यूज एजेन्सी संचालक के पुत्र को कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने एवं एजेन्सी के माध्यम से हाॅकर्स के द्वारा घर-घर अखबारों का वितरण किये जाने पर एक बहुत बड़ा संकट उत्पन्न होने की संभावना पर ध्यान आकर्षित किया है।

bca
एसोसिएशन के सचिव एवं अधिवक्ता हनुमान शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में बच्चों, बुजुर्गों एवं आमजनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए यह निर्णय लिया जाना अति आवश्यक है कि फिलहाल घर-घर अखबार वितरण के कार्य मे तत्काल रोक लगाई जाये। बीकानेर शहर में यह देखने को मिल रहा है कि हाॅकर्स जो की लगभग हर घर-घर में अखबार का वितरण कर रहे है, इनका आज दिनांक तक कोई कोरोना टेस्ट तक नहीं हुआ है।

बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन ने सीएम गहलोत को लिखे गए पत्र में दैनिक समाचार पत्रों के संचालकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीकानेर के हाॅकर्स ने एक बारगी अखबार वितरण कार्य हेतु मना कर दिया था, समाचार पत्र के संचालक हाॅकर्स को प्रलोभन एव अनुचित भावनात्मक दबार के माध्यम से अखबार वितरण जारी रखवाया जा रहा है।

एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन के निषेधाज्ञा क्षेत्र में अखबार वितरण जारी रखने वाले निर्णय पर भी रोष प्रकट करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर संदेह प्रकट किया है।

बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न हुई गंभीर स्थितियों से निपटने के लिए जनहित मे जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं मानव जीवन को बचाने के लिये अखबारों का घर घर वितरण पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की गई है।

 

E.mail : vinayexpresindia@gmail.com

]]>