js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
12 मई अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है । राजस्थान में भी विगत 6 वर्षों से राज्यसरकार प्रतिवर्ष राजधानी जयपुर में प्रान्तीय समारोह आयोजित करके नर्सेज संवर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सेज को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित करती है चूंकि इस बार कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन होने व अधिकतम नर्सेज द्वारा अपने जीवन की परवाह किये बगैर अग्रिम पायदान पर कार्य करने से ,राज्यसरकार द्वारा कुछ चुनिंदा उत्कृष्ट सेवादाता को सम्मानित करने असम्भव प्रतीत हो रहा है ।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नर्सिंग संगठन राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) द्वारा सरकार के समक्ष नर्सेज के पदनाम केन्द्र के अनुरूप करके समस्त नर्सेज को सामुहिक प्रोत्साहित करने की मुहिम चलाई जा रही है राज्य सरकार को इस मुहिम पर सदविवेक के आधार पर निम्न बिन्दुओं पर सकारात्मक विचार करना चाहिए।
■ वर्तमान दौर में राज्यसरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है इसलिए नर्सेज को वेतन भतो में बढ़ोतरी की बजाय बिना आर्थिक भार की इस पदनाम परिवर्तन की माँग को पूर्ण करके नर्सेज संवर्ग का मनोबल बढ़ाया जा सकता है।
■ पदनाम परिवर्तन से सम्पूर्ण नर्सेज संवर्ग को एक साथ प्रोत्साहित किया जा सकता है जो आज कोविड -19 के दौर में नर्सेज का मनोबल बढेगा ।
■ राज्यसरकार समय समय पर विभिन्न विभागों में पदनाम परिवर्तन करती है इसलिए यह कोई नई बात भी नही है ।
■ पदनाम परिवर्तन को लेकर राज्यभर से अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मुख्यमंत्री महोदय व चिकित्सा मंत्री महोदय को अनुशंषा पत्र भिजवा चुके हैं ।
12 मई नर्सेज दिवस पर केंद्र के अनुरुप नर्सेज के पदनाम यदि राज्यसरकार करती है समस्त नर्सेज के लिए यह एक सामूहिक प्रोत्साहन होगा

महिपाल चैधरी
प्रान्तीय उपाध्यक्ष
राजस्थान राज्य नर्सेज ऐसोसिएशन(एकीकृत)
केन्द्र के अनुरुप पदनाम परिवर्तन करने राज्य सरकार पर कोई वितीयभार भी नही पड़ेगा और समस्त नर्सेज को सामूहिक तोहफा भी सरकार दे सकेगी ।

श्रवण कुमार वर्मा
जिलाध्यक्ष
राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन(एकीकृत) बीकानेर