Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
qurantine center bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 28 Apr 2020 13:49:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोरोना से जंग जीतने के बाद 7 लोगों को मिली छुट्टी : कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं https://vinayexpress.in/2020/04/28/administration-bkn/ Tue, 28 Apr 2020 13:49:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=783 विनयएक्सप्रेस समाचार बीकानेर । कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के बाद स्वस्थ हुए 7 लोगों को मंगलवार को क्वॉरेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम स्वयं इन लोगों को विदाई देने के लिए पहुंचे। गौतम ने इन लोगों को उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामना संदेश देते हुए अगले 14 दिनों तक अपने घरों में आइसोलेशन में बने रहने की बात कही। गौतम ने कहा कि कोरोना से संक्रमण खत्म करने में दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प शक्ति बहुत जरूरी है । स्वस्थ हो चुके सभी लोग अन्य संक्रमितों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मिसाल साबित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि स्वस्थ हुए लोग घरों में आइसोलेशन की सीमा पूरा करने के बाद अन्य लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे। गौतम ने कहा कि हमें लोगों को यह समझाना है कि वह इस बीमारी से डरेे नहीं बल्कि लक्षणों की जानकारी मिलतेे ही चिकित्सक से परामर्श लें और अपनी जांच करवाएं। गौतम ने कहा कि समय पर इलाज हो जाने से इस बीमारी की गंभीरता से बचा जा सकता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि आप लोग 1 महीने से भी ज्यादा समय तक अपने घर वालों से दूर रहे हैं लेकिन जिस गंभीरता के साथ आपने डॉक्टरों का सहयोग किया वह सराहनीय है। अगले कुछ दिन तक आप सभी अपनेेे प्रिय जनों से अलग रहें और उन्हें सुरक्षित बनाए रखें।
गौतम ने इन सभी से चिकित्सकीय परामर्श की पूर्ण अनुपालना करते हुए घरों में बने रहने की अपील की।

corona patient
क्वॉरेंटाइन में कोई असुविधा तो नहीं हुई
गौतम ने मरीजों से पूछा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ा। इस पर सभी लोगों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि उन्हें यहां रहते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई ।डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनकी सेहत के साथ-साथ हर सुविधा का ध्यान रखा है।
पीबीएम अस्पताल में उपचार के बाद इन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से लेकर अब तक (14 दिन) इन्हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में रखा गया था । इसके बाद इनका दोबारा सैंपल लेकर जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें यहां से डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ एस एस राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा उपस्थित थे। आज जिन 7 लोगों को घर जाने की छुट्टी दी गई है, इनमें से 5 स्थानीय नागरिक हैं जबकि दो लोग राज्य से बाहर के होने के कारण राजकीय क्वॉरेंटाइन में ही रखा गया है। गौरतलब है कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के 37 मामले आए थे जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 36 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>