Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
raghu sharma – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए आमजन करें  कोरोना प्रोटोकॉल की कड़ाई से पालना -चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा https://vinayexpress.in/2021/07/20/health-news-rajasthan-4/ Tue, 20 Jul 2021 11:31:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11630 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर पर हमने काबू पाया है लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आमजन कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, बार-बार हाथ धोएं और अनावश्यक भीड़ में ना जाएं।
डॉ. शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत जयपुर प्रथम के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नंबर 78 की बैरवा बस्ती के पास शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के राजकीय भवन के शिलान्यास के समय यह बात कही। उन्होंने बताया कि बैरवा बस्ती के पास 75 लाख रुपए की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य 6 माह की अवधि में पूर्ण किया जाएगा।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मानदंडों के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक श्री अमीन कागजी इस पीएचसी के राजकीय भवन के निर्माण के लिए प्रयासरत थे और आज उनकी यह इच्छा पूर्ण हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में जल्द ही सेटेलाइट अस्पताल खोलने का भी भरोसा दिलाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास की आबादी को निशुल्क जांच, निशुल्क उपचार, निशुल्क दवा, टीकाकरण आदि अनेक चिकित्सा सुविधाएं आसानी से सुलभ होंगी। विशेष रूप से आसपास के क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों को यहां चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गरीब और जरूरतमंद तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कच्ची बस्तियों में भी चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की जा रही है।
किशनपोल विधायक श्री अमीन कागजी ने चिकित्सा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के कोरोना और वैक्सीन प्रबंधन को देश भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के राजकीय आवास पर जयपुर प्रथम सीएमएचओ श्री नरोत्तम शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारीगण व बैरवा बस्ती से जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
]]>
निजी चिकित्सालय व लैब में हो सकेगी अब 2200 रुपए में कोरोना की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश https://vinayexpress.in/2020/06/20/covid-test-rate-control-byrajgovt/ Sat, 20 Jun 2020 14:12:32 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1431 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशों पर अब प्रदेश निजी चिकित्सा संस्थानों और लैबों में 2200 रुपए में कोविड-19 की जांच हो सकेगी। इस संबंध में चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने सभी निजी चिकित्सालय व लैबों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

corona test

इस आदेश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव, रोकथाम, इसके संक्रमण की श्रंखला को जांच, उपचार तथा इसके संक्रमण से होने वाली मृत्यु को न्यूनतम किये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी सम्भव प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 की जांच निःशुल्क की जा रही है तथा एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से अनुमोदित 4 निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड- 19 की जांच की जा रही है ।

acs health rohit kumar singh
अतिरिक्त मुख्य सचिव : रोहित कुमार सिंह

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आईसीएमआर के निर्देशों पर निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की उच्चतम सीमा 4500 रूपए प्रति जांच निर्धारित की गई थी। देश में ही आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट के विनिर्माण एवं सहज उपलब्धता तथा आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेजों, निजी अस्पतालों, निजी जांच प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों एवं विषय-विशेषज्ञों के साथ विचार – विमर्श के उपरान्त, आरटी-पीसीआर किट एवं अन्य उपभोग्य की दरों तथा अन्य राज्यों द्वारा कोविड की जांच हेतु निर्धारित की गई दरों और राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 की धारा 4 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोविड- 19 जांच हेतु अनुमोदित निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 2200 रूपए ( जीएसटीध्सभी कर सहित) निर्धारित की गई है।

covid test

मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोविड – 19 जांच हेतु अनुमोदित निजी प्रयोगशालाओं द्वारा सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जांच किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
चिकित्सा मंत्री से सेंट्रल टीम की मुलाक़ा कोरोना रोकथाम कार्याे की सराहना https://vinayexpress.in/2020/06/03/health-minister/ Wed, 03 Jun 2020 14:06:38 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1335 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा से बुधवार को केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री राजीव ठाकुर के नेतृत्व में आयी सेंट्रल टीम ने भेंट की। टीम ने प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
Vinay Express
डॉ. शर्मा ने टीम को प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए किये गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कवरन्टीन सुविधाओं, कोरोना टेस्ट सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कोरोना के दौरान सामान्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए 550 मोबाइल वेन्स संचालित करने के साथ ही टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमाें का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। निरोगी राजस्थान अभियान का श्रीगणेश किया गया है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य के आधार भूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक कार्यवाही की जा रही है। विधायक कोष का उपयोग 2 वर्ष के लिए केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होगा। स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति व प्रशिक्षण पर ध्यान दिया गया है। प्रदेश में 735 चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद आज ही 2 हजार चिकित्सकों की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। साथ ही 12 हजार से अधिक पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर टीम सदस्य डॉ. तंजिन डिकिड एवं डॉ.संजय मट्टू के साथ ही एमडी एनएचएम श्री नरेश ठकराल, अतिरिक्त निदेशक डॉ. रवि शर्मा भी मौजूद थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कोरोना से जंग में मैनपावर की कमी नहीं आने दी जाएगी -चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा https://vinayexpress.in/2020/05/14/raghu-sharma/ Thu, 14 May 2020 12:54:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1178 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी नहीं आने दी जाएगी। नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के बाद इस कड़ी में सरकार ने सहायक रेडियोग्राफर के 1058 रिक्त पदोें पर शीघ्र भर्ती किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

dr raghu sharma

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना के मामले में बेहद संवेदनशील है और हर पहलू पर तुरंत एक्शन लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना के शुरुआती दौर में नर्सिंगकर्मयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने न्यायिक प्रक्रिया में अटकी एएनएम-जीएनएम भर्ती का रास्ता साफ करवाया और करीब 9500 नर्सिंगकर्मियों को नियुक्तियां दे दी गई हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना के दौरान मैनपावर की कमी को देर करने के लिए 735 नए चिकित्सकों को जिलों में नियुक्ति दे दी गई है और 2000 नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों या पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव को आमजन को कोई परेशानी ना हो।

2हजार 580 लोग पॉजीटिव से नेगेटिव

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में 4 हजार 418 लोग कोरोना पॉजीटिव चिन्हित किए गए, इनमें से 225 अप्रवासी हैं। इनमें से 2 हजार 580 लोग पॉजीटिव से नेगेटिव हो चुके हैं और 2 हजार 346 लोगों को तो डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज तक 1 हजार 716 एक्टिव कोरोना पॉजीटिव केस हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।

]]>
बाहर से आने वाला हर व्यक्ति क्वारेंटाइन पीरियड का करें पालन, ताकि प्रदेशवासी महफूज रह सके: चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा https://vinayexpress.in/2020/05/13/health-rajasthan/ Wed, 13 May 2020 09:45:10 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1138 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन या इंस्टीट्यूशनल (संस्थागत) क्वारेंटाइन का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन पीरियड सजा नहीं सुरक्षा का मामला है। इसमें लापरवाही से समाज और प्रदेश दोनों संकट में आ सकते हैं।

raghu sharma

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए बेहद खास है क्योंकि 19 लाख प्रवासी राजस्थानी, प्रवासी श्रमिक व अन्य लोग राज्य से जाएंगे और आएंगे। इनमें से लगभग 6.50 लाख लोगों ने राज्य से बाहर जाने के लिए और बाकी ने राज्य में आने के लिए पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और चिकित्सा विभाग जिला स्तर पर क्वारेंटाइन फैसेलिटी को विकसित और मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों का स्वागत है लेकिन वे गांव-मोहल्लों में जाने से पहले क्वारेंटाइन पीरियड का पालन करे, ताकि प्रदेश में पिछले 50 दिनों से घरों में रह रहे लोग संक्रमण से बचे रहें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्वारेंटाइन की सुविधा विकसित करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि क्वारेंटाइन का पालन करवाने में मदद करें
डॉ. शर्मा ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में 14 दिन बिताकर गांव-शहर में आना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुविधाएं विकसित करवाने में सहयोग करें, ताकि प्रदेशवासियों को कोरोना जैसी महामारी से बचाया जा सके।

corona virus

25 हजार जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले 2 महीनों से संवेदनशीलता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो रही है और आने वाले दिनों में 25 हजार सैंपल प्रतिदिन जांचने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार 1 लाख 85 हजार लोगों के सैंपल अब तक ले चुकी है।

सरकार हर पहलू पर कर रही ठोस काम
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ हर स्तर पर बेहतरीन काम हुआ है। प्रदेश में टेस्टिंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं सैंपलिंग का रेशो भी बेहतर हुआ है। प्रदेश में पॉजीटिव से नेगेटिव की तादात 60 फीसद से ज्यादा है तो प्रदेश में कोरेाना से होने वाली मृत्यु दर भी राष्ट्रीय दर के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर बेहतरीन काम कर रही है, जरूरत आमजन को सजग रहते हुए कोरोना से लड़ना है।

 

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

 

]]>
जयपुर के बाद जोधपुर में प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की मिली अनुम​ति: चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा https://vinayexpress.in/2020/05/08/news-rajasthan/ Fri, 08 May 2020 13:15:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1074 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आईसीएमआर ने जयपुर के बाद जोधपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोरोना से संक्रमित और गंभीर रूप से पीड़ित लोगों का प्लाज्मा थैरेपी से इलाज करने के ट्रायल की अनुमति दी है। अब प्रदेश में दो सरकारी और एक निजी चिकित्सा संस्थान में प्लाज्मा थैरेपी के जरिए इलाज करवाया जा सकेगा।

icmr

डॉ. शर्मा ने बताया कि कोटा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर मेडिकल कॉलेज को आईसीएमआर से ट्रायल की अनुमति लेेने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा को विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस थैरेपी के द्वारा इलाज से प्रदेश में कोरोना से होनी वाली मृत्यु दर पर कमी लाई जा सकेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना की मृत्युदर महज 2.79 प्रतिशत है।

वर्तमान में 1475 एक्टिव कोरोना पॉजीटिव मरीज

paljma tharapy
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2 बजे तक प्रदेश में 3491 मरीजों को कोरोना पॉजीटिव चिन्हित हुए हैं। इनमें से 1916 मरीज पॉजीटिव से नेगेटिव हो गए हैं, जबकि 1620 को तो अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। प्रदेश में बेहतरीन चिकित्सकीय प्रबंधन, सुविधाओं और चिकित्सकों की मेहनत से मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना पर विजय का यह शुभ संकेत भी है। वर्तमान में प्रदेश में केवल 1475 एक्टिव कोरोना पॉजीटिव मरीज हैं। इनमें से भी ज्यादातर मरीज बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

एसएमएस अस्पताल से कोविड मरीजों को किया जा सकता शिफ्ट
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जयपुरिया के कोरोना मरीजों को आरयूएचएस और निम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसएमएस की ओपीडी में 179 कोविड मरीज हैं, उनमें से 94 संदिग्ध हैं शेष ही पॉजीटिव हैं। उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल के मरीजों को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की योजना के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, ताकि सामान्य बीमारियों के लिए अस्पताल का इस्तेमाल किया जा सके और उन्हें यहां सभी सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहे।

E.mail. : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
एएनएम और जीएनएम के 8913 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूचियां जारी https://vinayexpress.in/2020/04/28/job-alert-news/ Tue, 28 Apr 2020 17:51:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=788 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एएनएम जीएनएम भर्ती 2018 के तहत 8913 एएनएम एवं जीएनएम की भर्ती के लिए चयन सूचिया जारी कर दी गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि एएनएम व जीएनएम के कुल 8913 पदों पर यह नियुक्तिया दी गई है। इन पदों में नर्स ग्रेड 2 के 5381 (टीएसपी क्षेत्र के 525 पदो सहित) एवं एएनएम के 3532 ( टीएसपी के 369 पदों सहित) शामिल है।

raghu sharma

शर्मा ने बताया कि कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए इन नियुक्तियों में आ रही सभी अड़चनों को विशेष प्रयास कर दूर किया गया एवं यह नियुक्तिया दी गई है

E.mail. vinayexpressindia@gmail.com

]]>