Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
rajasthan news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Jun 2024 16:30:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने किया बज्जू उपखंड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा https://vinayexpress.in/2024/06/15/bkn-9017/ Sat, 15 Jun 2024 16:30:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85645  

 

मनरेगा में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बज्जू उपखण्ड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण किया।
मनरेगा कार्य में निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ को संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत किए गए कार्य की प्रगति मापदंड अनुरूप नहीं है। इस तरह का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकमपुर पंचायत में जनसुनवाई की व आमजन के परिवाद सुने। मौके पर ही अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आमजन के छोटे-छोटे हो सकने लायक कार्यों के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनशील रहें। अधिकारी अपने विभाग में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा ऐसे परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए।
आदर्श आरोग्य पीएचसी की व्यवस्थाओं कर जताया संतोष
जिला कलेक्टर ने आदर्श आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों व व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बज्जू व पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

]]>
ऊर्जा मंत्री ने की जनसुनवाई : आमजन को राहत प्रदान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य https://vinayexpress.in/2023/07/26/bkn-6726/ Wed, 26 Jul 2023 13:16:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=69969

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकनेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार प्रातः अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री को परिवेदनाएं दी। मंत्री भाटी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान सरकार और इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही कोलायत विधानसभा क्षेत्र की पहचान विकसित विधानसभा के रूप में बने, इसके लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, उच्च शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सेवा, पानी- बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की विभिन्न मांगों के लिए निदेशक शिक्षा कानाराम से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर नियमसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदारों के भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।

]]>
66वें नेशनल स्कूल गेम्स : बीकानेर की युक्ति और उदयपुर के प्रणय ने जीते व्यक्तिगत गोल्ड मेडल https://vinayexpress.in/2023/06/10/bikaners-yukti-and-udaipurs-pranay-won-individual-gold-medals/ Sat, 10 Jun 2023 14:49:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=66566

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। 66वें नेशनल स्कूली गेम्स में नई दिल्ली में खेले गए शतरंज के मुकाबलों में राजस्थान के स्कूली शिक्षा विभाग की टीम की टीम के शातिर बीकानेर की युक्ति हर्ष और उदयपुर के प्रणय चोर्डिया ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवांवित किया है। स्कूल गेम्स फैडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले शतरंज के मुकाबलों में पहली बार शिरकत कर रही राजस्थान की टीम के ये दो विधार्थी अपने-अपने बोर्ड पर अविजित रहे। प्रणय चोर्डिया ने जहां प्रथम बोर्ड पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी छह राउंड की बाजियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूरे छह अंक हासिल किए, वहीं युक्ति हर्ष ने पांच बाजियों में से तीन में जीत और दो ड्रा के साथ 4 अंक अर्जित करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद के शतरंज मुकाबलों में राजस्थान की टीमों ने छात्र वर्ग में कोच हर्ष वर्द्धन हर्ष व मैनेजर किशन लाल व्यास तथा छात्रा संवर्ग में कोच महादेव चौधरी और मैनेजर श्रीमती कृष्णा आचार्य के निर्देशन में भाग लिया।


शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम ने नेशनल स्कूल गेम्स में प्रणय और युक्ति को प्रदेश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए, भविष्य में ऐसी ही और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में ‘नो बैग डे‘ और ‘चैस इन स्कूल‘ एक्टिविटीज के नवचार लागू किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती (19 नवम्बर 2022) को प्रदेशभर में ‘चैस इन स्कूल एक्टिविटी‘ के तहत सरकारी विद्यालयों के 38 लाख 21 हजार 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया गया। नेशनल स्कूल गेम्स में पहली बार भाग लेने गई प्रदेश की टीम के लिए प्रणय चोर्डिया और युक्ति हर्ष की स्वर्णिम चालों को इन नवाचारों से जोड़कर देखा जा सकता है।


प्रणय ने जीती सभी छह बाजियां

नई दिल्ली से छात्र शतरंज टीम के कोच हर्ष वर्द्धन हर्ष व मैनेजर किशन लाल व्यास ने बताया कि उदयपुर के प्रणय चोर्डिया ने सभी छह मुकाबले जीतकर प्रथम बोर्ड ऑर्डर का स्वर्ण पदक राजस्थान के नाम किया। प्रणय चोर्डिया ने पहले राउण्ड में सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गनाइजेशन के अनन्य श्रीवास्तव, दूसरे में कर्नाटक के मनविथ, तीसरे में दादरा एवं नगर हवेली के आर्यन अरूण, चौथे में छत्तीसगढ़ के प्रसन्ना शुक्ला, पांचवें में विद्या भारती के रिथुविक साई गणेश और छठे एवं आखिरी राउण्ड में कॉन्सिल फोर द इंडियन स्कूलम सर्टिफिकेट के मयूरेश रेडकर को मात दी।

युक्ति ने दूसरे राउण्ड में उतरने के बाद भी जीता गोल्ड

छात्रा टीम के कोच महादेव चौधरी और मैनेजर कृष्णा आचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा वर्ग में बोर्ड ऑर्डर नम्बर 5 पर बीकानेर की युक्ति हर्ष ने दूसरे राउण्ड से खेलना शुरू करने के बावजूद व्यक्तिगत स्वर्ण जीत लिया। युक्ति ने आसाम की तनिष्का से दूसरे राउण्ड का मैच ड्रा खेलकर शुरूआत की। फिर तीसरे राउण्ड में चण्डीगढ़ की पीहु, चौथे में पुद्दुचेरी की स्वेधा वी तथा पांचवे राउण्ड में मध्यप्रदेश की ब्रेट निचेट को मात दी। वहीं छठे राउण्ड में झारखण्ड की अदिति भगत से युक्ति की बाजी ड्रा रही।

 

]]>
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी निभा रही अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत https://vinayexpress.in/2022/10/04/acb-playing-an-important-role-against-corruption/ Tue, 04 Oct 2022 17:42:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=45754 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सरकार द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर सख्त निर्णय लिये जा रहे हैं। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
श्री गहलोत मंगलवार शाम झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी की कार्यशैली की सराहना देशभर में हो रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एसीबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘सजग ग्राम’ व ‘एसीबी आपके द्वार’ की पहुंच बढ़ाने व अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए लोक अभियोजक संवर्ग के सदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे लम्बित प्रकरणों का भी निस्तारण शीघ्र हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।
1064 हैल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
श्री गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एसीबी की हैल्पलाइन 1064 एवं वॉट्सऐप नम्बर 94135-02834 के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सरकारी कार्यालयों में इस हैल्पलाइन की जानकारी देने वाले पोस्टर चस्पा किए जाएं तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एसीबी हैल्पलाइन पर आय से अधिक सम्पत्ति, पद के दुरूपयोग तथा रिश्वत संबंधी कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत वर्ष 2022 में अब तक 392 प्रकरण पंजीकृत किये गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2021 में 375 तथा वर्ष 2020 में 221 रहा। न्यायालय तथा मुख्यालय स्तर पर निस्तारित प्रकरणों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
एसीबी महानिदेशक श्री बी.एल. सोनी ने ब्यूरो की योजनाओं, कार्यप्रणाली, प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, एसीबी उपमहानिरीक्षक प्रथम श्री विष्णु कांत, उपमहानिरीक्षक तृतीय श्री कालूराम रावत, एसपी मुख्यालय श्री योगेश दाधीच व ब्यूरो के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : अहिंसा के रास्ते भारत बढ़ रहा है आगे, 75 साल से मजबूती के साथ लहरा रहा है हमारा राष्ट्रीय ध्वज: मुख्यमंत्री https://vinayexpress.in/2022/08/15/state-level-independence-day-celebrations/ Mon, 15 Aug 2022 13:28:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=41218  हर प्रदेशवासी की सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का मुख्य ध्येय

मुख्यमंत्री ने समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए की अपील

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सद्भाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है।
श्री गहलोत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पूर्व स्वतंत्रता दिलाने और आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदानों को हम कभी भूल नहीं सकते। इन्हीं की वजह से भारत हमेशा एकजुट रहा, जबकि कई देशों के टुकड़े हो गए। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपील की है कि हमें मिलकर आदिवासियों, दलितों के साथ भेदभाव को खत्म करना होगा। राज्य सरकार की मूल भावना भी सभी को समान अधिकार प्रदान करने की है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी, निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्च भी सरकार स्वयं वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी राजस्थान मॉडल अपनाकर देशवासियों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करानी चाहिए।

शिक्षा क्षेत्र में स्थापित किए कीर्तिमान

श्री गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी का सफल परिणाम है कि आज उच्च शिक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां प्रवेश ले रही हैं। प्रदेश में राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोल कर अभिनव प्रयोग किया गया है। यहां बच्चे प्राइमरी से अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और बोलना सीख रहे हैं। सरकार जल्द ही 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देगी, जिससे वे बातचीत के साथ राजकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगी और उनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

सामाजिक सुरक्षा हमारा मुख्य ध्येय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हर प्रदेशवासी की सामाजिक सुरक्षा हमारा मुख्य ध्येय है। वर्तमान में लगभग 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिल रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा सहित आधारभूत ढांचे का विस्तार और विकास किया जा रहा हैै।

मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से आह्वान

श्री गहलोत ने युवाओं से आह्वान किया कि उन्होंने राष्ट्र और मानवता के जो सपने देखे हैं, उन्हें कृतसंकल्पित होकर पूरा करें। सरकार युवाओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को जाति, धर्म से हटकर प्रदेश की तरक्की में एकजुट होकर भागीदारी निभानी चाहिए।

प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। राज्य के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया गया है और सड़कों का जाल बिछाया गया है। निःशक्त और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राशन की होम डिलीवरी की सुविधा, जयपुर और जोधपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-मित्र एट होम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिफाइनरी का जो सपना देखा था, वह पूरा हो रहा है। प्रदेश के 13 जिलों में पानी की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए, ताकि पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।

लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां

श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1.29 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। एक लाख प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें परीक्षाएं, साक्षात्कार सहित अन्य प्रक्रिया चल रही है। वहीं, आने वाले समय में एक लाख नौकरियां और दी जाएंगी। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रीको द्वारा हर ब्लॉक में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

45 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 45 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। वर्ष 2022-23 के बजट में कृषि बजट अलग से पेश करने वाला राजस्थान पूरे देश में पहला राज्य बना गया है। कृषि बजट में मिशन मोड के जरिए किसानों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

इन्वेस्ट राजस्थान के लिए 10 लाख करोड़ रूपये के एमओयू

श्री गहलोत ने कहा कि विदेशी कंपनियों में राज्य में निवेश को लेकर काफी उत्साह है। अक्टूबर में इंवेस्ट राजस्थान का आयोजन होगा। इसके लिए अभी 10 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हो चुके हैं। अपने संबोधन में श्री गहलोत ने कोरोनाकाल में जनसहयोग करने के लिए प्रदेशवासियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 14 अगस्त 1947 की रात 12 बजे देश के नाम दिए गए संबोधन के कुछ अंश भी पढ़कर सुनाए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन संविधान की मूलभावना के अनुरूप आचरण करने और संविधान में प्रदत्त कर्तव्यों की पालना करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, लोक कलाकारों ने लोकगीतांे, नृत्य, बैंड वादन के जरिए देशभक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
]]>
निरोगी राजस्थान अभियान के अन्तर्गत हैल्दी लिवर कैम्पेन शुरू : हैल्दी लिवर कैम्पेन के दौरान जागरुकता होंगे जागरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग कर किया जावेगा उपचार https://vinayexpress.in/2022/07/12/healthy-liver-campaign-started-under-nirogi-rajasthan-campaign/ Tue, 12 Jul 2022 15:32:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39162 जेडी और राष्ट्रीय हेपेटाइटिस कन्ट्रोल कार्यक्रम के स्टेट नॉडल अधिकारी डॉ एस एन धौलपुरिया ने ओरियंटेशन वर्कशॉप में की भागीदारी

विनय एक्सप्रेस समाचार,  झुंझुनूं । जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरोगी राजस्थान अभियान के अन्तर्गत ‘‘हैल्दी लिवर कैम्पेन’’ शुरू किया गया है जिसके तहत जनजागरूकता के साथ साथ स्क्रीनिंग कर उपचार शुरू किया जायेगा। मंगलवार को कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी की अध्यक्षता में सम्बंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई जिसमें हैल्थी लिवर अभियान के तहत आयोजित करने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी तय की गई। कलेक्टर श्री कुड़ी ने स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, स्वायत शासन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएचईडी विभाग सभी जल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग कर उपचार करने, टीकाकरण करवाने, गर्भवती महिलाओं की हेपिटाइटिस की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद और नगर पालिकाओ के कचरा संग्रहन वाहनों पर हैल्थी लिवर जन जागरूकता के ऑडियो चलाने के निर्देश दिए। साथ जनसंपर्क विभाग को इसके प्रचार प्रसार और जागरूकता की जिम्मेदारी प्रदान की। कलेक्टर श्री कुड़ी ने शिक्षा विभाग को रैली और अन्य जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी के निर्देश दिए उन्होंने सभी ब्लॉक में एसडीएम की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाकर अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने अभियान की कार्य योजना प्रस्तुत की। इस अवसर सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सूचना सभागार में ओरियंटेशन वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें हैल्थी लिवर कैम्पेन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जागिड़, पीएमओ डॉ वीडी बाजिया, नॉडल अधिकारी डॉ रजनीश माथुर, डीपीएम डॉ विक्रम सिंह, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ हरीश कौशिक, एपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार, जिला आईईसी समन्वयक डॉ महेश कड़वासरा, एंटीसीपी कन्सलटेंट डॉ ऋतु शेखावत व बीसीएमओ, बीपीएम, सीएचसी पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।


हैल्दी लिवर कैम्पेन के सन्दर्भ में निदेशालय स्वास्थ्य विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ एस एन धौलपुरिया और सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि कैम्पेन के अन्तर्गत लिवर (हेपेटाईटिस) के बारे में आमजन को जागरुक किया जावेगा जों एक वायरल इंफेक्शन है। यह बीमारी लिवर को प्रभावित करती है। लिवर का काम शरीर के सभी अंगों को पोषक तत्त्व पहुंचाना होता है। हेपेटाइटिस के संक्रमण से लिवर में सूजन आ जाती है। इससे व्यक्ति को पीलिया हो जाता है। यह संक्रामक बीमारी है जो लापरवाही करने पर एक से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। जानलेवा भी हो सकती है।


हेपेटाइटिस बी व सी सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसके मरीजों को लिवर सिरोसिस होने की आशंका रहती है। इसमें मरीजों का लिवर सिकुड़कर काम करना बंद कर देता है। कई बार लिवर में पानी भर जाता है। खून की उल्टियां होने लगती हैं और शरीर पर सूजन आ जाती है। मरीज को लिवर कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव ही सबसे कारगर उपाय है। इसके लिए धारदार चीज जैसे इंजेक्शन, रेजर्स या टूथब्रश दूसरे से साझा न करें। असुरक्षित यौनसंबंध न बनाएं और दूषित खानपान से बचें। बच्चों को हेपेटाइटिस के टीके जरूर लगवाएं। गर्भवती महिलाओं का हेपेटाइटिस बी और सी टैस्ट करवाएं। खुली चोट को छूने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ कर लें।zहेपेटाइटिस की प्रमुख वजहें

दूसरे व्यक्ति का टूथब्रश और शेविंग रेजर इस्तेमाल करना, सिरिंज या सर्जरी के उपकरणों का बिना स्ट्रलाइजेशन इस्तेमाल करना,
इंजेक्शन से किसी प्रकार का नशा करना, असुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाना, गलत तरीके से खून देना या चढ़वाना और दूषित खानपान हेपेटाइटिस के मुख्य कारण हैं।


हेपेटाइटिस के प्रकार और उनके कारण वायरल हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं। इनमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई होता है। हेपेटाइटिस ए और ई दूषित पानी और भोजन के कारण होता है। वहीं हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होते हैं। हेपेटाइटिस ए और ई अपेक्षाकृत कम खतरनाक होते हैं। वहीं हेपेटाइटिस बी, सी और डी लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
इन लक्षणो से करें पहचान- भूख न लगना, जी मिचलाना और पेट में दर्द। आंखों में पीलापन, थकान और तेजी से वजन कम होना। पाचन संबंधी समस्या, उल्टियां आना, पैरों में सूजन, सिर में दर्द, हल्का बुखार रहना और यूरिन का कलर पीला होना।

हेपेटाइटिस की जांचे- इसमें लिवर फंक्सन टैस्ट, एंटीजन और एंटीबॉडीज टैस्ट कराने चाहिए हैं ताकि पता चल सके कि कौनसा वायरस है और कितना एक्टिव है।
हेपेटाइटिस से बचाव के लिए तीन टीके लगते हैं। पहले टीके के बाद अगला टीका 30 वें और फिर 180 वें दिन लगता है। हार्ट व बीपी के मरीज और गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगवाएं। शिशुओं को जन्म के समय ही टीके लगवाना चाहिये।

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार जिले में आगामी 28 जुलाई तक हैल्दी लिवर कैम्पेन चलाया जावेगा। कैम्पेन के दौरान विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम व गर्भवती महिलाओं, कैदियों, टीबी रोगीयों, हाई रिस्क ग्रुप के व्यक्तियों, डायलिसिस वाले रोगियों व राज्य सरकार के निर्देषानुसार अन्य रोगीयो की स्क्रीनिंग की जायेगी एवं पॉजिटिव पाये जाने पर उनका उपचार चिकित्सा संस्थानों पर किया जावेगा। बीडीके अस्पताल में डॉ रजनीश माथुर को इसका नॉडल अधिकारी बनाएं गये है।

]]>
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरनसर में https://vinayexpress.in/2022/07/12/industrial-promotion-camp-organized-on-july-14-in-lunkaransar/ Tue, 12 Jul 2022 13:22:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39106 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरणसर पंचायत समिति में आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, रीको व खादी बोर्ड से सम्बन्धित कार्य तथा इस कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे उद्यम रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, बुनकर परिचय पत्र, आर्टीजन परिचय पत्र आदि के आवेदन पत्र ऑनलाईन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

]]>
प्रदेश के चार जिलों में जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव कल https://vinayexpress.in/2021/12/23/jaipur-524/ Thu, 23 Dec 2021 00:09:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21602 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  प्रदेश के कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलो में जिला प्रमुख और प्रधान के लिए गुरूवार को मतदान करवाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चित्रा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 3 चरणों में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव हो चुका है। 21 दिसंबर को परिणाम भी जारी कर दिया गया है। उक्त सदस्य गुरुवार को संबंधित जिलों में जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव करेंगे।
सचिव ने बताया कि उप प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 24 दिसंबर (शुक्रवार) को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला  प्रमुख/उपप्रमुख/प्रधान/उपप्रधान के चुनाव के लिए प्रातः 10 बजे बैठक होगी। प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्व 11.30 बजे से होगी। उम्मीदवारो द्वारा अपराह्व 1 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इसके बाद चुनाव प्रतीको का आवंटन कर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद यदि जरूरी हुआ तो अपराह्व 3 बजे से सायं 5 बजे के मध्य मतदान करवाया जाएगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा सायं 5 बजे से या मतदान समाप्ति के तुरंत बाद कर दी जाएगी।
]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग की बैठक में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं : 60 हजार पदों पर शीघ्र होगी भर्ती,  626 विद्यालय क्रमोन्नत https://vinayexpress.in/2021/11/02/cm-news-rajasthan-3/ Tue, 02 Nov 2021 14:56:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18397 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार हैं-
File Photo
• स्कूल शिक्षा में 60 हजार विभिन्न पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इनमें अध्यापक के 31 हजार, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 9862, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के 295, व्याख्याता के 6000, द्वितीय श्रेणी अध्यापक के 10 हजार, अध्यापक (विशेष शिक्षा) के 1000, पुस्तकालय ग्रेड-द्वितीय के 460, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-द्वितीय के 461, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-तृतीय के 461 तथा प्रयोगशाला सहायक के 461 पद शामिल हैं।
• पीटीआई ग्रेड-तृतीय भर्ती-2011 के 193 पदों तथा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2016 के 444 पदों की प्रतीक्षा सूची शीघ्र जारी की जाएगी। साथ ही, व्याख्याता भर्ती-2018 की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
• शहरों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालयों के प्रति लोगों का उत्साह देखते हुए इन विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और खोले जाएंगे।
• उच्च एवं स्कूल शिक्षा के निजी शिक्षण संस्थानों में फीस निर्धारण एवं अन्य समस्याओं के लिए राजस्थान राज्य शिक्षा नियामक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। यह प्राधिकरण राज्य सरकार, शिक्षण संस्थान के प्रबंधन तथा अभिभावक सहित अन्य सभी स्टेक होल्डर के हितों के संबंध में चर्चा कर उचित निर्णय लेगा।
• खिलाडियों एवं एनसीसी की तरह ही स्काउट गाइड एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने हेतु पृथक से नियम बनाने की कार्यवाही की जाएगी।
• उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तृतीय भाषा के 10 विद्यार्थी होने पर मांग के अनुरूप तृतीय भाषा यथा संस्कृत, उर्दू, सिंधी, पंजाबी आदि भाषाओं के अध्ययन के लिए सम्बन्धित भाषा के शिक्षक के पद का आवंटन किया जाएगा।
• खेलों को प्रोत्साहन देने एवं बच्चों में शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए शारीरिक शिक्षकों के पद बढ़ाने के लिए परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही, सरकारी एवं निजी क्षेत्र दोनों में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
श्री गहलोत ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्कूल शिक्षा की उत्कृष्टता की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन अब तक का उच्चतम 98 लाख से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा की दिशा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को टाइम बाउण्ड पूरा करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाए।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश की स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिसम्बर, 2018 से अब तक विभाग में 61,123 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं और 23,720 पदोन्नतियां की गई हैंं। करीब 60 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। प्रदेश के 481 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में तथा 145 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के लिए आदेश जारी कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई बजट घोषणाओं को तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री पवन कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान में स्कूल शिक्षा में विद्यार्थी शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में आरटीई नियमों के तहत विद्यार्थी शिक्षक अनुपात 30ः1 है, जबकि प्रदेश में यह 28ः1 है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक शिक्षा में आरटीई नियमों के अनुसार अनुपात 35ः1 है, जबकि प्रदेश में विद्यार्थी शिक्षक अनुपात 19ः1 है।
Akhil Arora
Akhil Arora : Principal Secretary, Medical & Health Department Rajasthan
बैठक में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान श्री भंवर लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
]]>
बाड़मेर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/13/bkn-1445/ Mon, 13 Sep 2021 17:56:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14619 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बाड़मेर इकाई द्वारा आज पचपदरा, बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नामान्तरण खोलने की एवज में सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी की बाड़मेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मुकनदान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल पुत्र श्री दुर्गाराम निवासी गांव मलवा गोयलान, तहसील गीड़ा, जिला बाड़मेर हाल निवासी सिटी लाईट हास्पिटल के पास, बालोतरा, बाड़मेर हाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानां की तलाशी जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>