js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170





राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन के कारण जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया दिल्ली बस सेवा बाधित होने के कारण तथा आमजन की मांग पर जयपुर-चंडीगढ़ वाया हिसार मार्ग पर बस सेवा का संचालन आज से किया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जयपुर से सुबह 5.10 बजें रवाना होकर साय 7.00 बजे चंडीगढ़ पहुचेगी तथा वापसी में चंडीगढ़ से 6.25 बजे रवाना होकर सांय 7.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह बस जयपुर, सीकर, फतेहपुर, चूरू, राजगढ़, हिसार, नरवाना, कैथल, अम्बाला, चंडीगढ़ मार्ग पर संचालित होंगी। जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग के लिये जयपुर से चंडीगढ़ का किराया 1418/-रू0 प्रतियात्री एवं महिला यात्री के लिये 1246/-रू. निर्धारित किया गया है।


राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने जोनल मैनेजर की बैठक में निर्देश दिया कि निजी बसें बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र के रोड़वेज की समय सारिणी के अनुरूप ऐसा समय तय करते है कि रोड़वेज की बसों के आगे पीछे चले जिससे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड रहा है। अनुज्ञापत्र वाली बसों को भी समय सारिणी की पालना करना अनिवार्य है। इसलिये मुख्य प्रबन्धक अपने आगार क्षेत्र में बिना अनुज्ञापत्र की अवैध रूप से संचालित और रोड़वेज की बसों को हानि पहुॅचाने वाली बसों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया हैं। इसके लिये सभी मुख्य प्रबन्धकों को निर्देश जारी किये गये है कि अवैध व समय सारिणी का पालन नही करने वाली बसों की सूचना तैयार कर मुख्यालय भिजवावें। बसों का निरीक्षण करने का अधिकार परिवहन विभाग का है। परन्तु कार्यवाही करवाने के लिये इस प्रकार की सूचना काफी महत्वपूर्ण होती है, जिससे जिला प्रशासन, पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को सहायता के लिये कहा जाये और यह कार्य आगार स्तर पर शीघ्र करवाये जाने की कार्ययोजना बनाई जावें।
यहां यह उल्लेखनीय है कि निजी वाहन संचालक समय सारिणी का पालन करने की बजाय राजस्थान रोड़वेज द्वारा संचालित की जा रही बसों के आगे पीछे अपनी बसों का संचालन करते है जिससें रोड़वेज को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही अनेक लोक परिवहन बसों द्वारा इन दिनों अनुज्ञापत्र सिरेण्डर करने के बाद भी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसलिये इन बसों की सूचना एकत्रित कर परिवहन विभाग को अवगत कराया जाना आवश्ययक समझा गया।

विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार रक्षा बन्धन दिनांक 03.08.2020 को राज्य की सीमा में संचालित समस्त साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश जारी किये गये।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी श्री नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार के अनुमोदन के आधार पर रक्षा बन्धन दिनांक 03.08.2020 को राजस्थान रोड़वेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा के आदेश जारी किये गये है। यदि आप डीलक्स बसों में या राजस्थान सीमा से बाहर यात्रा करते है तो ऐसी स्थिति में उतना चार्ज आपसे लिया जायेगा। मेरा आपसे आग्रह है कि इस कोरोना माहमारी का समय चल रहा है। बस में सिटिंग कैपेसिटी से ज्यादा लोगो को नही बिठायेंगे। इसलिये मैं जनता से अपील करूंगा कि रोडवेज कर्मचारी से सहयोग करें। यदि महिलाएं बच्चों के साथ यात्रा कर रही है तो मास्क लेकर यात्रा करे व परिवार के साथ यात्रा कर रही है तो सेनेटाईजर साथ लेकर यात्रा करें। कोरोना के सम्बन्ध में राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाईन की पालना करें एवं रोडवेज कर्मचारियों को भी पालना करने में सहयोग करे। किसी भी वजह से रक्षा बन्धन त्यौहार पर हमारे राज्य में संक्रमण ना फैले।

राजस्थान रोडवेज द्वारा जारी आदेशानुसार महिलाएं एवं बालिकाएं रक्षा बन्धन 03 अगस्त 2020 को एक दिन के लिये साधारण एवं एक्सप्रेस (ब्लू लाईन) बसों में निःशुल्क् यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिये अग्रिम आरक्षण करवाया जा सकता है। यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत् जारी दिशा-निर्देशों की पालना किया जाना आवश्यक है। वाहनों की बैठक क्षमता अनुसार यात्री बैठाये जावेंगे व प्रत्येक यात्री को फैस मास्क लगाना आवश्यक है। यात्रियों को बस में बिठाने से पूर्व थर्मल स्क्रिनिंग करके ही बिठाया जावेगा।