js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि तीन चरणों में होने वाली राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परिक्षा 2021 के परीक्षार्थियों को 13 से 15 सितम्बर, 2021 के लिए साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में परिक्षा से एक दिन पूर्व आने तथा परिक्षा समाप्ति एक दिन पश्चात तक वापसी की अनुमति होगी तथा परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने की सलाह दी जाती है।
]]>
राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि NEET-2021 परीक्षा के लिए 12 सितम्बर, 2021 को साधारण एवं दु्रतगामी बसों में दिनांक 11.09.2021 को 00.00 बजे से 13.09.2021 को 24.00 बजे तक परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नही होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परन्तु यात्रा का उद्देश्य परीक्षा के लिए जाना एवं वहां से वापिस आना ही आवश्यक है। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने की सलाह दी जाती है।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर राज्य में पहली बार जाॅइंट एण्ट्रेस एग्जाम व नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई। इसके लिए राजस्थान रोड़वेज की ईटीआईएम मशीन में शुन्य राशि के टिकिट जारी करने का प्रावधान किया गया ।

भारतीय सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नविन जैन के कुशल प्रबंधन के कारण जेईई परीक्षा में 9000 परीक्षार्थियों ने 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक एवं नीट परीक्षा के 16000 परिक्षार्थियों ने दिनांक 12 सितम्बर से 14 सितम्बर तक आने व जाने के लिए रोडवेज की बसों से पूरे प्रदेश में निःशुल्क यात्रा का लाभ प्राप्त किया।
]]>
रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कोरोना काल में 3 जून, 2020 से राजस्थान रोडवेज की सेवायें लगातार चल रही हैं और 30 जुलाई, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 1.83 लाख यात्रियों ने रोडवेज की सेवाएं ली। रक्षा बन्धन एवं सप्ताहंत के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढोतरी होने की संभावना है जिसको देखते हुये मुख्य प्रबन्धकों को यात्री भार मिलने पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के लिये कहा गया है। जिससे लोगो को परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकें।

राजस्थान रोडवेज द्वारा कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, बसों तथा बस स्टेण्डों का सेनेटाईजेशन एवं स्टाफ को सुरक्षा उपकरण लगातार देते रहने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। धार्मिक स्थानों तथा अन्तर्राज्यीय यात्रा के लिए अनुमति मिलने पर रोड़वेज में राजस्व व यात्री भार में वृद्वि होने की सम्भावना है।

इस सम्बन्ध में अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन जैन ने बताया कि लोगों द्वारा लगातार रोडवेज की बसों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा लोगों की मांग को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की सतर्कता के फलस्वरूप अभी भी रोडवेज की बसें संक्रमणमुक्त हैं और कडे नियमों की पालना के कारण लोगों को रोडवेज बसों मे सफर के कारण कोरोना की बीमारी का शिकार नहीं होना पड़ता है, इसलिए लोगों से अपील की है कि वे रोडवेज की बसों में सफर करें और अधिक जानकारी के लिए रोडवेज की वेबसाईट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर नई बसों के शिड्यूल, समय सारणी की जानकारी लेकर बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराने पर 5 प्रतिशत कैशबेक भी मिलेगा, जो बाद में टिकिट बुकिंग के समय काम मे लिया जा सकेगा तथा संक्रमण को रोकने की वजह से लोगों द्वारा 40 प्रतिशत से ज्यादा ऑन लाईन बुकिंग की जा रही है। बसों में सबसे ज्यादा वृद्वि सीकर तथा भरतपुर जोन में की गई है । इसके अलावा सभी जोन में बसों की संख्या या तो दुगनी या ढेड गुनी हो जावेगी।

इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, श्री नवीन जैन ने बताया कि 72 हजार बाहरी राज्यों के श्रमिकों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा उत्तराखंड इन चार राज्यों में प्रमुख रूप से पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और छत्तीसगढ के श्रमिकों को भी उनके राज्यों में भेजे जाने के लिए रोडवेज की बसों द्वारा व्यवस्था की गई है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या मध्य प्रदेश के (35हजार) श्रमिकों की है जिन्हें मुरैना, शिवपुरी, गुना तथा मंदसौर जिलों तक छोड़ा गया है। इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश के 28 हजार, दूसरी बड़ी संख्या है जिन्हें आगरा, मथुरा तथा हाथरस तक रोडवेज की बसों से पहुंचाया गया है। वापस आने वाले श्रमिकों में सबसे ज्यादा संख्या गुजरात की है जहॉं से आने वाले लगभग 12 हजार श्रमिकों को डूंगरपुर, सिरोही तथा जालौर की सीमाओं से रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके घरों में पहुंचाया गया है।

इसके अतिरिक्त 82 हजार श्रमिक ऐसे हैं जिनके द्वारा राजस्थान में आने के लिए अथवा राजस्थान से जाने के लिए वैसे तो भारतीय रेल की ट्रेनों का उपयोग किया गया है परन्तु उन्हें भी रेलवे स्टेशन से लेकर उनके गृह जिलों तक पहुंचाने का कार्य ररोडवेज की बसों द्वारा किया जा रहा है। अभी तक राजस्थान में आई 50 ट्रेनों में 40 हजार लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया । इसी प्रकार राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को जाने वाली रेलगाडियों से श्रमिकों को राजस्थान के कोने-कोने से बसों के माध्यम से लाकर टेªन में बैठाया गया है।

यदि उपरोक्त दोनों आंकड़ों को एक साथ मिलाकर देखा जाये तो 1,82,000 से ज्यादा श्रमिकों को बाहरी राज्यों से राजस्थान में उनके घर पहुंचाया तथा बाहर के श्रमिकों को राजस्थान से उनके घरों तक पहुंचाने में राजस्थान रोडवेज की बसों की महत्ती भूमिका रही है।
]]>

इस के अलावा उत्तराखण्ड के हरिद्धार के लिए 2 बजे रोड़वेज की दो श्रमिक एक्सप्रेस बसे रवाना हुई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कलेक्ट्रेटे परिसर से श्रमिक एक्सप्रेस रोडवेज की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन दो बसों में 70 यात्री हरिद्धार के लिए रवाना हुए है।
ट्रेन रवाना होने से पहले जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का मौका मुआयना किया और यात्रियों से बातचीत की । विशेष रेल जब रवाना हो रही थी तो अंदर बैठे यात्रियों को अपने शहर जाने की खुशी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराना और कनिष्क कटारिया, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, आयुक्त नगर निगम खुशाल याद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।