js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री अर्चना व्यास द्वारा रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आनंद आचार्य से संपर्क कर क्लब की भोजनशाला का निरीक्षण किया गया। व्यास ने क्लब सदस्यों से व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।

रोटेरियन आचार्य ने व्यास को बताया कि रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस संकट की इस घड़ी में बेरोजगार, निराश्रितों, जरूरतमंद व्यक्यिों के लिये 25 मार्च से आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी संसाधनों की आपूर्ति निरंतर करवाई जा रही है।
क्लब के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुथार ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम मे निर्मित भोजन वितरण प्रभारी सुश्री अर्चना व्यास ने निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मेन्यु की जानकारी, भोजन बनाने की प्रक्रिया, प्रति पैकेट मात्रा के साथ हलवाई व सहयोगी श्रमिकों द्वारा साफ सफाई रखने दस्ताने व मास्क पहनकर रखे होने सम्बधित जानकारी ली।
भोजनशाला पहुँचने पर सेवारत रोटेरियन राहुल माहेश्वरी, रोटे कैलाश कुमावत ने स्वागत करते हुए जानकारी देते हुए सुश्री व्यास को बताया कि रोटरी मरूधरा क्लब द्वारा प्रतिदिन 1500 व्यक्तियों का भोजन तैयार किया जाता है जिसमे सुबह-शाम पृथक मेन्यू भोजन में दिया जा रहा है। स्वाद व पोष्टिकता के साथ समुचित मात्रा मे पैकेट के रूप मे तैयार होकर गांधी पार्क, एलआईसी आॅफीस और वल्लभ गार्डन के पास स्थित वितरण केन्द्र मे पहुंचा दिये जाते है।
व्यवस्थाओं से संतुष्टी जताते हुए सुश्री अर्चना व्यास ने श्रमिकों को अपनी तरफ से कुछ और सेनेटाइजर बोतल व कुछ मास्क देते हुए इसको नियमित रूप से उपयोग करते हुए प्रेरित किया।
व्यास ने रोटरी मरूधरा के सभी रोटेरियन्स और उनके सहयोगियों को विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपत्ति के समय मे रोटरी मरूधरा ने प्रशासन के आह्वान पर पहले दिन से लेकर आज 38 दिन पुरे होने तक लगातार सेवा कार्य कर रहे है । यह सेवाकार्य अपने आप मे रोटरी और रोटेरियन के सेवा का जज्बा प्रदर्शित करता है। विशेष जरूरत के समय यह सहयोग देवतुल्य है। व्यास ने बताया की 3 मई से सभी जरूरतमंदों को चिन्हित कर आवश्यक्तानुरूप प्रशासन द्वारा कच्चा राशन भी पहुँचाया जाएगा जिसके लिये वार्ड स्तर पर सर्वे लिस्ट लगभग पूरी हो चुकी है।
अभियान के संयोजक रोटे राजेश बावेजा, रोटे मनोज गुप्ता सह प्रांतपाल डाॅ अम्बुज गुप्ता, क्लब उपाध्यक्ष पंकज पारीक, सचिव अनिश अहमद सहित रोटे अरविंद व्यास, डाॅ पुनीत खत्री, सुरेश पारीक, अमित मित्तल, शकील अहमद, एड. पुनीत हर्ष, शिवेन्द्र दाधीच, डाॅ संदीप खरे, मनोज बजाज, डाॅ अनंत शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता निरंतर अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रहे है।