js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
ज्ञापन में नर्सेज संविदाकर्मीयों के मिलने वाले आकस्मिक अवकाश कोविड़ स्वास्थ्य सहायकों को भी देने की मांग की गई है इसके अतिरिक्त कोविड़ स्वास्थ्य सहायकों को नर्स ग्रेड़-2 पदनाम करवाने की मांग सीएचए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई है। ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमंडल में लेखचंद भील, ललित शर्मा, मदन लाल मेघवाल, संदीप कुमार, अजय कुमार, अभिषेक जोशी , गोपीराम, फारूक उस्ता, आरिफ खान सहित अन्य सीएचए संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राजकीय चिकित्सालयों में बढ़ रहे डेंगू रोगीयों की देखभाल में भी कोविड़ स्वास्थ्य सहायक प्रदेश भर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, कोविड स्वास्थ्यों की सेवा भावना और दीपावली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीयों को यथाशीघ्र कोविड़ स्वास्थ्य सहायकों की सेवा अवधि बढ़ाई जानी चाहिए और जल्द मानदेय दिया जाना चाहिए।


आचार्य ने राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन सीएचए जिला संयोजक बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीना जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल सिंह, प्रदेश सचिव कशिश कच्छावा अजमेर आदि का आभार प्रकट किया।