Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Reet 2021 news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 20 Sep 2021 11:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रीट परीक्षा के दौरान चाक चौबंद रहें सभी व्यवस्थाएं : जिला कलक्टर नमित मेहता ने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा https://vinayexpress.in/2021/09/20/bkn-1505/ Mon, 20 Sep 2021 11:31:12 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15098 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर l राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 26 सितम्बर को जिले के 98 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी में प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-2 तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक लेवल-1 के लिए परीक्षा होगी। प्रत्येक पारी के लिए 29 हजार 716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में अन्य जिलों के परीक्षार्थी होंगे।

परीक्षा की पूर्व तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मेहता ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें तथा किसी भी परीक्षार्थी को बेवजह परेशानी नहीं हो। परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप हो, इसके मद्देनजर इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए आवागमन, ठहराव, भोजन, पेयजल तथा शौचालय सहित प्रत्येक व्यवस्था का ध्यान रखा जाए।


जिला कलक्टर ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बसों के ठहराव केन्द्रों तथा नगर निगम द्वारा धर्मशालाओं और रैनबसेरों का चिन्हीकरण किया जाए। इन आश्रय स्थलों पर इंदिरा रसोई के काउंटर लगाए जाएं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र, बस स्टेंड सहित प्रमुख स्थानों पर सीएचए नियुक्त किए जाएं। मोबाइल मेडिकल टीमें तथा एम्बूलेंस की व्यवस्था हो। बस स्टेंड पर प्रोपर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, परिवहन तथा नगर निगम के नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं। इनमें राउंड द क्लाॅक आधार पर कार्मिक नियुक्त किए जाएं। सभी नियंत्रण कक्ष आपस में भी समन्वय रखें।


मेहता ने केन्द्र पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं अन्य कार्मिकों की नियुक्ति, परीक्षा सामग्री एवं प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अवांछित गतिविधि किसी भी स्तर पर नहीं हो, इसके मद्देनजर पूर्ण सतर्कता रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश के समय परीक्षार्थियों के संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों का ध्यान रखा जाए।


पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों की थानावार सूची उपलब्ध करवाई जाए, जिससे पुलिस से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त प्रत्येक कार्मिक को परीक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 64 निजी तथा 34 सरकारी भवन हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए प्रत्येक पारी के लिए आॅब्जर्वर तथा फील्ड सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक कक्ष के लिए दो-दो वीक्षक लगाए जाएंगे। परीक्षा के जिला समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने परीक्षा के लिए निर्धारित अन्य नियमों की जानकारी दी।


इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र पुरोहित, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. राजकुमार शर्मा, भूप सिंह तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

]]>
RBSE अध्यक्ष प्रो. जारोली ने रीट परीक्षा निर्धारित तारीख पर करवाने हेतु सरकार से किया आग्रह https://vinayexpress.in/2021/02/25/reet-news/ Thu, 25 Feb 2021 11:10:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3249 विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. धर्मपाल जारोली ने सरकार से आग्रह किया है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट परीक्षा) 2021 अपनी तय तिथि पर ही होने दी जाए और इस तारीख में कोई परिवर्तन न किया जाए। परीक्षा आयोजन के लिए बोर्ड की सभी तैयारियां पूरी चल रही है। प्रो.जारोली बुधवार को अजमेर में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवान महावीर त्याग की मूर्ति है इसलिए सभी को बेरोजगारों के हित को ध्यान में रखते हुए 25 अप्रैल 2021 को ही परीक्षा होने देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि रीट परीक्षा तय तारीख पर ही हो इसके लिए हमने सरकार को पहले भी पत्र लिखा और आज एकबार फिर पत्र लिखने जा रहे है। उन्होंने परीक्षार्थियों से भी बोर्ड की ओर से अपील की कि रीट परीक्षा तारीख में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। वे परीक्षा तैयारी में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा दो शिफ्टों में होगी जिसके लिए करीब तीन हजार परीक्षा केंद्रों की स्थापना की जाएगी। साथ ही इसमें 16 लाख 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


प्रो. जारोली ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बोर्ड में उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलते हुए कई आयाम स्थापित किए गए है जिनमें उस दौरान परीक्षा आयोजित कर सफलतापूर्वक परिणाम घोषित करना सबसे बड़ा काम रहा। उन्होंने कोरोना काल में वर्ष 2020 में 20 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित कराने को विश्व रिकॉर्ड की संज्ञा दी और दावा किया कि कहीं भी इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनेक नवाचार किए गए जिनमें पोर्टल के जरिए विद्यालयों के संबद्धता प्रमाणपत्र जारी करना, परीक्षाथीर् को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन के बाद स्पीड पोस्ट के जरिए दस्तावेज उपलब्ध कराना, साथ ही एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों का रिकॉर्ड डिजिटल लॉकर में रखना है। उन्होंने बोर्ड की उपलब्धियों के संबंध में कहा कि कोरोना काल से मानसिक तनाव में रहे विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम 2020-21 मे 40 प्रतिशत की कटौती की गई, आने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र का प्रारूप बदलते हुए ज्यादा विकल्प दिए जाएंगे, अतिरिक्त परीक्षा उपकेंद्रों का गठन, अनुकंपा नियुक्ति, मूल्यांकन ऑनलाइन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। साथ ही दुर्घटना कर्मचारियों को आर्थिक सहायता के अलावा बोर्ड कर्मचारी संघ के पहली बार निर्विरोध चुनाव संपादित कराए गए।

प्रो. जारोली ने भविष्य की योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि जयपुर जोधपुर में विद्यार्थी सेवा केंद्र एवं संग्रहण केंद्र की स्थापना होने जा रही है जिसके लिए 49 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वर्ष 2021 मुख्य परीक्षा पुनमूर्ल्यांकन का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। साथ ही बोर्ड द्वारा शिक्षकों के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

]]>