Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Reet Exam – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 22 Jul 2022 14:39:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कड़ी निगरानी में होगी REET परीक्षा, तैयारियां पूरी :परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति https://vinayexpress.in/2022/07/22/reet-exam-will-be-under-strict-monitoring-preparations-complete/ Fri, 22 Jul 2022 14:39:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39693 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) शनिवार और रविवार को दो पारियों में आयोजित होगी। दोनों पारियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रथम पारी के लिए प्रातः 9 बजे तक एवं द्वितीय पारी के लिए दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 23 तथा 24 जुलाई को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पारी का समय प्रातः 10 से 12ः30 बजे तक एवं द्वितीय पारी का समय दोपहर 3 बजे से 05ः30 बजे तक रहेगा।


जिला कलक्टर ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र रखने के स्थान व सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। जिनकी लाइव फीड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के कार्यालय, अभय कमाण्ड सेंटर (पुलिस विभाग), संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम व संग्रहण स्थल पर सीसीटीवी के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्र ले जाने वाले सभी वाहनों (कुल 44 पेपर कॉर्डिनेटर) में जीपीएस लगाए गए हैं। प्रत्येक वाहन के साथ एक वीडियोग्राफर एवं पुलिस के सशस्त्र जवान भी रहेंगे। ओ.एम.आर. संग्रहण करने वाले सभी 15 दलों के वाहनों के साथ भी एक वीडियोग्राफर एवं पुलिस के सशस्त्र जवान रहेंगे। इन वाहनों में भी जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं।


परीक्षा की गोपनीय सामग्री संगहण के लिए बनाए गए संग्रहण केन्द्र पर राजस्थान तहसीलदार सेवा के एक अधिकारी को सामान्य व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर शत-प्रतिशत राजकीय कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। निजी परीक्षा केन्द्रों के भवनों का अधिग्रहण करते हुए समस्त केन्द्रों पर राजकीय कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। आवश्यक सेवा के प्राइवेट कार्मिकों (वीडियोग्राफर एवं ड्राईवर) का पुलिस सत्यापन करवाया जाकर उन्हें पहचान पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष जिला कलक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 21 जुलाई से 25 जुलाई तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0151-2226031 है।


परीक्षार्थियों के लिए लगाई हैल्प डेस्क

अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) एवं परीक्षा समन्वयक पंकज शर्मा ने बताया कि जिले के बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेण्ड व वेटरनरी कॉलेज ग्राउन्ड प्राइवेट बस स्टैण्ड में हैल्प डेस्क लगाई गई है। सामान्य व्यवस्था के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अली एवं रोडवेज बस डिपो (राज. राज्य पथ परिवहन निगम) पर तहसीलदार नगर विकास न्यास कालूराम पडिहार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। भामाशाहों के सहयोग से रोड़वेज स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन व प्रमुख धर्मशालाओं में निःशुल्क फूड पैकेट की व्यवस्था की जा रही है।


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के रुकने के लिए 44 धर्मशालाओं में व्यवस्था के अलावा रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर टैन्ट एवं गद्दों की व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा होटल मालिकों को परीक्षार्थियों से वाजिब किराया ही वसूल करने के लिए पाबंद करवाया जा रहा है।

]]>
रीट परीक्षा की तैयारियां परवान पर, जिला कलक्टर ने की समीक्षा https://vinayexpress.in/2021/09/22/bkn-1533/ Wed, 22 Sep 2021 14:31:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15336 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक चार परीक्षा केन्द्रों पर एक सतर्कता दल का गठन किया गया है। इस तीन सदस्यीय दल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के अलावा पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। यह दल संबंधित केन्द्रों में सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन के साथ अपने-अपनेे क्षेत्र में समस्त व्यवस्थाओं के प्रति जिम्मेदार होगा।


जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को इन दलों के प्रभारी तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा इन सतर्कता दलों के प्रभारी और रीट परीक्षा के नोडल अधिकारी होंगे। मेहता ने कहा कि 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए इससे जुड़े सभी कार्मिकों को गंभीरतापूर्वक कार्य करना होगा तथा प्रत्येक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि सतर्कता दल के सभी अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर लें तथा समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।


मेहता ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 98 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 34 सरकारी तथा 64 निजी परीक्षा केन्द्र हैं। बीकानेर तहसील में 78, श्रीडूंगरगढ़ में 6, नोखा में 4 तथा लूणकरणसर में 10 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के अस्थाई आवास, भोजन, पानी, बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग, परीक्षा उपरांत निकासी, केन्द्रों तक पहुंचने के लिए आॅटो रिक्शा सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवहन और शिक्षा विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर इन नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबरों के साथ बसें रुकने के स्थान, नजदीकी आॅटो स्टेंड एवं इसके किराए सहित विभिन्न प्रकार की सूचना से संबंधित फ्लेक्स लगाए जाएंगे।


आधे घंटे पूर्व करना होगा प्रवेश

परीक्षा समन्वयक : डाॅ. बिट्ठल बिस्सा

परीक्षा समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि रीट की परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। लेवल द्वितीय के लिए प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक पहली पारी तथा लेवल प्रथम के लिए दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा होगी। जिले में प्रत्येक पारी के लिए 29 हजार 716 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को प्रथम पारी में प्रातः 9.30 बजे तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए कुल 1 हजार 254 कक्षों का चिन्हीकरण किया गया है। प्रत्येक कक्ष में दो वीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।


अतिरिक्त कलक्टर (शहर) के नेतृत्व में देखी व्यवस्थाएं


बैठक के उपरांत अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने क्लस्टर आधार पर बसों को रोकने के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर, रोडवेज प्रबंधक इंदिरा गोदारा तथा परीक्षा समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा साथ रहे। इन अधिकारियों द्वारा केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, पाॅलिटेक्निक काॅलेज, गंगाशहर बस स्टेंड, एमएम ग्राउंड, वेटरनरी काॅलेज आदि स्थानों का अवलोकन किया। इन स्थानों पर बसों के ठहराव, यहां से परीक्षा केन्द्रों तक आॅटो रिक्शा से पहुंच, अस्थाई रैनबसेरों तथा भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं की संभावनाओं की समीक्षा की गई।


परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी

रीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार परीक्षार्थी, परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र, काला अथवा नीला बाॅल पेन, मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं इसकी स्वप्रमाणित फोटो प्रति के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकेगा। मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण पूर्णतया निषेध रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टाॅप्स, अन्य आभूषण आदि पहनकर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैंडबैग अथवा डायरी साथ नहीं ला सकेंगे। इनके अलावा किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ भी प्रतिबंधित रहेंगे। इनमें से किसी प्रकार की सामग्री परीक्षार्थी के पास पाया जाना राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 1992 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।

]]>
रीट-2021 से संबंधित समस्त सेवाएं 20 से 30 सितम्बर तक अत्यावश्यक सेवाएं घोषित https://vinayexpress.in/2021/09/20/reet-news-raj-govt/ Mon, 20 Sep 2021 11:48:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15101 राजस्थान के मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर l राजस्थान सरकार ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 के सफल आयोजन के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के समस्त कार्यालय तथा रीट-2021 से संबंधित समस्त सेवाओं को 20 से 30 सितम्बर, 2021 तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग तथा समन्वयक व सचिव रीट-2021 के प्रस्ताव पर राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम, 1970 (1970 का राजस्थान अधिनियम संख्या 22) की धारा 2 की उपधारा (i) के खण्ड (क) के उप-खण्ड (ii) एवं (iv) के अन्तर्गत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए 20 सितम्बर, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के समस्त कार्यालय तथा रीट-2021 परीक्षा से संबंधित सभी सेवाओं को एतद्द्वारा अत्यावश्यक सेवाएं घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के सफल आयोजन के लिए पूर्व में भी वर्ष 2016 एवं वर्ष 2018 में अत्यावश्यक सेवाएं घोषित किए जाने के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

 

]]>
खुश खबरी: लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने खोला रीट भर्ती परीक्षा 2021 का पिटारा – आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/01/10/govt-job-alert-news-raj/ Sun, 10 Jan 2021 20:36:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2467 विनयएक्सप्रेस जाॅब अलर्ट न्यूज, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 25 अप्रेल 2021 को रीट भर्ती आयोजन की घोषणा के पश्चात शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा द्वारा चरणबद्ध तरीके से रीट भर्ती परीक्षा 2021 के आयोजन को लेकर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के अनुरूप आखिरकार पूर्व में की गई घोषणा के क्रियान्वयन के तहत 10 जनवरी को मध्यरात्री से ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती हेतु करीब 32000 पदों पर रीट परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।


राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 की नोड़ल एजेन्सी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की अधिकारीक वेबसाइट पर 11 जनवरी 12 ए.एम. बजे के पश्चात रीट की विज्ञप्ति जारी की प्रदेश के योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन का आमंत्रण प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से 8 फरवरी 2021 रात्री 12 बजे तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अप्रेल 2021 को दो परीयों में किया जाएगा। प्रथम पारी मंे सैकण्ड लेवल की परीक्षा आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 तक किया जाएगा। द्वितीय पारी में प्रथम लेवल की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती परीक्षा में एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी तथा अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।

उपरोक्त भर्ती में परीक्षा शुल्क प्रथम स्तर अथवा द्वितीय स्तर (केवल एक परीक्षा) हेतु 550 रूपये निर्धारित है एवं स्तर प्रथम एवं द्वितीय (दोनों परीक्षाओं) हेतु 750 रूपये निर्धारित किये गये है।
इस भर्ती परीक्षा की विस्तृत एवं अधिकारी जानाकरी प्राप्त करने के लिए निम्नांकित लिंक पर क्लिक करेंः-
रीट भर्ती परीक्षा 2021 का विस्तृत विज्ञापन सीधे पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रीट भर्ती परीक्षा 2021 लेवल प्रथम का अधिकारिक सलेबस देखने के लिए यहाँ डाउनलोड करें।

रीट भर्ती परीक्षा 2021 लेवल सैकण्ड का अधिकारिक सलेबस देखने के लिए यहाँ डाउनलोड करें।

रीट भर्ती परीक्षा 2021 में पंजीकरण एवं फीस चालान जनरेट करने के लिए यहां क्लिक करें।
रीट भर्ती परीक्षा 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सीधा यहाँ क्लिक करें।

आपके अपने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल विनयएक्सप्रेस डाॅट इन में हिन्दी भाषा में सरकारी नौकरी की विश्वसनीय एवं अधिकारीक जानकारी समय समय पर प्रकाशित की जाती है। पाठकों से आग्रह है कि वे इस जानकारी को अपने दोस्तों रिश्तेदारों एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ सोशल मीडिया में यह न्यूज लिंक साझा करके अच्छे कार्य की ओर अपना एक कदम बढ़ाएं।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>