js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170इन विद्यार्थियों को प्रातः 8.55 बजे की फ़्लाइट 6E 5384 से जयपुर भेजा गया है। यह फ़्लाइट 10.30 बजे जयपुर पहुँचेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर हमारी पूरी टीम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात है , जहां से बच्चों को रिसीव कर अपने-अपने घर तक भेजने की सारी व्यवस्थाएं राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है।

यूक्रेन से लौट रहे प्रवासियों की सारी व्यवस्थाएं देख रहे नोडल अधिकारी एवं राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार अपने प्रवासी राजस्थानी नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थानों पर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत दिन- रात समीक्षा स्वयं कर रहे हैं तथा उन्होंने सभी छात्रों के सुरक्षित भारत पहुँचने के लिए ख़ुशी जतायी। राजस्थान के विद्यार्थियों का राजस्थानी हेल्प डेस्क पर स्वागत किया गया ।यूक्रेन से लौटे परेशान छात्रों के अभिभावकों को राज्य सरकार की तरफ आश्वस्त किया गया है। राजस्थान भवन, मुंबई के अधिकारी मनोज तिवारी और सौरभ सिन्हा द्वारा इन छात्रों को अपनी इच्छानुसार गंतव्य स्थानों तक पहुँचाने के सभी इंतज़ाम किए गए हैं।
