Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
roadways news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 15 Sep 2021 15:11:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रोडवेज को घाटे से उबारने से बड़ी प्राथमिकता सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन परिलाभ दिलाना है – परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास https://vinayexpress.in/2021/09/15/rajasthan-roadways-news-12/ Wed, 15 Sep 2021 15:11:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14740 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि रोड़वेज का संचालन जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए रोडवेज को घाटे से उबारने से बड़ी प्राथमिकता निगम के कर्मचारियों की मांगे पूरी करना और सेवानिवृत्ति के पश्चात् उन्हें पेंशन परिलाभ दिया जाना है।
File Photo : Pratap Singh Khachariyawas
 खाचरियावास प्रश्न काल में इस संबंध में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लाभ कमाने की नहीं है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा नई बसें खरीदकर जनता के लिए सुविधाओं को बढ़ाना है।
इससे पहले श्री खाचरियावास ने विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि अगस्त 2016 से दिसम्बर, 2020 तक लगभग 5000 अधिकारियों व कर्मचारियों के लगभग 408 करोड़ रुपये के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान बकाया है।
 
उन्होंने बताया कि भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन  परिलाभों  जैसे ग्रेच्युटी, उपार्जित अवकाश, 5-6 वॉ वेतनमान एरियर इत्यादि  का  भुगतान  सेवानिवृत्ति के समय ही किये जाने की व्यवस्था निगम की रोकड़ तरलता की स्थिति अनुकूल होने पर की जा सकेगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि निगम को प्रतिमाह संचालन से प्राप्त होने वाली आय के विरूद्ध निगम के प्रतिमाह संचालन व्यय अधिक है। इस अंतराल की पूर्ति वित्तीय सहायता से की जाती है। निगम के लगभग 5000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लगभग 408 करोड़ रुपये के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान माह अगस्तो, 2016 से दिसम्बर, 2020 तक बकाया है। अतः निगम से सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को उक्त  अवधि तक के बकाया पेंशन परिलाभ दिलाने हेतु सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि माह जुलाई 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को मेडिकल एवं पुत्र अथवा पुत्री के विवाह के आधार पर out of turn ग्रेच्युटी राशि का भुगतान किया जा रहा है ।
]]>
महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा – परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास https://vinayexpress.in/2021/03/07/rajasthan-roadways-2/ Sun, 07 Mar 2021 11:43:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4009 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2021 पर महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस यात्रा की सुविधा 8 मार्च सोमवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य की सीमा में संचालित सभी साधारण एवं दु्रतगामी बसों (वातानूकुलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में दी जायेगी।


परिवहन मंत्री ने बताया कि इस निःशुल्क यात्रा करने के लिये अग्रिम आरक्षण सुविधा भी प्रदान की गई है। राजस्थान रोडवेज की बसों में यह निःशुल्क सुविधा एक कैलेंडर दिवस यानी 8 मार्च को 00ः00 बजे से रात 23ः59 बजे तक ही मिलेगी।

उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये जारी गाइडलाइन का ध्यान रखे।

’नो-मास्क, नो-एन्ट्री’ का सख्ती से पालन किया जायेगा। सभी यात्री मास्क पहनकर ही यात्रा करें। सभी यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की जायेगी। वाहनों में बैठक क्षमता के अनुसार ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

]]>