Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
rotery club midtown bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 27 Aug 2021 13:14:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन व करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का वैक्सीनेशन कैम्प सम्पन्न : दो दिवसीय कैम्प में 1146 को लगी वैक्सीन https://vinayexpress.in/2021/08/27/bkn-1282/ Fri, 27 Aug 2021 13:14:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13233 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन एवं करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन गुरुवार व शुक्रवार को करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में किया गया। क्लब अध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प से हजारों लोगों को वैक्सीन लगवा कर कोरोना संक्रमण से मुक्ति का प्रयास किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि क्षेत्र के मजदूर व आम लोगों के लिए यह कैम्प हितकारी रहा।

रजिस्ट्रेशन आदि कार्यवाही के लिए क्लब व एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। क्लब सचिव घनश्याम रामावत ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ क्लब असिस्टेंट गवर्नर विमल चांडक व करणी इंड. एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कोठारी ने किया। सचिव रामावत ने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में कुल 1146 जनों को वैक्सीन लगाई गर्ई। एसोसिएशन सचिव विजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सुरेश राठी, गौरीशंकर सोमानी, नवरतन अग्रवाल, अरुण चांडक, जितेंद्र आचार्य, मोहित करनानी, हेमन्त शर्मा, कैलाश सिंगी, महेन्द्र साध, नारायण सोमानी, देवानन्द सोमानी, ओमप्रकाश चौधरी, अशोक चांडक, भंवरसिंह, नवरतन गुलगुलिया, आनंद पुरोहित, आशीष पारीक, श्रुति जैन, हिमांशी जैन, डूंगरसिंह तेहनदेसर, महिपाल सारस्वत आदि शिविर में उपस्थित रहे। कैम्प में डॉ. सत्यप्रकाश खत्री, संतोष ढिढी रिया, रोशन चौधरी, कौशल खत्री,  बजरंग सियाग,  राजेश गौड़,  समरीन खान, एकता रैगर, अजय कुमार, रब नवाज आदि ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

]]>
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन ने किए विभिन्न सेवा कार्य : रोटरी ग्रीन पार्क में पौधरोपण कर किया शुभारम्भ https://vinayexpress.in/2021/08/16/bkn-1196/ Mon, 16 Aug 2021 05:53:54 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12546 वितरित किए हेलमेट, प्याऊ व 50 बैंचों का किया उद्घाटन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा स्वाधीनता दिवस पर अनेक सेवा कार्य तथा प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए। क्लब सचिव घनश्याम रामावत ने बताया कि पूगल रोड स्थित बजरंग धोरा धाम में निर्माण करवाए गए रोटरी ग्रीन पार्क का उद्घाटन किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पीबीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग में शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ किया गया।

सचिव रामावत ने बताया कि सर्किट हाउस के पास महावीर पार्क में शहर में विभिन्न स्थान पर विश्राम हेतु सीमेंट की बनी 50 बैंचों का उद्घाटन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश देते हुए हेलमेट वितरण भी किया गया। उक्त कार्यों में विशेष अतिथि प्रांतपाल डिस्ट्रिक्ट संजय मालवीय तथा आगामी प्रांतपाल डिस्ट्रिक्ट राजेश चूरा के सान्निध्य में किए गए। उक्त सेवा कार्यों में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, असिस्टेंट गवर्नर विमल चांडक गुलाब सोनी, सुरेश राठी, मोहित करनाणी, श्रीलाल चांडक, प्रभु सेन, महेंद्र साध, आलोक थिरानी, जितेंद्र आचार्य, ऋषि आचार्य, अशोक मोदी, हेमंत शर्मा, पवन सुथार, आशीष चूरा, मुरली पंवार, वेदप्रकाश सोनी, वीर आर्य, रमेश भाटी, विकास पंचारिया, रामरतन धारणिया, नवरत्न अग्रवाल, राम चांडक, आनंद चांडक व राजेश पारीक आदि शामिल रहे।


निरन्तर होंगे पर्यावरण व अन्य सेवा कार्य : महनोत
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि  क्लब द्वारा पर्यावरण सम्बन्धी विशेष प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है तथा प्रयास किया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा व स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं के भी निरन्तर आयोजन किए जाएं।

]]>