Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Rpsc – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 29 Jul 2021 09:15:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जोधपुर में आर.ए.एस. परीक्षा-2018 के हाल में हुए साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाकर सलेक्शन करवाने के लिये 20 लाख रुपये का लेनदेन के संबंध में राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल सहित 3 व्यक्ति पकडे https://vinayexpress.in/2021/07/29/acb-news-jadhpur/ Thu, 29 Jul 2021 09:15:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11774 जोधपुर ए.सी.बी. द्वारा की जा रही है गहन पूछताछ : आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा बुधवार देर रात पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये जोगाराम सारण हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर को दो अन्य व्यक्तियों के साथ 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को जरिये सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बोलेरो कार से आर.ए.एस. परीक्षा-2018 की परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के परितोष में भारी धनराशि का लेनदेन करने जा रहे हैं। जिस पर एसीबी जोधपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में आसूचना का सत्यापन किया जाकर दिनांक 28-7-2021 को उनकी टीम द्वारा पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये 1-जोगाराम पुत्र श्री हनुमानाराम सारण निवासी भूरटिया, पं.स. बाड़मेर, जिला बाडमेर हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर 2-ठाकराराम पुत्र श्री मूलाराम सारण निवासी रामनगर, रिको एरिया बाड़मेर हाल संचालक मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रिको बाड़मेर व 3-किशनाराम पुत्र उगमाराम जाट निवासी बासनी तम्बोलिया, जोधपुर को 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीम द्वारा गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में रिश्वत राशि की मांग किशनाराम (दलाल) द्वारा ठाकराराम से उसके निकट परिजन को साक्षात्कार में अधिक अंक देने के लिये, जोगाराम प्रिंसिपल के मार्फत की जा रही थी। जोगाराम राजकीय सेवा में है तथा दोनों अन्य प्राईवेट व्यक्ति हैं।


राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य या कर्मचारी की कोई भूमिका होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सघन अनुसंधान उपमहानिरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी जोधापुर के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा
है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
आर.ए.एस. परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में मांगी गई रिश्वत प्रकरण में संलिप्त एक अन्य नरेन्द्र सिंह पोसवाल गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/10/acb-news-6/ Sat, 10 Jul 2021 12:44:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11439 आरोपी सज्जन सिंह गुर्जर को न्यायालय द्वारा 14 जुलाई तक ए.सी.बी. को सौंपा रिमांड पर, आरोपियों से गहन पूछताछ जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर-तृतीय इकाई द्वारा शुक्रवार को अजमेर में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से कुल 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उक्त प्रकरण में आज ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल (प्राईवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार किया है। ए.सी.बी. द्वारा आरोपी सज्जनसिंह गुर्जर को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां ए.सी.बी. के अनुरोध पर न्यायालय द्वारा आरोपी का 14 जुलाई तक का रिमांड स्वीकृत किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर-तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आर.ए.एस.प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 25 लाख रुपये रिश्वत राशि मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी जयपुर-तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर दिनांक 9-7-2021 को उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सज्जन िंसंह गुर्जर पुत्र श्री कैलाश िंसंह गुर्जर निवासी ग्राम सुनगाड़ी, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा हाल कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आज उक्त प्रकरण में ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल पुत्र श्री तेजसिंह गुर्जर निवासी ग्राम पोस्ट नारायणपुरा, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा (प्राईवेट व्यक्ति) को भी गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा 14 जुलाई तक पी.सी. रिमांड पर आरोपियों को ए.सी.बी. को सौंपा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीमों द्वारा गहन पूछताछ जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं ॅींजेंचच हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24’7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>