Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
rsmssb – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 04 Oct 2021 07:15:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कुमार सर क्लासेज में पटवारी परीक्षा से पूर्व समस्त अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क टैस्ट सीरीज का आयोजन कल : पंजीकरण कराने हेतु पढ़े यह खबर https://vinayexpress.in/2021/10/04/kumar-sir-classes-news-3/ Mon, 04 Oct 2021 07:15:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16112 विनय एक्सप्रेस शैक्षणिक समाचार, बीकानेर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में गणित विषय में बीकानेर के हजारों अभ्यर्थियों का चयन कराने वाले कुमार विप्लव सर द्वारा बीकानेर शहर में पटवारी की तैयारी कर रहे समस्त अभ्यर्थियों के लिए कल मंगलवार दोपहर 12 से 2 बजे तक कान्ताखतुरिया कॉलोनी हाजी मार्केट के पिदे स्थित कुमार सर क्लासेज में पटवारी परीक्षा के लिए निःशुल्क टैस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा पैटर्न पर आधारित इस सीरीज में बीकानेर का कोई भी अभ्यर्थी जिसने पटवारी परीक्षा का फॉर्म भरा हुआ है वा आज 7903705152 नम्बर पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकता है। पटवारी परीक्षा हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क टैस्ट सीरीज के संबंध में और अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए 9461155375 एवं 9602375353 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

]]>
सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें – अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड https://vinayexpress.in/2021/09/07/rsmssb-news/ Tue, 07 Sep 2021 13:42:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14069 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करने एवं अभ्यर्थियों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।

बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कार्यप्रणाली पूर्णतया निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। यदि कोई व्यक्ति अभ्यर्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं में अनुचित एवं अवांछित साधनों के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित या गुमराह करता है तो ऎसे व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी भ्रामक प्रचार के बहकावे में नहीं आये। नकल एवं प्रतिरूपण के प्रयास में पकड़े जाने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के साथ अभ्यार्थी की परीक्षा निरस्त कर आगे आयोजित होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेने से रोक दिया जायेगा।  उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को ऎसे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो अविलम्ब बोर्ड के दूरभाष नंबर 0141-2722520 पर सूचित करे ताकि उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
]]>
वनपाल एवं वन रक्षक भर्ती परीक्षा का सलेबस हुआ जारी https://vinayexpress.in/2021/03/19/job-alert-news-2/ Fri, 19 Mar 2021 13:22:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4846 विनय एक्सप्रेस जाॅब अलर्ट समाचार, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा प्रदेश में निकाली गयी वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा का सलेबस आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। सलेबस जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर छा गयी है। लम्बे समय से वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदक सलेबस जारी होने का इंतजार कर रहें थे, विभाग द्वारा आज अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर नवीन सलेबस अपलोड़ कर दिया गया है।

वनपाल एवं वनरक्षक का नया सलेबस सीधे अपने मोबाइल एवं कम्प्यूटर में डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

स्नेहाशीष सक्सेस पाॅइन्ट में वनपाल के नए बैच सोमवार से


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रदेश में वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु नवीन सलेबस जारी होते ही बीकानेर में प्रतियोगी परीक्षाओं का विश्वसनीय शैक्षणिक संस्थान स्नेहाशीष सक्सेस पाॅइन्ट के निदेशक सुरेन्द्र सोलंकी ने वनपाल एवं वनरक्षा के नए बैच सोमवार दोपहर 12 बजे से लगाने की घोषणा कर दी है। सोलंकी ने बताया कि नवीन सलेबस के अनुसार राजस्थान जीके, सामान्य विज्ञान एवं मैथ्स विषय की तैयारी विषय विशेषज्ञोंद्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से करवायी जाएगी इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए 8949087576 मोबाइल नम्बर पर सीधे सम्पर्क किये जा सकते है।

]]>
राजस्थान स्टेनोग्राफर प्रथम पेपर की तैयारी के लिए पाँच की-पाॅइन्ट : पंकज ज्याणी https://vinayexpress.in/2020/09/16/educational-article/ Wed, 16 Sep 2020 06:13:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1991 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के प्रथम भाग की बेहरत तैयारी करने के लिए विनयएक्सप्रेस के पाठकों हेतु राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की कनिष्क सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में 452वीं रैंक पर चयनित श्री पंकज ज्याणी सरल, सहज एवं संक्षिप्त शब्दों में अपना अनुभव साझा करते हुए पाँच की-पाॅइन्ट बता रहें है।

1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से सिलेबस डाउनलोड कर उसे नोटबुक में नोट करें अथवा प्रिंट आउट निकाल कर समझें।
2. अब आप इस सिलेबस को अत्यधिक छोटे-छोटे लेसन्स में तोड़ दें। उदाहरण के लिए इसमें पहला लेसन ‘‘रासायनिक एवं भौतिक परिवर्तन’’ हो सकता है।
3. अब इस तरह आपके पास साइंस, राजस्थान जीके दो सब्जेक्ट के नोट्स के लिए लगभग 70 लेसन तैयार हो जायेंगे, और अब इनके स्वलिखित नोट्स बनाएं जिसके लिए आप मेटेरियल एनसीईआरटी से लेकर किसी विशेष काॅम्पीटीशन की बुक को भी शामिल कर सकते हैं, पर हां मैटर छांट-छांट कर लिखें।
4. इस प्रकार नोट्स तैयार करने के बाद आप इन्हें एक बार रीवाइज करें, प्रैक्टिस टेस्ट बुक से प्रत्येक तीन दिन में एक टेस्ट देवें और इस प्रकार आप कम से कम 10 टेस्ट देवें तथा जहां आवश्यकता हो वहां सुधार करें।
5. अब आप हिन्दी और इंग्लिश के टाॅपिक को किसी भी जनरल हिन्दी अथवा जनरल इंग्लिश की किताब में सिलेबस से सम्बन्धित टाॅपिक चिन्हित करें। और रोजाना इनकों पढ़े। और साथ-साथ पहले वाला भी दोहराते रहें।
इन सबके बाद भी यह है कि आप सारा भी मैटर जो पढ़ चुके हो को दोहराते रहें, और प्रत्येक तीन दिन बाद पुरे पेपर जैसा प्रैक्टिस टेस्ट देते रहें।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
सहायक रेडियोग्राफर के 1058 पदों सहित RSMSSB के कुल 37 पदों पर सीएम गहलोत ने दी भर्ती की मंजूरी https://vinayexpress.in/2020/05/13/rajasthan-3/ Wed, 13 May 2020 15:43:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1158 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायक रेडियोग्राफर के 1058 रिक्त पदोें पर शीघ्र भर्ती किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

rsmssb

गहलोत ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में 37 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। इसमें सूचना सहायक के 10, लिपिक ग्रेड द्वितीय के 10, लिपिक ग्रेड प्रथम के 4 पद तथा 6 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं। इसके अलावा अनुभागाधिकारी, सहायक अनुभागाधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर के 2-2 पद तथा सहायक शासन सचिव का 1 पद सृजित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत सीकर, राजसंमद, चित्तौड़गढ़, चूरू, जालौर एवं पुलिस जिला भिवाड़ी में स्थापित विशिष्ट न्यायालयों में सहायक निदेशक अभियोजन के 1-1 पद के सृजन की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय, राजाखेड़ा को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करने एवं वहां राजनीति विज्ञान विषय में सहायक आचार्य के 2 पद सृजित करने तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में विधि संकाय के सहायक आचार्य के 2 पदों के सह आचार्य के पदों पर क्रमोन्नत करने के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>