js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
रोडवेज मुख्यालय से आज रोडवेज कर्मियों के अगस्त-2021 के वेतन-पेंशन का भुगतान आज कर दिया गया एवं निर्णय लिया गया कि सितम्बर 2016 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान भी इसी माह जारी किये जावेगा तथा पिछले 5 सप्ताह में तीन माह के पेंशन और वेतन का भुगतान किया जा चुका है।

राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन राज्य सरकार की देय ग्रान्ट को समय पर रिलीज करने के लिए प्रमुख शासन सचिव(वित्त), प्रमुख शासन (परिहवन )एवं शासन सचिव, स्वायत शासन विभाग का आभार व्यक्त करता है एवं आशा करता है कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।
राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन वित्तिय स्थिति सुदृढ करने के लिए राजस्थान सरकार को 476 करोड़ रूपये का विशेष अनुदान का प्रस्ताव पूर्व ही अगस्त माह में प्रेषित किया जा चुका है जिसका अनुमोदन सितम्बर के अंत में होने की सम्भावना है जिसे निगम संचालक मण्डल में रखें जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन के कारण जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया दिल्ली बस सेवा बाधित होने के कारण तथा आमजन की मांग पर जयपुर-चंडीगढ़ वाया हिसार मार्ग पर बस सेवा का संचालन आज से किया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जयपुर से सुबह 5.10 बजें रवाना होकर साय 7.00 बजे चंडीगढ़ पहुचेगी तथा वापसी में चंडीगढ़ से 6.25 बजे रवाना होकर सांय 7.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह बस जयपुर, सीकर, फतेहपुर, चूरू, राजगढ़, हिसार, नरवाना, कैथल, अम्बाला, चंडीगढ़ मार्ग पर संचालित होंगी। जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग के लिये जयपुर से चंडीगढ़ का किराया 1418/-रू0 प्रतियात्री एवं महिला यात्री के लिये 1246/-रू. निर्धारित किया गया है।


रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कोरोना काल में 3 जून, 2020 से राजस्थान रोडवेज की सेवायें लगातार चल रही हैं और 30 जुलाई, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 1.83 लाख यात्रियों ने रोडवेज की सेवाएं ली। रक्षा बन्धन एवं सप्ताहंत के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढोतरी होने की संभावना है जिसको देखते हुये मुख्य प्रबन्धकों को यात्री भार मिलने पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के लिये कहा गया है। जिससे लोगो को परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकें।

राजस्थान रोडवेज द्वारा कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, बसों तथा बस स्टेण्डों का सेनेटाईजेशन एवं स्टाफ को सुरक्षा उपकरण लगातार देते रहने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। धार्मिक स्थानों तथा अन्तर्राज्यीय यात्रा के लिए अनुमति मिलने पर रोड़वेज में राजस्व व यात्री भार में वृद्वि होने की सम्भावना है।