Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
samachar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 03 Feb 2023 08:53:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एनएसपी और एमएस कॉलेज में दी फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी : डाउनलोड करवाया सुजस मोबाइल ऐप https://vinayexpress.in/2023/02/03/bkn-4749/ Fri, 03 Feb 2023 08:53:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=56738 जिले में 2 लाख 60 हजार लोगों को प्रतिमाह मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शुक्रवार को नेहरू शारदा पीठ और राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और सुजस मोबाइल ऐप के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।

नेहरू शारदा पीठ में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क जांच एवं दवा योजना, शुद्ध के लिए युद्ध सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जिले में अधिसूचित निजी अस्पतालों की जानकारी दी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पवार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, पालनहार और विभाग की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की पात्रता और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख 60 लाभार्थियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इसमें 1 लाख 88 हजार वरिष्ठ नागरिक, 53 हजार एकल नारी और 16 हजार दिव्यांगजन शामिल हैं।

जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने सुजस मोबाइल ऐप के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों से यह ऐप डाउनलोड भी करवाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यहां मोबाइल एप्प बेहद लाभदायक रहेगा। इस दौरान सरकार के विभिन्न प्रकाशनों की जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें माधव जोशी, पूर्वेश पुरोहित और रामदेव चौधरी विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रशांत बिस्सा ने विद्यार्थियों के लिए इस कार्यशाला को लाभदायक बताया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुजस मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. गौरी शंकर प्रजापत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। परम नाथ सिद्ध ने आभार जताया।

महारानी कॉलेज में भी हुआ कार्यक्रम

इसी प्रकार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने 16 विभागों की 33 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्य की जानकारी दी। जनसम्पर्क कार्यालय के प्रियांशु आचार्य और नवरतन जोशी ने सुजस ऐप और विभाग के पोर्टल की जानकारी दी। इस दौरान रजनी, सुनीता गहलोत सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

]]>
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2021/07/19/bkn-1080/ Mon, 19 Jul 2021 14:12:43 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11597 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नगर निगम, नगर विकास न्यास एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। तीनों विभाग अपने संसाधनों का आकलन कर लें, जिससे आवश्यकता पड़ने की स्थिति में इनका अविलम्ब उपयोग किया जा सके। शहरी क्षेत्र में खुले मैन हॉल और चैम्बर दुरूस्त करने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। निगम और न्यास क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें चालू रहें। इनकी नियमित मॉनिटरिंग हो। निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने, पॉलीथीन जब्ती और अतिक्रमण हटाने के अभियान भी सतत रूप से चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि पोस्टर, बैनर और हॉर्डिंग आदि लगाकर शहर का सौंदर्यकरण बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो। बैठक के दौरान शहरी क्षेत्र में सिटी बस संचालन की संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। जिला कलक्टर ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने गंगाशहर क्षेत्र में सीवरेज कनेक्शन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि यह कार्य मिशन मोड पर करें। इसके लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति प्रत्येक विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता हो तथा संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, राइट टू सीए सहित विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण किया जाए। प्रत्येक कार्यालय के प्रभारी इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा किए जाने वाले कृषि कनेक्शन कार्य की प्रगति जानी तथा विद्युत के ढीले तारों को कसवाने, जीएसएस निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करवाने सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
मेहता ने कहा कि मनरेगा के तहत नए कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं, इसके मद्देनजर श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई जाए। साथ ही रेड सील के प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर निगम आयुक्त ए.एच.गौरी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने दिखाई संवेदनशीलता: आग में जले बच्चों,महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी सहायता https://vinayexpress.in/2021/01/03/bkn-news-11/ Sun, 03 Jan 2021 14:18:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2377 विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शनिवार को जो आगजनी में दो बच्चे और एक महिला की मृत्यु हुई है, उनके परिवार को सहायता और सांत्वना देने के लिए रविवार को जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी सुनीता चौधरी मय एसडीएम लूणकरणसर के उस गांव में भेजा जहां पर इनका निवास स्थान था ।
जिला कलक्टर के निर्देश पर एडीएम सिटी ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि के चैक दिए गए। सबसे पहले सुरनाणा गांव में शिवलाल को 100000 का चेक मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता कोष से दिया । उसके बाद जहां बच्चों के पिता और माता का निवास स्थान गांव खिलेरिया में उनको संवेदना व्यक्त की और 200000 की सहायता का चैक दिया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख, तहसीलदार शिव प्रसाद शर्मा, पूर्व प्रधान गोविन्द गोदारा उपस्थित थे।
गौरतलब है कि सुरानाणा गावं थाना लूणकरणसर क्षेत्र में चार प्राणियों की जिन्दा जल जाने से शनिवार को मौत हो गयी थी। सुरानाणा गावं में झोपड़े में लगी आग से महिला व दो बच्चों की मौत हो गयी थी। इसमें 75 वर्षीय धाई देवी जाट , 10 वर्षीय अनिता व 8 वर्षीय मोनिका दोनों पुत्री हंसराज जाट निवासी खिलेरिया की झौंपड़ा में लगी आग से मौत हुई थी।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>
सभी विभाग अपने नियमित काम सुचारू रूप से करें प्रारंभ- जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम https://vinayexpress.in/2020/05/18/bikaner-administration-3/ Mon, 18 May 2020 18:14:20 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1240 पेयजल विभाग को रिर्पोटिंग सिस्टम जनरेट करने के निर्देश
समीक्षा बैठक आयोजित

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कोरोना संकट के बीच सभी विभाग अपने नियमित कामों को जल्द से जल्द सुचारू स्थिति में लाएं। गौतम ने सोमवार को नगर विकास न्यास सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, पीडब्ल्यूडी, रसद और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग नियमित योजनाओं के काम चालू करें जिससे आमजन को लाभान्वित किया जा सके।
गौतम ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग रिर्पोटिंग सिस्टम जनरेट करें। इसके तहत विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से डेली बेसिस पर बात कर समस्याओं का पता लगाएं और खराब पड़े ट्यूबेल, हैंडपंप आदि की सूचना मिलने पर इन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने की कार्रवाई की जाए।

IAS Kumar Pal Gautam
गौतम ने छतरगढ़ में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी घटना के संबंध में संबंधित एइएन को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी कोई भी स्थिति होने पर सम्बंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए प्रथम दृष्टया आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। गौतम ने मानसून से पहले जीएलआर टंकियों की सफाई का काम पूरा कर लेने तथा मांग के अनुसार टैंकर से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से क्लोरिनेशन, ब्लीचिंग आदि के जरिए पानी को रोगाणु मुक्त कर सप्लाई सुनिश्चित की जाए। गौतम ने कहा कि खराब पानी प्रयुक्त कर बर्फ बनाने की शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करे।
गौतम ने बिजली विभाग के अधिकारी को नियमित कृषि कनेक्शन देने की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मई जून में जिले में आंधियों आदि की संभावनाओं को देखते हुए टूटे पोल, कम ऊंचाई के खंभे बदलने तथा लटके और ढीले तारों को कसने के काम भी सूचना मिलने के साथ ही प्रभावी रूप से संपादित करवाए जाएं जिससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
रेगुलर हेल्थ सेटअप चालू हो
जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रेगुलर हेल्थ सेटअप चालू हो जाए। सीएससी, पीएचसी में कूलर, एसी, दवा सहित समस्त आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहे। इन समस्त सुविधाओं के दुरूस्तीकरण के लिए बीसीएमओ को पीएचसी-सीएचसी के निरीक्षण करने के लक्ष्य दें और रिपोर्ट लें। गौतम ने कहा कि ओपीडी, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और पोषण के काम नियमित हो तथा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बंध में आमजन में जागरूकता के कार्य के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ यह भी सुनिश्चित करे कि अन्य प्रकार के इलाज दिए जाने में कोई कोताही ना हो। इन केन्द्रों पर चिकित्सक स्वयं डिलीवरी और ओपीडी के प्रकरण देखें तथा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित करें।
जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिले में शेष काम शीघ्र चालू करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे पौधारोपण और श्रमिकों को अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराने के लिए बचे हुए काम भी जल्द शुरू करवाए जाएं।

मनरेगा श्रमिकों की संख्या पहुंची 1 लाख 40 हजार

kumar pal gautam

जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम की डिमांड बढ़ने के चलते जिले में अब तक 1 लाख 40 हजार श्रमिकों को इस योजना के तहत नियोजित किया जा चुका है। उन्होंने 20 मई तक श्रमिकों की संख्या दो लाख करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहर से आने वाले जो लोग जॉब कार्ड बनाने के इच्छुक हैं उन्हें मनरेगा के तहत काम देने के लिए जॉब कार्ड बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। प्रवासी मजदूरों द्वारा 14 दिन का क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद इन्हें काम पर नियोजित किया जा सके इसके लिए जाॅब कार्ड बनाए। महिला मैट की संख्या बढ़ाए साथ ही कार्य की गुणवत्ता के लिए अधिकारी मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करें।

विकास अधिकारी रोजाना 2 गांवों में करे कार्यों का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के काम के निरीक्षण के लिए विकास अधिकारी प्रतिदिन 2 गांव में कार्यों का निरीक्षण करें। काम मांगो अभियान की तर्ज पर लोगों से बात कर डिमांड कैप्चर करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में बहुत संभावनाएं हैं, मांग के अनुरूप नए काम प्रस्तावित किए जाएं और इस डिमांड को कैप्चर किया जाए जिससे लोगों को अधिकाधिक रोजगार मिले और उनकी आय में बढ़ोतरी की जा सके।

3 दिन में काम प्रारंभ नहीं हुआ तो कार्यवाही

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के जिन राजस्व गांव में मनरेगा के तहत एक भी काम नहीं चल रहा है वहां यदि अगले 3 दिन में कोई काम प्रारंभ नहीं होता है तो संबंधित बीडियो की जवाबदेही तय करते हुए उसे नोटिस जारी किया जाए। जिला कलेक्टर ने बीएडीपी के तहत नई कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विभागों को काम के प्रस्ताव भिजवाने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग यह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के खाते में 2500 रुपए नहीं पहुंच पाए हैं उनमें फेल्ड ट्रांजेक्शन की लिस्ट निकलवा कर ऐसे लोगों से संपर्क कर नया खाता जुड़वा कर उनके खाते में राशि दिलवाई जाए और उन्हें राहत प्रदान की जाए।
टिड्डी नियंत्रण के लिए हो रिसोर्स मोबिलाइजेशन
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में टिड्डी आक्रमण की सूचना मिली है। कृषि विभाग इस खतरे को देखते हुए इंफॉर्मेशन ट्रांसफर के साथ-साथ रिसोर्स मोबिलाइजेशन का काम तेजी से शुरू करवाएं जिससे हमले की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से टिड्डी दल को खत्म किए जाने की कार्यवाही की जा सके। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रसद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
मुख्यमंत्री ने की ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबी किट‘  वितरण कार्यक्रम की शुरूआत https://vinayexpress.in/2020/05/18/news-3/ Mon, 18 May 2020 11:45:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1224
विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय चिकित्सालयों में जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं को निःशुल्क दिये जाने वाले ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबी किट‘ वितरण कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से की। श्री गहलोत ने जनाना हॉस्पिटल, जयपुर से आई दो प्रसुताओं सोनम एवं मीनाक्षी की नवजात बालिकाओं को पिंक कलर के किट सौंपे।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राज्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. सुभाष गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  रोहित कुमार सिंह, एमडी, नेशनल हैल्थ मिशन  नरेश कुमार ठकराल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जयपुर जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में जन्म लेने वाली बालिकाओं को सोमवार से पिंक कलर का बेबी किट मिलना शुरू हो जायेगा। अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों में किट वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि बच्चे के जन्म लेते ही उसे पुराने कपड़ों में लपेटने से होने वाले इंफेक्शन के खतरे को रोकने और नवजात को हाइपोथर्मिया से बचाने के लिए वर्ष 2019-20 के राज्य बजट में इसकी घोषणा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने की थी।
शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से नवजात बालकों को भी जुलाई 2020 से नीले रंग का किट वितरित किया जायेगा। योजना के तहत प्रतिवर्ष राजकीय चिकित्सा संस्थानों में जन्म लेने वाले करीब 11 लाख से अधिक नवजात बालक-बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबी किट दिये जायेंगे। इस पर प्रतिवर्ष करीब दस करोड़ रूपये खर्च होंगे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
गर्भवती महिलाओं व बच्चों का हुआ टीकाकरण: डॉ अजय चौधरी https://vinayexpress.in/2020/05/14/sikar/ Thu, 14 May 2020 13:23:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1180 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस रखकर किया गया टीकाकरण

विनयएक्सप्रेस समाचार, सीकर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इसके तहत गांवों व सीकर शहर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशियल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं टीकाकरण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी पर सेनेटाइज व अन्य गतिविधि भी की गई। वहीं सीकर शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया।

dr ajay chaudhary
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि टीकाकरण सत्र पर सोशल डिस्टेंस के तहत लार्भाथियों के बीच एक मीटर की दूरी रखने तथा लार्भाथियों को एक साथ नहीं बुलाने, निश्चित समय पर मोबाइल पर संदेश भेजकर या फोन पर वार्ता कर बुलाने, दो बच्चों के टीके के अंतराल पर हाथों को साबुन व सेनिटाइजर से साफ करने, लार्भाथियों व अभिभावकों को कपड़े के मास्क लगाकर आने और टीकाकरण के बाद समस्त वेस्ट का कोविड-19 के निर्देशानुसार निस्पादन करने, टेबल, कुर्सी एवं स्थान को विसंकरण के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएलआई से पीडित गर्भवती महिला व बच्चा का टीकाकरण नहीं करने के लिए स्वास्थ्य र्कमियों को पाबंद करने के लिए सभी बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

sikar news
आरसीएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के तहत टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। वहीं एक सत्र में ड्यू लिस्ट के अनुसार लार्भाथियों के टीके लगाए गए।

]]>