Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
shree ganganagar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रविवार को प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से रहेंगी बंद : संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने जारी किए आदेश https://vinayexpress.in/2021/09/25/reet-exam-news-bkn/ Sat, 25 Sep 2021 09:01:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15545 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दौरान रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक संभाग के चारों जिलों में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।


इसके अनुसार लोक सुरक्षा एवं लोक आपात के दृष्टिगत बीकानेर संभाग के चारों जिलों बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ के संपूर्ण क्षेत्र में 2जी, 3जी, 4जी, डाटा इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट (वायस कॉल ऑफ ऑल लेंडलाइन, मोबाइल फोन, ऑल लीज लाइन और ब्रांडबैंड यथासंभव हॉस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को छोड़कर) बंद रहेंगी।
संभागीय आयुक्त ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के आदेश दिए हैं। यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसे सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।

]]>
विवेकानंद मॉडल स्कूल ने दी हिमांशु के सपनों को एक नयी उडान https://vinayexpress.in/2021/06/21/education-news-rajasthan/ Mon, 21 Jun 2021 07:15:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10449 विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। कहते हैं की शिक्षा में किया गया निवेश सर्वाधिक लाभकारी प्रतिफल देता है। गंगानगर जिले के सूरतगढ़ ब्लॉक में स्थित राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल वर्षों से इसी वाक्य को चरितार्थ कर रहा है। इसका एक उतम उदाहरण हैं जिले के छोटे से गांव जैतपुर से सम्बन्ध रखने वाले हिमांशु मक्कड जो शुरु से ही मेधावी छात्र थे। दसवीं कक्षा पास करने के बाद समान्य परिवार से आने वाले हिमांशु के सामने एक बडी दुविधा थी। एक तरफ निजी स्कुलों की भारी भरकम फीस थी, दूसरी तरफ सरकारी स्कुलों में शिक्षा का स्तर अच्छा ना होने की प्रचलित छवि। परन्तु जब हिमांशु ने राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल, सूरतगढ में प्रवेश लिया तो ना सिर्फ ये धारणा टूटी अपितु इस प्रतिभाशाली छात्र के जीवन में शैक्षिक एवम व्यक्तिगत प्रगति के एक नये अध्याय का सुत्रपात हुआ।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय ने हिमांशु के सपनों को एक नयी उडान दी। किसी भी निजी विद्यालय परिसर से प्रतिस्र्पद्धा करने में सक्षम राजकीय मॉडल स्कूल, सूरतगढ़ के भव्य परिसर में एक ओर हिमांशु को वर्तमान की पेशेवर आवश्यकताओं के अनुरुप अग्रेंजी व आईटी के विशिष्ट अध्ययन का अवसर मिला वहीं सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्रयतर गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिला। बस फिर क्या था, गुरुजनों ने हिमांशु की प्रतिभा को परिलक्षित किया तथा ससांधनों की उपलब्धता ने मार्ग सहज। वर्ष 2020 में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज और कर्नाटक सरकार के आईटी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नेशनल रुरल आई टी क्विज में हिमांशु ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर राजस्थान का नाम आईटी हब बेंगलुरु में रोशन किया। इसके उपलक्ष्य में उन्हें 1 लाख रूपये की छात्रवर्ती मिली। हिमांशु ने अपनी इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की आईसीटी लैब व अपने गुरु व्याख्याता श्री सुरेश राजपुरोहीत को दिया। अपने गुरुजनोें की पे्ररेणा से हिमांशु अब एनडीए की तैयारी कर रहें है और कोई आश्चर्य नही होगा यदि शीघ्र ही वे एक सैन्य अधिकारी के रुप में देश की सेवा करते दिखाई दे।

एक ग्रामीण पृष्टभूमि से आने वाले राजकीय विद्यालय के छात्र का नेशनल आईटी क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस विद्यालय में शिक्षा के स्तर का एक जीवन्त उदाहरण है। यह विद्यालय गतवर्ष सोशल साइंस फेयर में राज्य भर में प्रथम रहा तथा इंटर स्कूल बैंड कंपटीशन इवेंट्स में विगत वर्ष फलोदी, जोधपुर में मॉडल स्कूल सूरतगढ़ की बालिका टीम राज्य स्तरीय विजेता रही। यही नहीं माननीय प्रधानमंत्री से परीक्षा की चर्चा कार्यक्रम में प्रथम सवाल भी विद्यालय की छात्रा यशश्री ने ही पूछा। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए पिछले लॉकडाउन के समय से ही मॉडल स्कूल के शिक्षक राजें छिंपा के नेतृत्व में पूरी टीम ऑनलाइन अध्यापन में समर्पित भाव से जुटी हुई है। विद्यालय की खेल प्रतिभाएं तराशने हेतू परिसर में रेतीले टीले के समतलीकरण के लिये प्रधानाचार्य बजरंग लाल भादू ने ₹21000 ज्ञान संपर्क पोर्टल के द्वारा भेंट किए। भामाशाहों के सहयोग तथा विद्यालय प्रशासन के सघन प्रयासों से खेल मैदान एवं गार्डन विकसित करने का कार्य तेजी से आगे बढ रहा है।

]]>
श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता : विधायक गौड़ https://vinayexpress.in/2020/06/15/shreeganganagar/ Mon, 15 Jun 2020 08:49:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1390

 मेडिकल एवं एग्रीकल्चर कॉलेज शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर विधायक गौड़ मिले सीएम गहलोत से, रखे कई प्रस्ताव

विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। गंगानगर जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ जयपुर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मिले ओर श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण को प्रारंभ करने एवं एग्रीकल्चर कॉलेज को शीघ्र प्रारंभ करने सहित विभिन्न समस्याओं एवं प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं विधायक श्री गौड़ ने कहा श्रीगंगानगर के विकास के लिये राजस्थान की गहलोत सरकार सदैव हमारे साथ हैं, जो निरंतर विकासदूत बनकर कार्य करवा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत से श्रीगंगानगर में करवाये जा रहे विकास कार्यों के लिये आभार व्यक्त किया।
विधायक गौड़ मिले जनता की समस्या को लेकर मंत्रियों से 
वहीं गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने सीएम श्री अशोक गहलोत के साथ-साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी कल्ला से भी मुलाकात की ओर श्रीगंगानगर वासियों की विभिन्न समस्याओं ओर प्रस्तावों को उनके समक्ष रखा। विधायक श्री गौड़ ने श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने, एग्रीकल्चर कॉलेज शीघ्र प्रारंभ करने, नरेगा में अधिकतम काम व मजदूरी मिलने, मीरा चौक से एसएसबी रोड़ का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाने एवं पानी व बिजली से संबंधित समस्याओं का शीघ्र हल करवाने तथा श्रीगंगानगर की अन्य जन समस्याओं के बारे में बातचीत की एवं शीघ्र हल करवाने को कहा। विधायक श्री गौड़ ने कहा कि श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराना मेरी पहली प्राथमिकता हैं, जिसे सीएम गहलोत के राज में ही पूरा किया जायेगा। श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ द्वारा रखे गये प्रस्तावों ओर समस्याओं को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ओर मंत्रीगणों ने गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना व शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया।
बिजली-पानी के बिल माफ करें सरकार
श्रीगंगानगर विधायक  गौड़ ने आमजन की बिजली-पानी की समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी कल्ला को इस मामले से अवगत कराया ओर कहा कि लॉकडाउन में काम नहीं होने कारण अब जनता को इनकों भरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये इन बिलों में कटौती करके आमजन को राहत प्रदान की जाये।
E.mail : vinayexpressindia@gmail.com
]]>