Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
sikar news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 04 May 2021 18:28:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिले के 13 व्यक्तियों ने की अनुकरणीय पहल प्रशासन की समझाईश पर कोरोना से जंग लड़ने में 13 व्यक्तियों ने स्थगित किए अपनी शादी के कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-8/ Tue, 04 May 2021 18:28:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7587 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 13 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग लड़ने , प्रशासन का सहयोग करने में अपनी शादी का कार्यक्रम स्थगित किया हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों की अनुकरणीय पहल है, इन लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले ही तय हो गई थी शादी की तारीख, लेकिन अब कोरोना की जिम्मेदारी को देखते हुए स्थगित कर दी और बोले शादी तो बाद में भी कर लेंगे लेकिन राष्ट्र की सेवा पहले है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कर्तव्यपरायण रहते हुए हर संभव प्रकार से राष्ट्र की सेवा में विर्निदिष्ट भूमिका निभाना अत्यंत आवश्यक है, इस लिए हमने स्वयं के विवाह को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
जिला कलेक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस और मेडिकल टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को गाइडलाइन के मद्देनजर विवाह स्थगित करने की समझाइश की। साथ ही ऎसा करना नियम विरुद्ध होने तथा इस पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए प्रशासन की समझाइश पर 13 व्यक्तियों ने दूसरे मुर्हूत में विवाह करने का निर्णय किया।
इन लोगों ने किये अपने विवाह को स्थगित करने का फैसला ः-
उन्होंने बताया कि दादिया थाना क्षेत्र के बेरी के मूलचंद तिवाड़ी, लोसल के वार्ड नम्बर 24 नेहा, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नम्बर 26 के महेश कुमार, वार्ड नम्बर 9 के जुगलकिशोर, पुराने पोस्ट ऑफिस के पास लक्ष्मणगढ़ के बालकृष्ण मीमाणी, बलारां के कैलाश दर्जी, रामसिंहपुरा के हरफूल जाट, खाटूश्यामजी थाना के चैन्नई धर्मशाला खाटूश्यामजी के सूर्यकांत पारीक, सांवरथिया धर्मशाला खाटूश्यामजी के पवन अग्रवाल दिल्ली, पवन अग्रवाल श्रीमाधोपुर, कर्णवाती धर्मशाला खाटूश्यामजी के बसंत शर्मा, मुरारी लाल बैंगलोर, कर्णवाती धर्मशाला खाटूश्यामजी के किशोर कुमार शर्मा ने अपनी शादी को स्थगित कर आगे करने का फैसला लिया।

]]>
जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था ने मंगलवार को 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स, 5 बायपेप मशीन जिला कलेक्टर को सौंपे https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-7/ Tue, 04 May 2021 18:21:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7582 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। मंगलवार को श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था ने 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को सौंपे।
इस दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जिले के लोगों से ऑक्सीजन प्लांट में काम आने वाले उपकरणों को भेंट करने के संबंध में अपील की गई है जिसमें जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा पहल करते हुए सांवली कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल की जो कि हमारे लिए काफी मददगार निर्णय है। उन्होंने बताया कि सांवली कोविड हॉस्पिटल में बनने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का संचालन 4 सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा और इसकी क्षमता 400 लीटर प्रति मिनट रहेगी जोकि 60 से 80 बेड पर ऑक्सीजन आर्पूति के लिए पर्याप्त होती है।
जिला कलेकटर चतुर्वेदी ने बताया कि इसके अलावा जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा 50 ऑक्सीजन कंसीडे्रटर्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं जो कि वर्तमान में हमारे लिए काफी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा भी इसका आर्डर दिया गया है लेकिन सम्पूर्ण देश में मांग होने की वजह से हमें आर्पूति मिलने में देरी हो रही है ऎसे में आज हमें सीधे आर्पूति उपलब्ध होने से हमें काफी मदद मिलेगी और हमारे द्वारा अधिक से अधिक कोरोना संक्रमिंतों को राहत प्रदान की जा सकेगी । उन्होंने बताया कि जानकी देवी बजाज संस्था द्वारा हमें बायपेप मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है जिससे कि गंभीर मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने का यह सबसे बेहतर अवसर है ऎसे में सभी लोग अपनी इच्छा अनुसार जो भी सहयोग करना चाहे वह करें और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जिला प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
जिला री लाडली कल्याण समिति में मिला 75 लाख का सहयोग
जिला कलेक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर जिले भर के दानदाताओं एवं भामाशाहों ने रूचि दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते समिति में अब तक 75 लाख की राशि एकत्रित हो चुकी है।
कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने कोविड अस्पताल सांवली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें दुरस्त करने के निर्देश प्रदान किए। ऑक्सीजन प्लांट के लिए निर्धारित स्थान का अवलोकन कर जल्द से जल्द इसे शुरू करने को लेकर चर्चा की।
मीडियार्कमियों के लिए वैक्सीनेशन की होगी अलग व्यवस्था
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि मीडिया कर्मियों एवं उनके परिजनों को वैक्सीनेशन करने के लिए अलग से जिला जनसम्पर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) में व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने जिला जनसम्पर्क अधिकारी पूरण मल को इसके लिए अधिकृत किया है। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में मीडियाकर्मियों का पंजीयन करवायें जाने की बात भी जिला कलेक्टर ने कही।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के.के वर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी पूरण मल, सीएमएचओ डॉ. अजय चोधरी, नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, डॉ. बीएस गढ़वाल, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. हरिसिंह खेदड़, डॉ. देवेन्द्र दाधिच सहित मेडिकल कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।

]]>
सांवली डेडीकेटेड कोविड केयर हॉस्पीटल में 24 घंटे जिला स्तरीय वॉर रूम (हैल्पलाईन) स्थापित https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-6/ Tue, 04 May 2021 18:16:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7576 विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली में स्थापित जिले में प्रमुख डेडीकेटेड कोविड केयर हॉस्पीटल में 24 घंटे जिला स्तरीय वॉर रूम (हैल्पलाईन) स्थापित किया है। जिसके दूरभाष नम्बर 01572-274422 है। वॉर रूम के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार उपखण्ड अधिकारी धोद है, जिनके मोबाईल नम्बर 9694180422 है को नियुक्त किया है। जिला स्तरीय वॉर रूम तीन पारियों में 24 घंटे संचालित होगा, हर पारी में एक राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि नियुक्त नोडल अधिकारी सीएम हैल्प लाईन नम्बर 181 पर जिला स्तरीय वॉर रूम के नोडल अधिकारी, उनकी टीम द्वारा ही पालना से अवगत कराया जावेगा व सम्पर्क किया जावेगा। यदि सीएम हैल्प लाईन नम्बर 181 पर प्राप्त किसी शिकायत का निस्तारण जिला स्तर पर संभव नहीं हो एवं इस के लिए राज्य स्तर से हस्तक्षेप, आवश्यक कार्यवाही अपेक्षित हो तो जिले में संबंधित कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी सीधे ही कार्य के लिए राज्य स्तर पर नियुक्त राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करे।

]]>
लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे लोगो के खिलाफ लगातार की जा रही है कार्यवाही https://vinayexpress.in/2021/05/04/sikar-5/ Tue, 04 May 2021 18:02:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7570 पिछले 24 घंटे में जिले में 206 लोगों को किया गया संस्थागत कवारंटाइन

विनय एक्सप्रेस समाचार,सीकर। राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों में तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रोकथाम के लिए राज्य में लागू किए गए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का जिले में उल्लंघन करने पर तथा बेवजह ही सड़कों पर घूम रहे हैं,लोगों के विरूद्ध प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए पिछले 24 घंटे में सम्पूर्ण जिले में 206 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया है, जिनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सोमवार से ही कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसमें अब तक पूरे जिले में कुल 206 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाईन किया गया है। चतुर्वेदी ने बताया कि जिन लोगों को हमारे द्वारा क्वारनटाइन किया गया है वो पूछताछ करने पर बेतुके बहाने जैसे चाय पीने, दुकाने बंद होने के समय के पश्चात दुकान से सामान लाने आदि के बहाने बना रहे हैं ,ऎसे में प्रशासन द्वारा इनके प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति नही दिखाई जाएगी और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और मेडिकल आपातकालीन स्थिति होने पर ही किसी व्यक्ति को छुट प्रदान की जाएगी।

]]>
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन शिविर में हो रहा है आमजन का रजिस्ट्रेशन https://vinayexpress.in/2021/04/02/sikar-2/ Fri, 02 Apr 2021 14:55:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5673 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना / प्रति वर्ष मिलेगा पांच लाख रूपए तक का कैशलेस बीमा कवर

विनय एक्सप्रेस समाचार, सीकर। राज्य सरकार की आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लग रहे शिविरों में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज लागू करने के लिए राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के तहत 1 मई से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी।

योजना के तहत राज्य के हर परिवार को कैशलेस इलाज के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों, लघु व सीमांत कृषकों तथा संविदा कर्मियों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। अन्य परिवार 850 रूपए प्रति वर्ष के प्रीमियम पर योजना से जुड़ सकते हैं।

ये हैं योजना के लाभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अजय चौधरी ने बताया कि योजना के तहत चिन्हित सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए 50 हजार तथा गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 4 लाख 50 हजार रूपए का प्रति वर्ष बीमा कवर मिलेगा। विभिन्न बीमारियों के 1576 पैकेज योजना में शामिल किए गए हैं। साथ ही योजना से जुड़े निजी व सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी परिवार कैशलेस उपचार करवा सकते हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का और डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों का चिकित्सा खर्च पैकेज में शामिल किया गया है।

योजना से ऐसे जुड़ सकते हैं

सीएमएचओ डाॅ चौधरी ने बताया कि योजना से जुड़ने के लिए health.rajasthan.gov.in/mmcsby  पर खुद आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर ई मित्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पंजीयन एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। एक मई 2021 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभान्वित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को रजिस्टेªशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि रजिस्टेªशन के लिए आधार कार्ड, जन आधार कार्ड या जन आधार संख्या या जन आधार के रजिस्ट्रेशन की रसीद साथ लेकर जानी होगा। ऐसे परिवार जिनका जन आधार या भामाशाह नामांकन नहीं हुआ है उन्हें पहले जन आधार नामांकन करवाना होगा। इसके बाद ही योजना के लिए रजिस्टेªशन हो सकेगा। योजना से जुड़ने के लिए दस अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर भी विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

नीमकाथाना ब्लाॅक कल से ग्राम पंचायत पर लगेंगे

नीमकाथाना ब्लाॅक मंे तीन अप्रैल को बल्लुपुरा, बेगा की नांगल व बिहार गांव में पंजीयन शिविर आयोजित होगा। वहीं पांच अप्रैल को बिहारीपुर, छाजा की नांग व डाबला में और छह अप्रैल को दलपतपुरा, न्यौराणा व पाटन, सात अप्रैल को रायपुर पाटन, राजपुरा, रामसिंहपुरा, 8 अप्रैल को स्यालोदड़ा, श्यामपुरा और मौठुका गांव में शिविर लगेगा। 9 अप्रैल को दरीबा, डोकन, डूंगा की नांगल, 10 अप्रैल को घासीपुरा, हसामपुर, जीलो और धांधेला गांव में पंजीयन शिविर लगेगा।

फतेहपुर ब्लाॅक में लगेंगे शिविर

फतेहपुर ब्लाॅक के गांव अठवास, बलोद छोटी, बांठोद, बेसवा, भींचरी, बीबीपुरा छोटा, बिराणियां गांव में पांच व छह अप्रैल को शिविर लेगा। वहीं दांतरू, दीनवा लाडखानी, गारिण्डा, गांगियासर, हिरणा, माण्डेला बड़ा, नबीपुरा में सात व आठ अप्रैल को शिविर लेगा। नयाबास, रोसावा, कारंगा बड़ा, बलोद भाखरा और हरसावा बड़ा में आठ व नौ अप्रैल को पंजीयन शिविर लगेगा। शिविर राजीव गांधी अटल सेवा केंद्र तथा नवगठित ग्राम पंचायत कार्य स्थल पर आयोजित होंगे। एक अप्रैल को नगर पालिका फतेहपुर में पंजीयन शिविर लगा, जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पात्र परिवारों व आमजन का पंजीयन किया गया। वहीं नगरपालिका क्षेत्र के लोगों के लिए नगरपालिका कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीयन का कार्य होगा।

पिपराली ब्लाॅक में पांच अप्रैल से शुरू होंगे शिविर

पिपराली ब्लाॅक में पांच से 8 अप्रैल तक शिविर आयोजित होंगे। पांच अप्रैल को कुशलपुरा, सिंहासन, बाजौर, मलकेड़ा, पिपराली व गुंगारा में शिविर लगेगा। छह अप्रैल को तारपुरा, धर्मशाला, दादिया, बेरी, कटराथल, दौलतपुरा, कोलीड़ा व भादवासी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगेगा। वहीं सात अप्रैल को पलासरा, जुराठड़ा, राजपुरा, श्यामगढ़, सकराय, रघुनाथगढ़ व पुरोहित का बास और आठ अप्रैल को कुडली, गोकुलपुरा, शिवसिंहपुरा, चैनपुरा व राधाकिशनुपरा में शिविर आयोजित होगा।

खण्डेला ब्लाॅक में 10 अप्रैल तक लगेंगे शिविर

खण्डेला ब्लाॅक में बासड़ी, पीपलोद का बास, सुजाना, दायरा, रामपुरा ख, जाजोद, निमेडा, ढाल्यावास, कांसरडा, खटून्दरा, मलीकपुर, बावडी ठिकरिया, लाखनी, दूल्हेपुरा, जयरामपुरा, बरसिंहपुरा, मेहरों की ढाणी, रलावता, रोयल, गोकुल का बास, दूधवालों का बास, पुजारी का बास, गोविन्दपुरा, कोटडी लुहारवास, करपुरा, ढाणी गुमान सिंह, परिहारवास, गुरारा, मालाकाली, सरगोठ, पटवारी का बास, कोटड़ी धायल, जैतुसर, लापूआ, चैमूं पुरोहितान, आभावास, तपीपल्या, दादिया रामपुरा, कांवट, लोहरवाडा, गढभोपजी, भादवाडी, जुगलपुरा व चैकडी गांव में 10 अप्रैल तक शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका के वार्ड छह से दस के लिए पांच अप्रैल को, वार्ड 11 से 15 के लिए छह अप्रैल और वार्ड 16 से 20 के लिए 7 अप्रैल और वार्ड 21 से 25 के लिए नौ अप्रैल को नगरपालिका में शिविर आयोजित होगा।

]]>
गर्भवती महिलाओं व बच्चों का हुआ टीकाकरण: डॉ अजय चौधरी https://vinayexpress.in/2020/05/14/sikar/ Thu, 14 May 2020 13:23:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1180 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस रखकर किया गया टीकाकरण

विनयएक्सप्रेस समाचार, सीकर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इसके तहत गांवों व सीकर शहर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशियल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं टीकाकरण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी पर सेनेटाइज व अन्य गतिविधि भी की गई। वहीं सीकर शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया।

dr ajay chaudhary
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि टीकाकरण सत्र पर सोशल डिस्टेंस के तहत लार्भाथियों के बीच एक मीटर की दूरी रखने तथा लार्भाथियों को एक साथ नहीं बुलाने, निश्चित समय पर मोबाइल पर संदेश भेजकर या फोन पर वार्ता कर बुलाने, दो बच्चों के टीके के अंतराल पर हाथों को साबुन व सेनिटाइजर से साफ करने, लार्भाथियों व अभिभावकों को कपड़े के मास्क लगाकर आने और टीकाकरण के बाद समस्त वेस्ट का कोविड-19 के निर्देशानुसार निस्पादन करने, टेबल, कुर्सी एवं स्थान को विसंकरण के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएलआई से पीडित गर्भवती महिला व बच्चा का टीकाकरण नहीं करने के लिए स्वास्थ्य र्कमियों को पाबंद करने के लिए सभी बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

sikar news
आरसीएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के तहत टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। वहीं एक सत्र में ड्यू लिस्ट के अनुसार लार्भाथियों के टीके लगाए गए।

]]>