Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8 simplified – Vinay Express
https://vinayexpress.in
खबर हमारी विश्वास आपकाFri, 01 Apr 2022 11:52:04 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0कृषि विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में लिया निर्णय, विभागीय एनओसी प्रक्रिया को किया सरल : लालचंद कटारिया
https://vinayexpress.in/2022/04/01/agriculture-department-took-the-decision-in-the-interest-of-officers-and-employees-simplified-the-departmental-noc-process/
Fri, 01 Apr 2022 11:52:04 +0000https://vinayexpress.in/?p=27241
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। कृषि विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में निर्णय लेते हुए किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। अब परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए केवल सूचना देना ही पर्याप्त होगा। अंतिम चयन होने पर नई सेवा में ज्वॉइन करने के लिए ही अनुमति लेनी होगी।
लालचंद कटारिया : कृृषि मंत्री
कृृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कृृषि विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले कई अधिकारी-कर्मचारी यूपीएससी, आरपीएससी, आरएसएसबी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संगठनों और कृृषि विश्वविद्यालयों की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। इस दौरान होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए कार्मिक विभाग के 1 सितम्बर 1998 के सर्कुलर के प्रावधानों के अनुसार इसकी प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है।
श्री कटारिया ने बताया कि इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अब एनओसी के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्हें अपने कंट्रोलिंग ऑथोरिटी को केवल इसकी सूचना देनी होगी। अंतिम चयन होने पर नई सेवा में ज्वॉइन करने से पहले ही अनुमति लेनी होगी। इससे चयन से वंचित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।