Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
social work – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 27 Oct 2024 11:25:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रूद्र हनुमान सेवा समिति ने दीपावली पर्व पर जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किए वस्त्र, मिठाइयां और जूते https://vinayexpress.in/2024/10/27/bkn-9677/ Sun, 27 Oct 2024 11:25:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=89255 विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा अपने बीकानेर प्रवास के दौरान दूसरे दिन दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं व पुरुषों में जूते, वस्त्र व मिठाइयां वितरण की गई। यह कार्यक्रम अंबेडकर कॉलोनी, वार्ड नंबर 33, आंगनबाड़ी केंद्र 41 में किया गया।

कार्यकर्ता सायरा कंवर, सहायिका पूजा कंवर, आशा सहयोगिनी सुशीला उपस्थित रहे। समिति के गुरु अर्जुन दास, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, सोनू स्वामी, दीपक पुरोहित, दिलीप गुप्ता, वैभव, हिमांशी, मयंक उपस्थित रहे। प्रचारक उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा लगातार 25 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं। जिसमें जरूरतमंदों में वस्त्र सामग्री, राशन सामग्री, चिकित्सा सामग्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता द्वारा शाखा बीकानेर में पिछले 5 वर्षों से किए गए सेवा कार्यों से अवगत करवाया गया।

गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित माता को अपने बच्चों में सुविधा देने के साथ-साथ संस्कार डालने प्रेरणा दी गई जिससे आज के बच्चे कल के भावी युवा, अच्छे नागरिक बन सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा सके। जिससे कि एक सशक्त भारत का सपना साकार हो सके। गुरूजी द्वारा सभी से आग्रह किया गया कि वे इस दीपावली पर दो पौधे अवश्य लगाये। बच्चों को पटाखों से दूर रखें एवं कोशिश करें कि उन्हें इन्हीं पैसों को सेवा कार्य या अन्य जरूरत में लगाने की प्रेरणा दें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता, सहयोगी, आशा सहयोगिनियों ने गुरुजी व संस्था के सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। गुरूजी द्वारा भी सभी को आशीर्वाद व धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन शांति व सफलता पूर्वक रहा।

 

]]>
रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा स्मार्ट क्लास कक्षा व लाइब्रेरी फर्नीचर का उद्घाटन : सर्व वर्ग को बेहतरीन शिक्षा अवसर के लिए रोटरी सदैव तत्पर- मालवीय https://vinayexpress.in/2021/09/18/rotery-marudhara-news/ Sat, 18 Sep 2021 08:14:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14932 रोटरी हैप्पी स्कूल के तहत होंगें विभिन्न संसाधन पूर्ति
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा मरुधरा द्वारा मुरलीधर व्यास नगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में रोटरी इण्डिया लिट्रेसी मिषन के तहत लाइब्रेरी हेतु फर्नीचर व नवीनतम तकनीक के स्मार्ट क्लास सिस्टम से सुसज्जित कक्ष का विधिवत षुरूआत की गई।
सेवा प्रकल्प के संयोजक रोटेरियन आनंद आचार्य बताया कि उद्घाटन के अवसर पर जोधपुर से पधारे हुए रोटरी 3053 के प्रांतपाल संजय मालवीय व आगामी प्रांतपाल राजेश चूरा शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमीना फातिमा क्लब अध्यक्ष राजेश बावेजा, क्लब सचिव पंकज पारिक ने लाइब्रेरी कक्ष व स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रकल्प के सह संयोजक शरद कालरा ने बताया कि शुभारंभ के इस अवसर पर रोटरी प्रांतपाल संजय मालवीय ने शाला की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए समस्त शिक्षकगणों के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की व क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को सराहा। उन्होंने रोटरी के द्वारा आगे भी जरूरत के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए आश्वस्त किया व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ रोटरी व अन्य सेवा संगठनों का एक ही उद्देश्य रहता है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर व संसाधन उपलब्ध हो ताक आप सभी मेहनत करें आगे बढ़े और देश को सशक्त बनावे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए रोटेरियन राजेश चूरा ने स्कूल परिसर की सार संभाल व बेहतरीन छवि पर षाला प्रधानाध्यापिका व समस्त शाला स्टाफ को बधाई दी व रोटरी द्वारा पूर्ण सहयोग मिलते रहने की प्रतिबद्धता जाहिर की रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के निरंतर सेवा कार्य करते रहने को भी उन्होंने अद्भुत अभूतपूर्व बताया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजेश बावेजा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा प्रिंसिपल फातिमा के साथ रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत स्कूल को रोटरी हैप्पी स्कूल का दर्जा देने जिसमें समय समय पर  स्कूल को जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाते रहने की सहमति पत्र एक दूसरे को प्रदान किए गए।

शालाप्रधान फातिमा मेम ने रोटरी के द्वारा स्मार्ट क्लास कक्ष व लाइब्रेरी फर्नीचर द्वारा आज की भेंट के साथ-साथ पूर्व के भेंट प्रकल्पों को भी याद करते हुए साला को विशेष सहयोगी माना रोटरी हैप्पी स्कूल कार्यक्रम से जोड़ने के लिए भी आभार प्रकट किया।
क्लब सचिव रोटेरियन पंकज पारिक ने मंचस्थ अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के गणमान्य अतिथि रोटे मनोज कुड़ी, रोटे शरद कालरा, रोटे पुनित खत्री, रोटे ऋषि धामु, रोटे मनोज सोलंकी, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के पूर्व सचिव ऋषि आचार्य, समाजसेवी रघुवीर मोदी सहित शाला के शिक्षकगणों का समारोह मे शिरकत करने के लिये आभार व्यक्त किया।

]]>