js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
संभागीय आयुक्त ने बताया कि संभाग में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान ‘मनसा’ के दौरान इसकी पूर्ण सख्ती से पालना करवाई जाएगी। इसके लिए समय समय पर औचक निरीक्षण होंगे और यदि डेयरी बूथों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय होते हैं, तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उरमूल डेयरी के प्रभारी विपणन डॉ. भरत सिंह चौधरी ने बताया कि डेयरी द्वारा इस संबंध में सतत कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी पीएंडए सलीम भाटी ने बताया कि यदि आमजन को किसी डेयरी बूथ पर तंबाकू उत्पाद विक्रय होते मिलें, तो डेयरी के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0151-2225507 पर सूचना दी जा सकती है। इस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
पैदल मार्च बुधवार को
मनसा के पहले चरण में चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को प्रातः 7.15 बजे से पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इसकी शुरुआत राजकीय फोर्ट स्कूल से होगी तथा यह पैदल मार्च गांधी पार्क तक चलेगा।