Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
sport news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 18:19:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने https://vinayexpress.in/2021/08/07/new-delhi-3/ Sat, 07 Aug 2021 15:40:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12136

टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला सातवां पदक जो देश को अभी तक मिले सबसे ज्यादा पदक हैं

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी

 खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, बधाई नीरज, आपका नाम इतिहास की पुस्तकों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में आज 23 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही, वह स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट और अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए। अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या सात तक पहुंचा दी, जो 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में जीते अभी तक के सबसे ज्यादा छह पदकों से ज्यादा हैं। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और उत्साही देशवासियों ने भारत को गौरवान्वित करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा, आपकी असाधारण उपलब्धि युवाओं की प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा की असाधारण जीत! भाला फेंक में आपका स्वर्ण कई बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। अपने पहले ओलंपिक में आप भारत के लिए अभी तक का पहला ट्रैक एंड फील्ड पदक लेकर आए हैं। आपकी असाधारण उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई दी और ट्वीट किया, “टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो उपलब्धि हासिल की है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। वह असाधारण उत्साह के साथ खेले और बेजोड़ धैर्य का प्रदर्शन किया। स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।

खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने बधाई संदेश के साथ जीत के पल देखने की अपनी एक क्लिप साझा की। खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा, भारत के गोल्डन ब्वॉय! आपका शानदार थ्रो एक अरब तारीफों का हकदार है! आपका नाम इतिहास की पुस्तकों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत विवरण:

 

खेल: पुरुष भाला फेंक

जन्म तिथि: 24 दिसंबर 1997

गृह स्थान: पानीपत, हरियाणा

प्रशिक्षण शिविर: साई एनएसएनआईएस पटियाला

वर्तमान प्रशिक्षण शिविर: उप्साला, स्वीडन

राष्ट्रीय कोच: डॉ. क्लोस बार्टोनिट्ज

नीरज हरियाणा के खंडरा गांव के रहने वाले हैं। वह जब 12 वर्ष के थे, तब उनके शरीर का वजन सामान्य से अधिक था और उनके परिवार के लोग लगातार उनसे खेल की दुनिया में उतरने के लिए कहते रहे। आखिरकार नीरज ने अपने परिवार वालों की बात मानते हुए पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में प्रशिक्षण शुरू कर दिया। कुछ सीनियर को स्टेडियम में भाला फेंकते हुए देखने के बाद, नीरज ने भाला फेंक खेल में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। सौभाग्य से नीरज को तंदुरुस्त बनने के लिए कठोर प्रशिक्षण करने के एक माध्यम के तौर पर इस खेल ने आकर्षित किया। इसके बाद वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले भाला फेंक खिलाड़ी बन गए।

उपलब्धियां

– स्वर्ण पदक, एशियाई खेल 2018

– स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2018

– स्वर्ण पदक, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017

– स्वर्ण पदक, विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016

– स्वर्ण पदक, दक्षिण एशियाई खेल 2016

– रजत पदक, एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016

– वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07 मीटर – 2021)

– वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48 मीटर – 2016)

सरकार से मिली प्रमुख मदद

– यूरोप में प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वीजा सपोर्ट लेटर

– स्पोर्ट्स गियर और रिकवरी इक्विपमेंट की खरीद के लिए वित्तीय सहायता

– नेशनल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण के लिए बायो-मैकेनिस्ट विशेषज्ञ सह कोच की भर्ती और विदेशों में खेलने के अवसर

– महासंघ और एनजीओ के साथ इंजरी मैनेजमेंट और रिहैबिलिटेशन

– वर्तमान ओलंपिक चक्र में 26 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय सहायता

वित्त पोषण (रियो ओलंपिक 2016 के बाद से अब तक)

टाप्स एसीटीसी कुल
करीब 52,65,388 रुपये करीब 1,29,26,590 रुपये करीब 1,81,91,978 रुपये

कोच (प्रशिक्षकों) का विवरण:

ग्रासरूट लेवल: श्री जय चौधरी

डेवलपमेंट लेवल: दिवंगत श्री गैरी कैलवर्ट और श्री यू होन

एलीट लेवल: डॉ. क्लोस बार्टोनिट्ज

]]>
मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय : क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न चयन https://vinayexpress.in/2021/07/09/jaipur-270/ Fri, 09 Jul 2021 14:55:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11400 विभाग आवंटन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चयन के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन्हें विभाग आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, इन क्रीड़ा पदक विजेताओं को विभाग आवंटन में सामान्य प्रक्रिया नहीं अपनाते हुए राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर रूल्स-2017 के तहत जिलों की प्राथमिकता एवं विभागों में उपलब्ध कुल रिक्तियों को आधार मानते हुए आनुपातिक रूप से विभागों का आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से क्रीड़ा पदक विजेताओं को उनके द्वारा दी गई वरीयता के अनुरूप इच्छित स्थानों पर पदस्थापन मिल सकेगा, जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियाें को सुचारू रूप से जारी रखने में आसानी होगी।
]]>
बीकानेर के अनिल जोशी बने राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य https://vinayexpress.in/2020/07/05/bikaner-news/ Sun, 05 Jul 2020 08:39:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1524 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी संघ,नईदिल्ली द्वारा राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी कमेटी का गठन आगामी चार वर्षों के लिए किया गया है । राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी कमेटी में बीकानेर की अनिल जोशी को भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा पैरा तीरंदाजी कमेटी में सदस्य नियुक्त किया गया है ।
भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंदूलकर ने बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। भारत में पैरा तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए पाँच सदस्य कौर कमेटी का गठन किया गया है । कौर कमेटी में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी को भी शामिल किया गया है गौरतलब है कि जोशी लंबे समय से तीरंदाजी में के लिए काम कर रहे हैं । जोशी गत लम्बे समय से राष्ट्रीय टीम को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं।अनिल जोशी को कोर कमेटी में शामिल करने पर बीकानेर व प्रदेश की तीरंदाजी के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की । भारतीय तीरंदाजी संघ के सेक्रेटरी जनरल प्रमोद चंदूलकर ने जोशी को कोर कमेटी मैं सदस्य के रूप में शामिल करने की घोषणा की । घोषित कोर कमेटी का कार्यकाल 4 साल रहेगा।

]]>
मार्शल आर्ट ऑनलाइन प्रो नेशनल चैम्पियनशीप में बीकानेर की शोभा ने महिला वर्ग में जीता नेशनल ब्रोंज मेडल https://vinayexpress.in/2020/05/19/news-bikaner/ Tue, 19 May 2020 18:18:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1245 मोहल्लेवासियों ने किया सम्मानित जताई खुशी

group image

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। इन दिनों कोरोना संक्रमण के दौर में राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन में खेल मैदान बंद होने के कारण खिलाड़ी अपने घर पर रहकर ही विडियो कोलिंग कोन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट पेंचाक सिलाट के गुर सीख रहें हैं। मार्शल आर्ट के सभी खिलाड़ी सुबह शाम घंटो पसीना बहा रहे हैं। जिससे आने वाली प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सकारात्मक परिणाम दे पायें तथापि बीकाणे सहित राजस्थान का मान बढ़ा सकें। मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट की सीनियर नेशनल चैम्पियनशीप इंडियन पेनचाक सिलाट फैडरेशन द्वारा ओनलाइन प्रो सीनियर मास्टर नेशनल पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन 14 से 16 मई को किया गया था।

Shobha

कोरोना महामारी कोविड-19 के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन घर पर रहकर ही किया गया। जिसमें खिलाड़ियों को दो मिनट तक का सिलाट प्रदर्शन का विडियो बनाकर ओनलाइन भिजवाना था। देश भर से दिनांक 11 से 13 मई तक दो सौ से अधिक पंजीयन प्राप्त किये गये तथा 14 से 16 मई के प्रदर्शन के आधार पर नेशनल जजेज एंड कोच पैनल द्वारा निकाले गये रिजल्ट के अनुसार नेशनल गोल्ड मेडल दमन दीव की फिलिया एलेक्जेंडर थाॅमस, नेशनल सिल्वर मेडल उत्तरप्रदेश की एथलीट किरण कश्यप तथा नेशनल ब्रोंज मैडल राजस्थान बीकानेर की एथलीट शोभा सारस्वत का नाम घोषित किया गया है।

sport logo
इसी प्रकार से पुरुष वर्ग के सीनियर मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल केरला के मोहम्मद अली, सिल्वर मेडल दमन दीव के अलेक्जेंडर थाॅमस तथा नेशनल ब्रोंज मैडल जोधपुर के मोहम्मद इकबाल मोयल का नाम की घोषणा की गई है।
डिस्ट्रिक्ट पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर के सेकेट्री देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि ओनलाइन प्रो नेशनल चैम्पियनशीप में पेंतीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सीनियर मास्टर वूमन कैटेगरी में शोभा सारस्वत ने नेशनल ब्रोंज मैडल जीतकर खेल के क्षेत्र में बीकानेर संभाग का नाम बढ़ाया है। कोरोना महामारी के इस विकट समय में जब बीकानेरवासी पोजीटिव से नेगेटिव होने के लिए मरीज के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं वहीं खेल में सकारात्मक समाचार से शोभा सारस्वत ने शहर को एक नई ऊर्जा से भर दिया है।

shobha ji

शोभा सारस्वत इससे पहले इसी वर्ष औरंगाबाद में आयोजित क्वानकिडो मार्शल आर्ट की नेशनल चैम्पियनशिप में भी ब्रोंज मैडल जीत चुकी है। शोभा सारस्वत की इस उपलब्धि पर बीकानेर चैतिना कुआं मोहल्ले वासियों मीनू मित्तल, भव्या कंवर, संगीता गुर्जर, दिव्या राठौड़, मंजू गुर्जर, कंवराई देवी, विमला कंवर बीदावत, हिमांशु, धनंजय तथा रजत गौतम द्वारा दुपट्टा अर्पित कर स्वागत अभिनंदन किया गया। वहीं मोहनलाल ओझा, विरेन्द्र सिंह चैधरी, बीकानेर ओलंपिक कमेटी प्रेसीडेंट सीए सुधीश शर्मा, पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी विष्णु शर्मा, कोच अमित कुमार, दिनेश बांगड़, महेश कायस्थ, अब्दुल रज्जाक मोयल, पूरनमल जाट, कोच कार्तिक गुप्ता, नेशनल खिलाड़ी धनंजय सारस्वत, भंवर पुरोहित, बनवारी शर्मा, गोपाल जोशी, नेशनल खिलाड़ी हिमांशु सारस्वत, मधुरिमा सिंह, रेखा राजपुरोहित, नरेन्द्र ओझा, दिनेश मोट तथा मुकेश व्यास द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

shobha ji sarswat
करनीसर जैसे छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली मार्शल आर्ट में सेकंड टाइम नेशनल ब्रोंज मेडलिस्ट शोभा सारस्वत ने बताया कि खेलने की कोई खास उम्र नहीं होती। नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण और हौंसले से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में होगा इस वर्ष ऑनलाइन फिटनेस टेस्ट के माध्यम से एडमिशन https://vinayexpress.in/2020/05/09/sport-news/ Sat, 09 May 2020 12:32:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1086 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है ऐसी स्थिति में मैदान सूने पड़े हैं मैदान पर कोई भी गतिविधि आयोजित नहीं हो रही है लेकिन डिजिटल यूग के समय में बहुत से संस्थान ऑनलाइन सेमिनार अन्य गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं इसी कड़ी में प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जा रहा है ।

sport academy

एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी बीकानेर द्वारा दिनांक 11 मई को जूम एप्लीकेशन के माध्यम से खिलाड़ियों का ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा एकेडमी के अध्यक्ष योगेंद्र कल्ला ने बताया कि ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के स्पेशल गेस्ट अर्जुन अवार्ड विजेता अभिषेक वर्मा होंगे साथ ही साथ अभिषेक खिलाड़ियों से तीरंदाजी के विषय पर चर्चा करने के साथ खिलाड़ियों के प्रश्न का भी जवाब देंगे ।

eklavya archery academy

फिजिकल फिटनेस टेस्ट के जज पैनल निर्णायक में द्वारिका शारीरिक शिक्षण संस्थान के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेंद्र पुरोहित अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज प्रशिक्षक अनिल जोशी तीरंदाजी प्रशिक्षक मारकण्डेय पुरोहित व सौरभ रंगा होंगे प्रदेश में पहली बार खिलाड़ियों का ऑनलाइन फिजिकल फिटनेस टेस्ट के माध्यम से ही इस वर्ष के सत्र में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी में प्रवेश दिया जाएगा।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>