Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
sports news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 10 Jun 2023 14:52:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 66वें नेशनल स्कूल गेम्स : बीकानेर की युक्ति और उदयपुर के प्रणय ने जीते व्यक्तिगत गोल्ड मेडल https://vinayexpress.in/2023/06/10/bikaners-yukti-and-udaipurs-pranay-won-individual-gold-medals/ Sat, 10 Jun 2023 14:49:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=66566

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। 66वें नेशनल स्कूली गेम्स में नई दिल्ली में खेले गए शतरंज के मुकाबलों में राजस्थान के स्कूली शिक्षा विभाग की टीम की टीम के शातिर बीकानेर की युक्ति हर्ष और उदयपुर के प्रणय चोर्डिया ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवांवित किया है। स्कूल गेम्स फैडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले शतरंज के मुकाबलों में पहली बार शिरकत कर रही राजस्थान की टीम के ये दो विधार्थी अपने-अपने बोर्ड पर अविजित रहे। प्रणय चोर्डिया ने जहां प्रथम बोर्ड पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी छह राउंड की बाजियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूरे छह अंक हासिल किए, वहीं युक्ति हर्ष ने पांच बाजियों में से तीन में जीत और दो ड्रा के साथ 4 अंक अर्जित करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद के शतरंज मुकाबलों में राजस्थान की टीमों ने छात्र वर्ग में कोच हर्ष वर्द्धन हर्ष व मैनेजर किशन लाल व्यास तथा छात्रा संवर्ग में कोच महादेव चौधरी और मैनेजर श्रीमती कृष्णा आचार्य के निर्देशन में भाग लिया।


शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम ने नेशनल स्कूल गेम्स में प्रणय और युक्ति को प्रदेश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए, भविष्य में ऐसी ही और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में ‘नो बैग डे‘ और ‘चैस इन स्कूल‘ एक्टिविटीज के नवचार लागू किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती (19 नवम्बर 2022) को प्रदेशभर में ‘चैस इन स्कूल एक्टिविटी‘ के तहत सरकारी विद्यालयों के 38 लाख 21 हजार 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया गया। नेशनल स्कूल गेम्स में पहली बार भाग लेने गई प्रदेश की टीम के लिए प्रणय चोर्डिया और युक्ति हर्ष की स्वर्णिम चालों को इन नवाचारों से जोड़कर देखा जा सकता है।


प्रणय ने जीती सभी छह बाजियां

नई दिल्ली से छात्र शतरंज टीम के कोच हर्ष वर्द्धन हर्ष व मैनेजर किशन लाल व्यास ने बताया कि उदयपुर के प्रणय चोर्डिया ने सभी छह मुकाबले जीतकर प्रथम बोर्ड ऑर्डर का स्वर्ण पदक राजस्थान के नाम किया। प्रणय चोर्डिया ने पहले राउण्ड में सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गनाइजेशन के अनन्य श्रीवास्तव, दूसरे में कर्नाटक के मनविथ, तीसरे में दादरा एवं नगर हवेली के आर्यन अरूण, चौथे में छत्तीसगढ़ के प्रसन्ना शुक्ला, पांचवें में विद्या भारती के रिथुविक साई गणेश और छठे एवं आखिरी राउण्ड में कॉन्सिल फोर द इंडियन स्कूलम सर्टिफिकेट के मयूरेश रेडकर को मात दी।

युक्ति ने दूसरे राउण्ड में उतरने के बाद भी जीता गोल्ड

छात्रा टीम के कोच महादेव चौधरी और मैनेजर कृष्णा आचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा वर्ग में बोर्ड ऑर्डर नम्बर 5 पर बीकानेर की युक्ति हर्ष ने दूसरे राउण्ड से खेलना शुरू करने के बावजूद व्यक्तिगत स्वर्ण जीत लिया। युक्ति ने आसाम की तनिष्का से दूसरे राउण्ड का मैच ड्रा खेलकर शुरूआत की। फिर तीसरे राउण्ड में चण्डीगढ़ की पीहु, चौथे में पुद्दुचेरी की स्वेधा वी तथा पांचवे राउण्ड में मध्यप्रदेश की ब्रेट निचेट को मात दी। वहीं छठे राउण्ड में झारखण्ड की अदिति भगत से युक्ति की बाजी ड्रा रही।

 

]]>
आईपीएल 2023 ऑक्शन : 15 करोड़ मे बिके चार प्लेयर- सैम कर्रन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी https://vinayexpress.in/2022/12/23/ipl-news-update/ Fri, 23 Dec 2022 19:36:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=52661 विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली.इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न की नीलामी खत्म हो गई है. आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके. भले ही इस सीज़न मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, लेकिन यह नीलामी किसी मेगा ऑक्शन से कम नहीं थी. इस सीज़न की नीलामी में कई रिकॉर्ड बने और टूटे. आईपीएल के इतिहास में पहली बार नीलामी में चार खिलाड़ी 15 करोड़ से ज्यादा की रकम में बिके हैं.

आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके. इस दौरान करीब 167 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई. इस सीज़न की नीलामी में कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके. वहीं कुल 51 भारतीय खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में खरीदे गए.

सैम कर्रन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के सैम कर्रन ने इतिहास रच दिया है. सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं. कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

]]>
नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को छोड़ा पीछे https://vinayexpress.in/2021/08/07/tokyo-olympic-news/ Sat, 07 Aug 2021 13:24:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12101 विनय एक्सप्रेस खेल समाचार, टोक्यो। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपडा  ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया।
नीरज ने ओलम्पिक में भारत का पहला एथलेटिकस पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ पदक जीतने का कीर्तिमान बना डाला, और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
भारत का इन खोलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

 

]]>