Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
swasth bikana – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 17 Feb 2021 08:18:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 गोकुल सर्किल से नत्थूसर गेट के अंदर तक चला स्वच्छता अभियान https://vinayexpress.in/2021/02/17/bkn-17/ Wed, 17 Feb 2021 08:18:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2887 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ‘स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा अभियान’ के तहत बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गोकुल सर्किल क्षेत्र में स्वच्छता कैंपेन का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, उपायुक्त पंकज शर्मा, अभियान प्रभारी राजेंद्र जोशी, पार्षद विजय सिंह, प्रतीक स्वामी, पूर्व पार्षद नरेश जोशी सहित नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारी संसाधनों सहित मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही डस्टबिन का उपयोग करने और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में भागीदारी निभाने की अपील की। प्रशिक्षु आईएएस कटारिया ने कहा कि परकोटा क्षेत्र, अपनी अलहदा पहचान रखता है। इस क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए निगम द्वारा सतत कार्य किए जा रहे हैं।

शहरवासी भी इस दिशा में आगे आएं और जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाएं। अतिरिक्त कलेक्टर शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए ‘स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर साफ-सफाई करते हुए आमजन तक सन्देश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, कि स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जन जन का अभियान बने, तभी इसकी सार्थकता रहेगी। निगम आयुक्त गौरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कचरा ना फेंके और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग ना करें। ऐसी छोटी-छोटी सावधानियां रखते हुए, शहर की सूरत बदल की जा सकती है। अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि 20 फरवरी को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल क्षेत्र में तथा 22 फरवरी को रात्रि कालीन सत्र में कोटगेट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गोकुल सर्किल पर चले स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर बिखरा प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया। इसके बाद गोकुल सर्किल से नत्थूसर गेट और बारह गुवाड़ क्षेत्र में सफाई कार्य का अवलोकन किया।

]]>
स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा : शहरी परकोटे में साइकल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश https://vinayexpress.in/2021/02/15/bkn-16/ Mon, 15 Feb 2021 06:36:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2871 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ‘स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत सोमवार को राजकीय मोहता मूलचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से रवाना होकर नत्थूसर गेट, गोकुल सर्किल, धर्म नगर द्वार, जसोलाई पार्क, साले की होली, नत्थानियों की सराय होते हुए पुनः स्कूल पहुंची। इसमें एनसीसी कैडेट्स और स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा आमजन में स्वच्छता की अलख जगाई। प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आमजन से शहर को साफ-सुथरा रखना का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शहर में ‘स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के पहले चरण के तहत 10 फरवरी से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता कैंपेन और विभिन्न शिक्षण संस्थान में जागरूकता की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी श्रंखला में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के शिव कुमार व्यास, आभा शुक्ला तथा संजय पुरोहित, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक कमल चांवरिया, विनोद चावरिया सहित शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और आमजन ने भागीदारी निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्त्व और स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में बताया गया। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अभियान के तहत 17 फरवरी को प्रातः 8 बजे गोकुल सर्किल पर स्वच्छता कम्पैन चलाया जाएगा।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>
जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल: आठ दिवस चलेगा ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान https://vinayexpress.in/2021/02/06/bkn-news-20/ Sat, 06 Feb 2021 12:56:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2680 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । जिला प्रशासन व बीकानेर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान चलाया जाएगा । अभियान के प्रथम चरण में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख आठ स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाकर आम लोगों को सफाई के प्रति और अधिक जागरूक करना एवं जोड़ना है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
मेहता ने बताया कि प्रथम चरण में जिन आठ स्थानों पर सघन सफाई अभियान चला जाएगा उनमें प्रथम दिन बुधवार 10 फरवरी को जूनागढ़ के सामने से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी 12 फरवरी शुक्रवार को गंगाशहर स्थित विद्या निकेतन स्कूल के पास 15 फरवरी सोमवार को नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल, इसी तरह 17 फरवरी बुधवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी के मूर्ति सर्किल पर ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत सघन सफाई अभियान किया जाएगा।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार 19 फरवरी शुक्रवार को जस्सूसर गेट, सोमवार 22 फरवरी को मेडिकल कॉलेज चैराहा, 24 फरवरी बुधवार को मुरलीधर व्यास नगर के फायर स्टेशन के पास तथा समापन समारोह और सघन सफाई अभियान प्रथम चरण के तहत 26 फरवरी शुक्रवार को राजीव गांधी मार्ग पर प्रथम चरण के सफाई अभियान समापन होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान होने वाले विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज कार्यक्रमों के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए तथा अभियान के दौरान एनसीसी एनएसएस स्काउट गाइड के सहयोग से जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जाएगी।

यह होंगे कार्यक्रम

जिला कलक्टर के आदेशानुसार प्रतियोगिताओं में 10 फरवरी को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली, 12 फरवरी को राजकीय बोथरा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, गंगाशहर में भाषण प्रतियोगिता, 15 फरवरी को राजकीय एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल रैली, 17 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाडी में पोस्टर प्रतियोगिता, 19 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट नंबर 15 में नुक्कड नाटक, 22 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवनपुरी में निबंध प्रतियोगिता, 24 फरवरी को महात्मा गंाधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता व 26 फरवरी को राजकीय शार्दूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगा।
उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी और समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। अधिकारी आपस में कोआर्डिनेशन रखते हुए प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करेंगें। उन्होंने सभी कार्यक्रमों के लिए नगर निगम के सहायक अभियंता ओमप्रकाश को समन्वय और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही जिन स्कूलों में प्रतियोगिताएं होनी है उन स्कूलों के प्राचार्य अपने पास की स्कूलों से समन्वय करते हुए आसपास की स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेंगे।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारी प्रभारी

जिला कलेक्टर मेहता द्वारा जारी आदेश अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों सहित विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर निगम एएच गौरी होंगे इसी तरह उपायुक्त नगर निगम पंकज शर्मा तथा उपखंड अधिकारी बीकानेर मीनू वर्मा को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी अधिकारियों के सहयोग के लिए तथा आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया है

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>