js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170मोनिका का सपना था कि वे न्यायिक सेवा में जाकर समाज में न्याय की सच्ची मिसाल कायम करें। उनकी इस उपलब्धि तक पहुंचने की यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत से अपने सपनों को साकार किया। मोनिका ने इस सफलता के लिए सर्वप्रथम ईश्वर को अपने माता-पिता कैलाश कंवर , नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को बहन हंसा( लेखा अधिकारी, राजसमंद), जीजाजी सुधांशु पांडे (एसडीएम मंडफिया चित्तौड़गढ़)एवं एडवोकेट नरेश आचार्य तथा शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाईं हैं।
मोनिका ने बीकानेर से प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए प्राप्त की। उन्होंने कानून की पढ़ाई के दौरान भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। मोनिका ने बताया कि उनकी इस यात्रा में नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मोनिका के माता-पिता ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि मोनिका ने उनकी मेहनत और सपनों को हकीकत में बदल दिया। वे उम्मीद करते हैं कि मोनिका न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उल्लेखनीय है कि सुश्री मोनिका राजपुरोहित ने राजकीय विधि महाविद्यालय से वर्ष 2020 में विधि स्नातक किया है तथा विधि में स्नातकोत्तर वर्ष 2022 में पास आऊट है।
]]>
