js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170





विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली । क्रिकेट फैन्स 19 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर बेहद शानदार रहा है. टीम ने अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं. भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सफर शुरुआत में भले ही निराशाजनक रहा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती 2 मैच हारे, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुड़ के नहीं देखा.
तो क्या लड़ाकू ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी को जीत पाएगी या भारत जीत के साथ इस वर्ल्ड कप का अंत करेगी ? ऐसे में राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास ने रविवार को होने वाले इस महामुकाबले में विजेता टीम के लिए भविष्यवाणी की है. डॉक्टर व्यास के मुताबिक दोनों पक्षों की कुंडलियों का मिलान करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. ज्योतिषी की भविष्यवाणी के मुताबिक, ”इससे संकेत मिलता है कि पूरी संभावना है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी भारत ही उठाएगा. भारत की कुंडली वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कहीं बेहतर और मजबूत है, जो मैच के दिन अपने विरोधियों को मात देने के लिए भारतीय खिलाड़ियों में उत्साह, ऊर्जा, ईमानदारी और समर्पण प्रदान करेगी.” ऐसे में भारतीय टीम के सितारे कैसे रहेंगे यह जानना रोचक रहेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार प्रतिद्वंद्विता टीम के खेल के आंकलन में तीसरा, छठ, दसवा, इगारहवा भाव महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में भारत की कुंडली मे प्रबल छठा और दसवा भाव, शनि की अनुकूल स्थिति, चंद्र कुंडली मे दुर्बल शत्रु भाव के कारण फाइनल मैच में जीत के आसार बन रहे है। किंतु इस मैच में उतार चढ़ाव भी भरपूर होंगे और ज्योतिष गणना के अनुसार इस मैच में भारतीय टीम प्रदर्शन को 4 भागों में विभक्त किया जा सकता है।
दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक
क्रिकेट मैच के प्रथम भाग में भारत को ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा परेशानी नहीं होगी और मैच काफी हद तक एक तरफा रहेगा। दर्शकों के मन में मैच के लेकर उत्सुकता रहेगी।
दोपहर 4:00 से 6:00 बजे तक
मैच के इस भाग में रोमांच बढ़ना शरू होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का खेल अधिक प्रभावी होगा तथा दोनों टीमों मे कड़ा मुकाबला होगा। इस समय अवधि में भारतीय दर्शकों के मन मे भय और रोमांच का मिला जुला प्रभाव रहेगा।
साँय 7:30 से 9:30 तक
मैच के इस भाग में कांटे का मुकाबला होगा तथा प्रत्येक पल रोमांचक होगा। दर्शकों के मन में हार और जीत को लेकर आशंका बनी रहेगी।
9:30 से 10 बजे तक मैच के इस भाग में भारत के लिए परिस्थितियों अनुकूलता की ओर अग्रसर होंगी।
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः पाठको को सलाह दी जाती है की किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय अपने स्वविवेक के आधार पर ही करें। किसी प्रकार की कोई हानि होने पर टीम विनय एक्सप्रेस, संपादक मंडल, एवं आलेख लेखक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार,नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में पहले दोनों मैच हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा था. भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान (IND vs PAK) के हाथों 10 विकेट और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन ‘मेन इन ब्लू’ ने अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना अभियान वापस पटरी पर ला दिया है. विराट कोहली एंड कंपनी ने अपने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की.

भारी जीत के अंतर के साथ भारत के नेट रन रेट (NRR) में -1.609 से + 0.073 तक काफी सुधार करने में सफल रहा. भारत से मिली इस करारी शिकस्त के बाद अफगानिस्तान का एनआरआर +3.097 से गिरकर +1.481 हो गया. अब भारतीय क्रिकेट टीम को स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने शेष दो गेम जीतने हैं. सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के भारतीय टीम को अभी भी अन्य परिणामों की भी आवश्यकता है. पहली दो हार के बाद भी भारत सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई कर सकता है, लेकिन कैसे?
भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोई उम्मीद रखने के लिए न्यूजीलैंड के नामीबिया या अफगानिस्तान से हारने की आवश्यकता होगी. अगर न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ जुड़ जाएगा.
यदि न्यूजीलैंड नामीबिया को हरा देता है और अफगानिस्तान से हार जाता है. और वहीं, भारत अपने दोनों गेम जीतता है, तो भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को समान अंक तालिका में दिखेगा.
भारत के पास स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने नेट रनरेट को बढ़ाने का अवसर होगा. यहां तक कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत का एक छोटा अंतर भी उन्हें अंतिम चार में जगह बनाने का एक बड़ा मौका देगा.
इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान का समर्थन करेगी, जब वे कीवी का सामना करेंगे. अफगानों के लिए एक बड़ा जीत अंतर समूह में दूसरे स्थान पर रहने की भारत की उम्मीदों को पटरी से उतार सकता है.
भारत के लिए एक संभावित परिदृश्य यह है कि भारत ने स्कॉटलैंड और नामीबिया को 60+ रनों से हराया या दोनों खेलों में 13 ओवरों के भीतर कुल स्कोर का पीछा किया. जिसके बाद अगर अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 रन से कम और कीवी टीम ने नामीबिया को 84 रनों से भी कम रनों से हरा दिया तो विराट कोहली की टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी होगा.
भारत को ग्रुप में आखिरी गेम खेलने का फायदा है, जिसका मतलब है कि जब वे नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, तो उन्हें पता चल जाएगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें क्या करने की जरूरत है.
हालांकि, गणना मुश्किल हो सकती है क्योंकि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों के पास वर्तमान में भारत की तुलना में बेहतर नेट रनरेट है. इसलिए, ‘मेन इन ब्लू’ को उम्मीद होगी कि भले ही न्यूजीलैंड नामीबिया को हरा दे, लेकिन वे कम अंतर से ऐसा कर पाएं.


भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. उसके लिए ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े और 140 रन की ओपनिंग साझेदारी भी बनाई.

विनय एक्सप्रेस समाचार,नई दिल्ली. टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को अबु धाबी में खेले गए सुपर-12 चरण के मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रन से हराया. इस तरह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया जो मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इसके बाद अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई. रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए.

अब भारतीय टीम ग्रुप-2 में 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. टॉप पर पाकिस्तान के 8 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद अफगानिस्तान के 4 अंक हैं. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के भी 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह अफगानिस्तान से पीछे है.

भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों ने अर्धशतक जड़े और 140 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. उन्होने 47 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, राहुल ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 69 रन का योगदान दिया. ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 63 रन की अविजित साझेदारी भी की. पंत ने 13 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 जबकि पंड्या ने 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 35 रन बनाए.

211 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही और उसके 2 विकेट 13 रन के स्कोर तक गिर गए. मोहम्मद शहजाद (0) को पेसर मोहम्मद शमी ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराया जबकि हजरतुल्लाह जजई (13) को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कैच किया. रहमानुल्लाह गुरबाज (19) को रवींद्र जडेजा ने शिकार बनाया. फिर गुलबदीन नायब (18) को अश्विन ने पैवेलियन भेजा. नजीबुल्लाह जादरान (11) को अश्विन ने बोल्ड कर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 69 रन कर दिया.

कप्तान मोहम्मद नबी और करीब जनत ने संभलकर बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े. नबी को 35 के निजी स्कोर पर आउट कर शमी ने इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया. करीब जनत 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. भारत के लिए पेसर मोहम्मद शमी ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि अश्विन ने मात्र 14 रन देकर 2 विकेट लिए. बुमराह और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने दमदार साझेदारी की जिससे देखते ही देखते स्कोर 10 ओवर में 85 रन हो गया. दोनों ने 140 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित को करीम जनत ने पारी के 15वें ओवर में आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. फिर राहुल को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबदीन ने बोल्ड किया. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की जिससे भारत ने अंतिम 9 ओवर में 119 रन बटोरे.

‘करो या मरो’ के इस मुकाबले में अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज भारत के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया. रोहित ने कप्तान नबी के पहले ओवर में चौका जड़ने के बाद बायें हाथ के स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ पर भी चौका मारा. राहुल ने भी शराफुद्दीन की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा. रोहित ने 5वें ओवर में तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर दो चौकों और एक छक्के से 17 रन बटोरे और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 53 रन बनाए जो टूर्नामेंट में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

रोहित और राहुल को बीच के ओवरों में भी स्ट्राइक रोटेट करने में कोई परेशानी नहीं हुई और दोनों ने खराब गेंद को सबक सिखाने में भी कोई कोताही नहीं बरती. रोहित ने 12वें ओवर में नवीन पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने इसी ओवर में छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. इस ओवर में 16 रन बने. राहुल ने अगले ओवर में गुलबदीन पर चौके से 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने 14वें ओवर में स्टार लेग स्पिनर राशिद पर लगातार दो छक्के जड़े.

नबी ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए 15वें ओवर में गेंद करीम जनत (सात रन पर एक विकेट) को थमाई. राहुल ने इस तेज गेंदबाज का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन रोहित ने एक्स्ट्रा कवर पर नबी को कैच थमा दिया. गुलबदीन (39 रन पर एक विकेट) ने इसके बाद राहुल को बोल्ड करके भारत को दूसरा झटका दिया. ऋषभ पंत ने इसी ओवर में लगातार दो छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि हार्दिक पंड्या ने हामिद पर तीन चौके जड़े.

नवीन के अगले ओवर में नजीबुल्लाह जादरान ने पंड्या का कैच टपकाया. पंड्या ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए नवीन पर दो छक्के से 19 रन बटोरे. इस तेज गेंदबाज ने चार ओवर में 59 रन लुटाए. ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में हामिद की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.