Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
upchunav – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 08 Jul 2021 18:34:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिले की नगरपालिका डीडवाना में पार्षद व बासनी में सरपंच पद के लिए होंगे उपचुनाव https://vinayexpress.in/2021/07/08/nagaur-385/ Thu, 08 Jul 2021 18:34:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11276 चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद व ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) के निर्देशानुसार उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद पद पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन की लोक सूचना रिटर्निग अधिकारी द्वारा 12 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 14 जुलाई को जारी की जाएगी।

 

आवश्यक हुआ तो होगा मतदान

इसी प्रकार उपचुनाव को लेकर मतदान आवश्यक हुआ तो नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद के लिए मतदान 26 जुलाई को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। वहीं ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए उपचुनाव 25 जुलाई को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक तथा मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद करवाई जाएगी।

]]>