js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार सिंह ने आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चंद्र त्रिवेदी से पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर श्री प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने नवनियुक्त कुलपति को पदभार सौंपा। विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के मुखिया होने के नाते उनकी विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी उनकी हमेशा प्राथमिकता रहेगी कि आपसी समन्वय से विश्वविद्यालय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।समय के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप को अपनाते हुए विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ नवीनतम तकनीक, नवाचार, लाभदायक अकादमिक योजनाओं, शैक्षणिक अनुसंधान के माध्यम से विश्वविद्यालय को विकसित किया जाए। उनका प्रयास रहेगा रहेगा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए उनका त्वरित निदान किया जाए।

निवर्तमान कुलपति डॉ प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने कहा गंगा सिंह विश्वविद्यालय अपने आप में ऐतिहासिकता को समेटे हुए हैं और शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण स्थान है ऐसे में नवनियुक्त कुलपति महोदय के कुशल और सफल नेतृत्व से विश्वविद्यालय और उसका प्रशासन अवश्य लाभान्वित होगा और अपनी एक नया नई पहचान स्थापित करेगा।
कुलपति महोदय के प्रथम बार विश्वविद्यालय आगमन और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन उपस्थित था। श्री वीके सिंह की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक संगठनों राजस्थान के प्रमुख शिक्षाविद व सामाजिक संगठनों और उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हितधारकों ने हर्ष व्यक्त किया है और आभार प्रकट किया।

हाल ही में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में प्रो. विनोद कुमार सिंह को कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. सिंह वर्तमान में आई आई एम टी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति है। एनालॉग सिगनल प्रोसेसिंग में दुनिया के टॉप 15 प्रोफेशनल ग्रुप दूसरे नंबर पर शामिल और पिछले डेढ़ दशक तक यूपी इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के निदेशक रहे डॉ वीके सिंह को यह अवसर प्रदान किया गया है। बनारस में जन्मे और और मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियर कॉलेज से बीटेक एमई करने वाले प्रोफेसर सिंह ने 1980 के दशक में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पंतनगर विश्विद्यालय से अपने कैरियर की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा जगत में अपने काफी लंबे समय तक अपना योगदान अमूल्य योगदान दिया है एवं आपने अपनी अकादमिक उत्कृष्टता को लिए उत्तर प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जगत में एक नया मुकाम स्थापित किया है।