Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
viany express news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 23 Nov 2021 10:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जल जीवन मिशन के कार्यो में लाएं तेजी – जिला कलक्टर डाॅ जितेन्द्र कुमार सोनी : हर घर – ढाणी तक पहुंचे पेयजल https://vinayexpress.in/2021/11/23/nagaur-743/ Tue, 23 Nov 2021 10:36:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=19794 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में हर घर को नल से जोड़ने के लिए हो रहे कार्यो में तेजी लाकर नागौर को जल सम्पन्न जिला बनाना होगा, इसके लिए जन स्वा अभि विभाग के वृत एवं परियोजना दोनो विंग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि जिले की हर ढाणी, गांव के हर घर तक शुद्ध पेयजल पंहुच सके। यह बात जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति डाॅ जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की मासिक बैठक के दौरान कही। उन्होने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्याे की गुणवता को भी ध्यान में रखे, जिला कलक्टर ने जन स्वा अभि विभाग के अधीन परियोजना एवं वृत विंग के प्रत्येक खण्ड की जल जीवन मिशन के तहत समीक्षा करते हुए निर्देष दिये कि जल जीवन मिशन की गाईडलाईन के अनुसार कार्यादेश देने के बाद कार्य में गति लाएं।


इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग, पषुपालन विभाग, वन विभाग, सरकारी विद्यालय, पंचायतीराज विभाग व कृषि विभाग आदि से जुड़े अधिकारियों से सरकारी कार्यालयों में जल कनेक्शन सम्बन्धी चर्चा की।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिन भामाशाहों ने राशि 2.00 लाख से अधिक का जन सहयोग किया है उनको जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से प्रशंषा पत्र से सम्मानित करें तथा जिन सरपंचो ने अपने क्षैत्र में घरेलु नल कनेक्शन करवाने में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है उन्हे भी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान सम्मानित किया जायेगा।


डाॅ. सोनी ने कहा कि क्रियान्वयन सहयोगी संस्था के जिला परियोजना प्रबन्धक जल जीवन मिशन के कार्यो में गति लाने के लिए कलस्टर में वृद्धि करें तथा ग्राम कार्य योजना का अनुमोदन शीघ्र  करवावें। बैठक के दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हिमांशु गोविल ने एजेण्डावार जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में बताया।


इस दौरान परियोजना के के.सी. मीणा, एम.पी. सेनी, राजेश पुरोहित, डिस्काॅम के एसई आरबी सिंह, वाटर शेड के रामरतन, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल, सीएमएचओ डाॅ मेहराम महिया, उप वन संरक्षक ज्ञानचन्द, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराम, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता गोपीचन्द वर्मा, जेके चारण, मदनलाल मीणा, रामचन्द्र राड़, मोहनलाल कड़ेला, सतीश अरोड़ा, हरिश गुडैशर, डी.सी. गुप्ता, एईएन रामजस मिर्धा, कुम्भाराम डिडेल डब्ल्यूआरडी, जिला आईईसी सलाहकार मौहम्मद शरीफ छींपा, एचआरडी डाॅ तेजवीर चौधरी, एमआईएस रामदेव बेरा आईएसए के जिला परियोजना प्रबन्धक विजय गौड़ आदि मौजूद रहे।

]]>
उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निलंबित https://vinayexpress.in/2021/09/13/bkn-1439/ Mon, 13 Sep 2021 13:37:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14560 बीकानेर 13 सितंबर। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागुराम महला ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ की बिग्गा व बिग्गाबास रामसरा की दो उचित मूल्य की दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दुकानों के प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए हैं। महला ने बताया कि उचित मूल्य दुकान डीलर महेंद्र कुमार स्वामी व जगदीश प्रसाद मेघवाल द्वारा जन आधार सीडिंग कार्य में नियमों की अवहेलना एवं उपभोक्ता सप्ताह में न्यून राशन वितरण के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। जिला रसद अधिकारी ने हल्का प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देशित किया कि इन दुकानों के वैकल्पिक व्यवस्था का अविलंब प्रस्ताव भिजवाए, जिससे कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण सुचारू रूप से किया जा सके व उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

 

]]>
सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन करें – ऊर्जा मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला https://vinayexpress.in/2020/05/06/drbdkallabikaner/ Wed, 06 May 2020 16:49:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=980 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी डी कल्ला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सुखा राशन उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार की योजना के पीछे यह मंशा रहती है कि अगर जरूरतमंद व्यक्ति को प्रतिदिन पका हुआ भोजन दिया जाए तो 15 दिन में 30 बार सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति को उसके घर तक जाना होता है। जबकि सुखा राशन एक बार दे दिया जाए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग भी भी बनी रहती है, जिसके चलते संक्रमण के फैलने की संभावना शून्य हो जाती है, ऐसे में सूखा राशन जरूरतमंद को देना एक नेक काम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग में भी प्रभावी योगदान रहता है।

dr bd kalla
डॉ. कल्ला बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से बीकानेर के 80 वार्डों के लिए सूखा राशन वितरण के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बुधवार वार्ड नंबर 24, 44, 61, 62, 79 तथा 80 के लिए वाहनों को रवाना किया। डॉ कल्ला ने बताया कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में 12 हजार 500 से अधिक सूख राशन किटों का वितरण किया जाएगा तथा अगर और जरूरत हुई तो इन्हें समय-समय पर आवश्यकता के मुताबिक वितरित करने का कार्य जारी रहेगा।
डॉ कल्ला ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। राज्य सरकार ने प्रदेश में भी इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी-सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन होना चाहिए। ऐसे समय में घर में रहकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कोरोना का समय पर इलाज करवाना आवश्यक है। अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार हो, तो वह तत्काल अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए, जरूरी नहीं है कि वह कोरोना से पीड़ित हो। जांच करवाने से उसे तसल्ली हो जाएगी और वह भयमुक्त भी हो जाएगा। आवश्यकता इस बात की है कि हम सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें कुछ दिनों की ही तकलीफ है, धैर्य से इसका सामना करें, लाॅकडाउन में अपने घरों में ही रहें, जिससे कोरोना को समाप्त किया जा सके। सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए, जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बीकानेर के भामाशाहों द्वारा लाॅक डाउन व निषेधाज्ञा के दौरान वंचित लोगों को सहायता के लिए खुलकर मदद की जा रही है। यह भी अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी सभी जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक मदद तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लोगों को भी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीणा तथा राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, रमेश कुमार अग्रवाल, महेंद्र कल्ला, प्रमोद खजांची, उपेंद्र श्रीमाली, राजकुमार किराड़ू, डी.पी. पच्चीसीया, सुशील थिरानी, सहित बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर व्यक्त किया दुःख https://vinayexpress.in/2020/04/29/rajasthan-2/ Wed, 29 Apr 2020 09:51:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=799 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता श्री इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि राजस्थान के निवासी इरफान बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। रंगकर्मी के रूप में अपने करियर की शुरूआत कर उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ। एक अभिनेता के रूप में सिनेमा जगत को दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से प्रदेश को भी एक अपूरणीय क्षति हुई है।

ashok gehlot with irfan khan

मुख्यमंत्री ने मरहूम की मगफिरत और उनकी रूह को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने की दुआ की। उन्होंने परवरदिगार से इल्तजा की कि मरहूम के परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह सदमा सहन करने की ताकत दे और उन्हें सब्र-ए-जमील अता फरमाए।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>