js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
नहरबन्दी होने के साथ ही जलदाय विभाग को सक्रियता के साथ टेंकरो की दर सार्वजनिक किया जाना चाइए थी,शहर में जंहा भी पाइप लाइन पुरानी है क्षतिग्रस्त है बन्द पड़ी है उसको तुरंत प्रभाव से ठीक की जानी चाइए,टैंकर संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी को रोका जाएं,विभाग द्वारा जनहितार्थ टोल फ्री नम्बर जारी करने सहित पानी की सप्लाई का समय दो घण्टे है और जनता को आधे घण्टे भी सप्लाई नही दी जा रही है उपरोक्त विषयों में तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर जनता को राहत प्रदान करें ।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता दीपक बसंल ने बहुत जल्द अतिशीघ्र सभी समश्याओ के समाधान हेतु ठोस आश्वसन देते हुए कहा कि शहर की पुरानी पाइप लाइनों को दुरस्त करवाने हेतु प्रस्तावित है,बीकानेर में आने वाले समय मे पानी की किल्लत न हो इस हेतु दो रिजर्व वायर का प्रस्ताव बीछवाल और शोभासर में विभाग द्वारा स्वीकृत कर दिए गए जिसमे वितीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और पुराने जल स्त्रोतों की भी मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है ।

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव व्यास,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,विफा युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,रमेशचंद्र उपाध्याय सहित प्रमुख सक्रिय लोग उपस्थित थे ।
