Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vikas karya – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 07 Jul 2021 12:55:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी 4 दिवसीय दौरे पर गुरूवार रात्रि को बीकानेर पहुंचेंगे : कोलायत विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/07/07/bsbhatinews/ Wed, 07 Jul 2021 12:54:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11227 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरूवार को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
भाटी गुरूवार की रात दस बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को प्रातः 11 बजे करमीसर से कोलासर नवीनीकृत सड़क का, दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत स्वरूपदेसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा स्वरूपदेसर से सुजानदेसर मिसिंग लिंक रोड़ का लोकार्पण करेंगे।

bhanwar singh bhati
भंवर सिंह भाटी: विधायक कोलायत-बीेकानेर

उच्च शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत पलाना में दोपहर 01 बजे पलाना से जांगलू मिसिंग लिंक रोड़ का तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पलाना में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत लालमदेसर में लालमदेसर से तेमड़ाराय मिसिंग लिंक रोड तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालमदेसर में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांगड़सर में नव-निर्मित कक्षा-कक्षों का, दोपहर 1 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठड़िया में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे तथा किसान पथ मिठड़िया से सुथारों की ढाणियां (ग्रांधी मार्ग) तक का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार सायं चार 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गड़ियाला में विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस भेंट करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री भाटी रविवार को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अक्कासर में विधायक निधि कोष से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांडासर में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण और दोपहर 1.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर को विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलंेस भेंट करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चानी में दोपहर 3 बजे नव निर्मित कक्षा-कक्षों का और सायं 4.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।

 

]]>