Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay exp news shriganganagar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 10 Jan 2022 14:18:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 हेल्थ फ्रंटलाइन वर्कर्स व गंभीर बीमारियों वाले 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रिकॉशन डोज शुरू -सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगवाई सबसे पहले डोज https://vinayexpress.in/2022/01/10/shriganganagar-5/ Mon, 10 Jan 2022 14:18:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22618 विनय एक्सप्रेस समाचार,श्रीगंगानगर। जिले में सोमवार से हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 साल से अधिक गंभीर बीमारियों से पीडि़त बुजुर्गों के प्रिकॉशन डोज की शुरुआत हुई। पहले दिन जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने प्रिकॉशन डोज लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएमओ डॉ. बलदेव चौहान, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. प्रेम बजाज, पूर्व पीएमओ डॉ. केएस कामरा, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई, नर्सिंग नेता रविन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे एवं निर्धारित अवधी पूरी होने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीन लगवाई।सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने कहा कि आमजन को भी यथाशीघ्र वैक्सीन लगवानी चाहिए। वहीं जिन हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगवाए 9 माह हो गए हैं वे तत्काल प्रिकॉशन डोज लगवाएं। गंभीर बीमारी से पीडि़त 60 वर्ष आयु से अधिक बुजुर्ग नागरिक भी प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें दूसरी डोज लिए हुए नौ माह या इससे अधिक समय हो गया हो। साथ ही कोविन पोर्टल में पहले से पंजीकृत हों, क्योंकि अब नए सीरे से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार की ओर से सभी लाभार्थियों को वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल पर मैसेज भी भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि जिनको पूर्व में कोवेक्सिन लगी है उन्हें कोवेक्सिन एवं जिन्हें कोविशिल्ड लगी है उन्हें कोविशिल्ड ही लगेगी। पूर्व की भांति नियमित रूप से वैक्सीनेशन जिले में होगा और हर दिन की कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची विभागीय फेसबुक पेज आईईसी हेल्थ डिपार्टमेंट एसजीएनआर पर अपडेट हो रही है। विभाग ने अपील की है कि जो अब तक वैक्सीन से वंचित हैं वे यथाशीघ्र वैक्सीन लगवाएं। जिन बुजुर्गों के पास मैसेज आ रहे हैं वे नजदीकी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएं। इसी तरह 15-18 आयु वर्ग के बच्चे भी निर्धारित केंद्र्रों पर जाकर वैक्सीनेशन करवाएं। तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है इसलिए जरूरी है कि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन हमें गंभीर खतरे से बचाएगी।

]]>
नववर्ष पर जिले को मिली बड़ी सौगात -राज्य सरकार ने दी नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति https://vinayexpress.in/2021/12/31/shriganganagar-4/ Fri, 31 Dec 2021 15:23:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22269 विनय एक्सप्रेस समाचार,श्रीगंगानगर। नववर्ष की पावनवेला पर श्रीगंगानगर जिले को बड़ी खुशखबरी मिली है। राज्य सरकार ने यहां नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति जारी की है, जिसके तहत इस वर्ष से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इस उपलब्धि को लेकर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि यह जिले के विकास में नया आयाम स्थापित होगा और इससे यहां के स्टूडेंट्स को बाहर नहीं जाना पड़ेगा एवं यहीं रहकर उच्च अध्ययन कर सकेंगे।
विधायक श्री गौड़ ने राज्य के यशस्वि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिले के नागरिकों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि आगामी दिनों में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए अन्य प्रयास किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि विधायक राजकुमार गौड़ के प्रयासों से जिले में नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति राज्य सरकार ने प्रदान की है, जिसका शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 में ही प्रारंभ होगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने बजट घोषणा की थी, जिसके क्रियान्वयन में यह सौगात श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों को मिली है। अन्य जिलों में दौसा, बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही और चितौडग़ढ़ शामिल हैं। सभी कॉलेजों में 60-60 सीटें बीएसएसी नर्सिंग कॉर्स के लिए आवंटित की गई है। कॉलेजों के स्वामित्व निर्धारण, आधारभूत संरचना निर्माण, उपकरण आदि के लिए बजट एवं पदों संबंधी निर्देश जल्द ही जारी होंगे।

]]>