Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay exp – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 23 Dec 2021 14:40:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर में लाभान्वित हुए आमजन राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के जिला स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला पुराना अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ शिविर https://vinayexpress.in/2021/12/23/nagaur-792/ Thu, 23 Dec 2021 14:40:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21655 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरूवार, 23 दिसम्बर को पुराना अस्पताल परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर अभियान के तहत आयोजित किए गए इस शिविर में एनसीडी, आरबीएसके टीमों द्वारा हैल्थ स्क्रीनिंग की गई वहीं कोविड वैक्सीनेशन का आयोजन भी रखा गया।खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतनाराम बिड़ियासर के निर्देशन में आयोजित किए गए इस विशेष शिविर में 98 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। वहीं एनसीडी टीम द्वारा शिविर में आए आमजन की बीपी, शुगर जांच की गई। वहीं आरबीएसके टीम द्वारा शिविर में आए बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में टेली कंसंलटेंसी सेवा भी उपलब्ध रही। बीपीएम प्रेमप्रकाश ने बताया कि इस विशेष शिविर में डॉ. आयशा, डॉ. मनीषा सैन, डॉ. कैलाश व डॉ रघुवीर सैनी सहित पैरामेडिकल स्टॉफ व कोविड हैल्थ सहायक ने भी सेवाएं दी।

]]>
जिला स्तरीय औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन समिट 29 दिसम्बर को अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली तैयारी बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश https://vinayexpress.in/2021/12/22/nagaur-789/ Wed, 22 Dec 2021 15:10:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21584 विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर।इनवेस्ट राजस्थान के तहत नागौर में 29 दिसम्बर को होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन समिट की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में बैठक हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर मोहनलाल खटनालिया तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना रिछपालसिंह बुरड़क ने इनवेस्ट राजस्थान के तहत नागौर में 29 दिसम्बर को होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन समिट को सफलतापूर्वक आयोजन करने से जुड़े बिन्दुओं पर विभागवार चर्चा की। इस बैठक में रिजनल मैनेजर रीको, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, कॉर्मिशियल टैक्स ऑफिसर, खनिज अभियंता, जीएम नाबार्ड व लीड बैंक मैनेजर को इस समिट के आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।अतिरिक्त जिला कलक्टर खटनावलिया ने निर्देश दिए कि नागौर जिले में खनिज, मार्बल, ग्रेनाइट, हैण्डटूल, टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग, एज्युकेशन, स्टोर प्रोसेसिंग, मिल्क प्रोसेसिंग व मसाला आधारित बड़ी संख्या में स्थापित हो सकते है। इसके लिए पूरा प्रचार-प्रसार करते हुए इन उद्योगधंधों से जुड़े व्यापारियों से संपर्क किया जाकर उन्हें नई इंडस्ट्रीयल यूनिट स्थापित करने को लेकर मोटिवेट करते हुए इस समिट में आने के लिए आमंत्रित किया जाए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना आरएस बुरड़क ने कहा कि नमक आधारित उद्योगों से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी नई इकाई लगाने के लिए बात की जाए और उन्हें भी इस समिट में आमंत्रित किया जाए। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित की जाने वाली इस जिला स्तरीय औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन समिट को सफल बनाते हुए नागौर को उद्योगों की दृष्टि से आने वाले समय में समृद्ध जिला बनाने को लेकर युद्ध स्तर पर काम करने की बात कही। बैठक में आरएम रीको राधाकिशन गुप्ता, जीएम डीआईसी बजरंग सांगवा, लीड बैंक मैनेजर संदीप गुप्ता, नाबार्ड के जीएम मोहित चौधरी, सीटीओ भरतसिंह, खनिज अभियंता महेशप्रकाश आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

]]>