Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay experss news jaipur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 10 Jan 2022 15:36:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी राजस्थान राज्य वन विकास निगम में 154 पद सृजित हाेंगे https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-565/ Mon, 10 Jan 2022 15:36:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22678 विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। राज्य सरकार की इको-ट्यूरिज्म पॉलिसी के तहत  नवगठित राजस्थान राज्य वन विकास निगम के संचालन के लिए 154 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है।इन पदों का सृजन निगम के मुख्यालय के साथ ही जयपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, उदयपुर एवं अजमेर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए होगा। माह जनवरी से मार्च, 2022 तक इन नवसृजित 154 पदों के वेतन-भत्तों तथा निगम की अन्य गतिविधियों एवं कार्यालय व्यय के लिए 24 करोड़ 93 लाख 9 हजार रूपए की राशि वन विभाग के संबंधित बजट मदों से राजस्थान राज्य वन विकास निगम के निजी निक्षेप खाते में हस्तांतरित करने को भी मंजूरी दी है।
]]>
शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक बोर्ड परीक्षाऎं होंगी निर्धारित समय पर आयोजित https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-564/ Mon, 10 Jan 2022 15:32:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22674 विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला की अध्यक्षता में सोमवार को उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। डॉ. कल्ला ने बताया कोविड गाइडलाइंस तथा शारीरिक दूरी की पालना करते हुए 3 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल 6074 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के सफल व सुरक्षित आयोजन हेतु कुल 2874  होमगार्ड और लगभग 830 पुलिस जाप्तों की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड परिक्षाओं के लिए 60 उत्तर पुस्तिका संग्रहण, वितरण केंद्रों व सभी संवेदनशील तथा अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जाएगी।  सभी केंद्रों पर शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने हेतु क्षमता से कम परीक्षार्थी बिठाए जायेंगे तथा मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जायेगी। नकल करने वाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा की इसी महीने 17 जनवरी से शुरू हो रही 12 वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी तथा परीक्षाओं हेतू स्थानीय अध्यापक ही नियुक्त किए जायेंगे।
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं के समयबद्ध व शुचितापूर्ण आयोजन हेतु कृत संकल्पित है तथा परीक्षाओं को सभी संबंधित विभागों द्वारा उचित सामंजस्य बिठाकर एक सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली ने कहा की वर्ष 2020 की तरह इस वर्ष भी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं के सफल आयोजन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा सहित शिक्षा विभाग, गृह विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज विभाग, उच्च शिक्षा व संस्कृत शिक्षा विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क -चिकित्सा मंत्री https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-563/ Mon, 10 Jan 2022 15:28:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22670 चिकित्सा मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वीसी में विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का दिया ब्योरा
विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 50 हजार सामान्य, 28 हजार ऑक्सीजन, 6 हजार आईसीयू बेड एवं 1500 नीकू, पीकू बैड उपलब्ध हैं। भारत सरकार द्वारा इन्डीकेडेट महत्वपूर्ण दवाइयों का तीस दिन का पर्याप्त बफर स्टॉक है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना केसेज में बढ़ोतरी जरूर है लेकिन मृत्यु दर बेहद कम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए पूरी तरह सजग और सतर्क है।श्री मीणा सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीय द्वारा देश के छह राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, दमन और दीव व राजस्थान) के साथ ली जा रही वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सभी राज्यों के चिकित्सा मंत्रियों से बातकर कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए किए जा रही तैयारियों की समीक्षा की।चिकित्सा मंत्री श्री मीणा ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के कुल एक्टिव केसेज 19 हजार 487 है और साप्ताहिक पोजिटिविटी की दर 5.26 है, जो भारत की साप्ताहिक दर 7.39 प्रतिशत से कम है। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव कैसेज में से 19 हजार 22 (98 प्रतिशत) होम आइसोलेशन में है एवं शेष 445 अस्पतालों में भर्ती हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में ऑमिक्रॉन के 529 मरीज है। उन्होंने बताया कि जिनोम सिक्वेंसिंग में पॉजिटिव मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत ओमिक्रोन के ही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 63 हजार सैम्पल लिये जा रहे है, जिसकी संख्या को आने वाले दिनों में एक लाख तक ले जाया जाएगा।श्री मीणा ने कहा कि कोरोना प्रबंधन से लेकर वैक्सीनेशन हर मामले में राजस्थान अव्वल रहा है। राज्य में अब तक 92.6 प्रतिशत आबादी को कोविड़ की प्रथम डोज एवं इनमें से 76 प्रतिशत को द्वितीय डोज (18+आयु) लगाई जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में लक्ष्य 46,81 लाख में से 18.40 लाख किशोर किशोरियों ( 39.9 प्रतिशत) को प्रथम डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य कर्मी, फन्टलाईन वक्र्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को लगभग 1 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया तीसरी वेव की तैयारी के लिये 461 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट तैयार किये गये है। 40 हजार ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व अन्य उपकरणों से एक हजार मेट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में कोवैक्सीन टीके उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया सहित अन्य राज्यों के चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
]]>
फसलों में खराबे का आकलन कर  प्रभावित किसानों को जल्द सहायता पहुंचाएं -मुख्यमंत्री https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-562/ Mon, 10 Jan 2022 15:23:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22667 विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं। श्री गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि खराबे का आकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देेने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में रबी फसल 2021-22 (संवत् 2078) में बोयी गई फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट संयुक्त शासन सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की प्रारम्भिक सूचना मिली है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
]]>
कोरोना का एंटीजन टेस्ट अब मात्र 50 रुपए में, सरकार ने की दर निर्धारित https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-561/ Mon, 10 Jan 2022 14:31:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22628 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान में कोरोना की जांच RTPCR टेस्ट के बाद अब सरकार ने रेपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) की कीमतों को भी निर्धारित किया है। राजस्थान में अब किसी भी जगह एंटीजन टेस्ट करवाने पर 50 रुपए से ज्यादा की राशि वसूल नहीं की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान ने दर निर्धारित की है।

]]>
शिक्षक समस्याओ पर निदेशक से वार्ता कर सौपा ज्ञापन https://vinayexpress.in/2022/01/10/jaipur-560/ Mon, 10 Jan 2022 14:11:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22613 विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से वार्ता के साथ ज्ञापन सौपकर शिक्षको की समस्याओं के समाधान की मांग की।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद व्यास,अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री श्री रवि आचार्य तथा श्री नरेन्द्र कुमार आचार्य जिलामंत्री बीकानेर उपस्थित थे।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद व्यास ने बताया कि ज्ञापन में दोहरे पदस्थापन की स्थिति में समायोजन की प्रक्रिया करवायी जाने व बकाया वेतन जिले के रिक्त पद से आहरित करवाया जाने के अतिरिक्त विशेष शिविर आयोजित कर बकाया एसीपी का निस्तारण करवाये जाने, विभागीय जांच प्रकरणों के निस्तारण हेतु समय सीमा निर्धारित किये जाने,शैक्षिक सम्मेलन हेतु प्रस्तावित तिथियों के स्थान पर संशोधित तिथियां घोषित किये जाने,नोशनल तिथि से एसीपी स्वीकृति में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा में एक समान आदेश किये जाने,व्यखताओ की पदोन्नति करने,नव क्रमोन्नत मावि व उमावि में पदों का आवंटन तत्काल करवाया जाने,पदस्थापन हेतु प्रचलित काउंसिलिंग पद्धति को पारदर्शी व समस्त शिक्षक वर्ग के लिए हितकारी व सुविधाजनक बनाई जाने,स्टाफिंग पैटर्न के मानदंडों में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के मानदण्डानुसार पदों का निर्धारण किये जाने तथा स्थानान्तरण के नियम बनाये जाने की मांग की।संगठन के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रवि आचार्य ने शिक्षको की समस्याओ को अवगत करवाते हुए कहा कि शिक्षको से अवकाश के दिनों में कार्य लेने पर नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिए जाने के आदेश जारी किए जाने, शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करते हुए बीएलओ के नाम से की जा रही प्रतिनियुक्तियो को समाप्त करने, पी डी मद में कार्यरत शिक्षको के वेतन हेतु एक मुश्त वेतन बजट आवंटित किया जाने की मांग कीश्री आचार्य ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने सभी मांगो को पूर्ण तथ्यों के साथ निदेशक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये। सकारात्मक वार्ता व संगठन का पक्ष सुनने के बाद निदेशक महोदय ने भी नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समस्याओ के समाधान करने का आश्वासन दिया।संगठन शिष्टमंडल ने सयुक्त निदेशक कार्मिक से भी वार्ता कर शिक्षको के संस्थापन संबधी समस्याओ का निस्तारण करवाने का आग्रह किया।

]]>
Dialogues and Talks on the Second day of Jaipur International Film Festival https://vinayexpress.in/2022/01/08/jaipur-559/ Sat, 08 Jan 2022 14:39:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22530 There’s a story hidden in each person – Sunil Pappu

JIFF ~ a platform for films of all languages – Arunava Khasnobis

INDIA felt like a second home ~ Julia

People of IRAN love Bollywood ~ Maryam Pirband

Coming to INDIA has been wonderful ~ David Miller

 

vinay express news jaipur | It was the second day of Jaipur International Film Festival and filmmakers, producers writers, and actors coming from different corners of the world were engrossed talking to each other about a variety of subjects. At INOX GT Central, FILMS screenings were continuously happening from morning to night, and on the other side, filmmakers were seen talking to each other. The filmmakers expressed their belief that Jaipur international film Festival is the only platform in the entire world, where filmmakers get the opportunity to talk and interact with each other. Kamaraj Sundaram, a filmmaker from Chennai said that he has made a film about violence and sexuality. Being a psychologist himself, he has always been making films portraying a variety of social problems.

 

There’s a story hidden in each person
Story writer from Delhi, Sunil Pappu asserts that I am a storyteller by birth and I believe that there is a story hidden in every person. Somebody has a story of music and somebody else comes with the story of a painting. The story which I have inside me ~ I write them and present them on the screen. Sunil said that our roots in the field of story writing are still weak and it’s his only responsibility to strengthen them.

JIFF ~ a platform for films of all languages – Arunava Khasnobis
Arunava Khasnobis, the Film director of the film Lullaby, and producer Dolphin told that their purpose through filmmaking is to share their experiences of life. Arunava said that a common person does not like the film but likes the story and even the human race has always felt a deep connection with stories. How should be a certain film, That is a personal choice of a filmmaker, and all of us filmmakers should be making films taking care of our cultural background. He told that this is his fourth film and he alone himself did direction, cinematography, sound designing, and editing altogether. He said that JIFF is a wonderful platform for different languages ~ where you get to watch films from all of the languages across the world.

INDIA felt like a second home ~ Julia
Julia Gorbachevskya, a filmmaker from Russia has come to India for the first time and her experience has been absolutely interesting. The Director of the film Long therapy is Inevitable told that while coming to India she has felt that this is her second home. Mentioning JIFF, she asserted that this film Festival has opened the doors for new filmmakers, which is a golden opportunity.

People of IRAN love Bollywood ~ Maryam Pirband
Persian filmmaker Maryam Pirband, director of Dandelion Season said that it’s been an amazing experience as her movie has not merely screened at JIFF, but also received awards. Maryam told that she has come to the film festival for the second time and hopes that such film festivals continuously get organized this way and she gets to meet new filmmakers. Interestingly she mentioned that people of Iran love Bollywood’s music and the beauty of FILMS here.

Coming to INDIA has been wonderful ~ David Miller
David Miller, a screenwriter from the USA has come to India for the first time. The writer of the film Le Tour Kashmir tells that it’s been a wonderful experience being to India and he has got to meet very interesting storytellers, writers, and directors here. He mentioned that he loved the Hindi film Lagaan.

FILM SCREENINGS continued

31 Films from 10 countries were screened on the second day of Jaipur International Film Festival, which especially includes Dandelion Season by Maryam Pirband and Short Fiction Film Ring by Ankit Sharma.

SPECIAL FILMS to watch TODAY

23 Films from 13 countries would be showcased today, which would include films like Leader from Poland, and has won many awards. Other mentionable films are Romanian film Moon by Robert Eugen Popa and Dada Lakhmi by Yashpal Sharma.

Welcome.

]]>
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा आपसी चर्चाओं के नाम https://vinayexpress.in/2022/01/08/jaipur-558/ Sat, 08 Jan 2022 14:28:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22524 हर आदमी में छिपी होती है एक कहानी – सुनील पप्पू

विभिन्न भाषाओं का अद्भुत संगम है जिफ – औरूनाभो खशनोविश

भारत आकर लगा, जैसे दूसरा घर हो – जूलिया 

ईरान के लोग बॉलीवुड के दीवाने हैं – मरियम पिरबैंड

दिलचस्प रही है भारत की यात्रा – डेविड मिलर

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन देश दुनिया से आए फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, लेखकों, अभिनेताओं – अभिनेत्रियों के आपसी संवाद के नाम रहा। जीटी सेन्ट्रल के आइनॉक्स में एक ओर सुबह से रात तक फिल्मों की स्क्रीनिंग चल रही थी, तो दूसरी ओर इसमें शिरकत करने आए फिल्मकार विभिन्न विषयों पर एक दूसरे से विचार – विमर्श करते नज़र आए। इन फिल्मकारों का यह मानना था कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल विश्व का एकमात्र ऐसा फिल्म फेस्टिवल है, जो फिल्मकारों को आपसी बातचीत का मौका भी देता है। इस सम्बन्ध में फिल्मकारों की आपसी बातचीत के दौरान चेन्नई से आए कामराज सुन्दरम् ने बताया कि उन्होने वॉइलेंस और सेक्सुएलिटी के खिलाफ़ फिल्म का निर्माण किया है। वह हमेशा विभिन्न सामाजिक विद्रूपताओं पर आधारित फिल्मों का निर्माण करते आए हैं।

हर आदमी में छिपी होती है एक कहानी – सुनील पप्पू

फिल्म समारोह में दिल्ली से आए कहानीकार सुनील पप्पू ने कहा, मैं पैदाइशी एक कहानीकार हूं और मानता हूं कि हर आदमी में एक कहानी छिपी हुई है। किसी में संगीत की कहानी होती है, तो किसी में चित्रकला से जुड़ी कोई कहानी होती है। मेरे भीतर जो कहानी छिपी है, मैं उसे लिख कर स्क्रीन पर प्रस्तुत करता हूं। उन्होने कहा कि कहानी लेखन के क्षेत्र में हमारी जड़ें अभी भी कमज़ोर हैं, उन्हें मज़बूत करना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। आगे उन्होने कहा कि फिल्मों से सौ करोड़ कमाना मेरा मक़सद नहीं है, मैं इस क्षेत्र में एक परम्परा स्थापित करना चाहता हूं।

विभिन्न भाषाओं का अद्भुत संगम है जिफ – औरूनाभो खशनोविश

जिफ में कोलकाता से आए फिल्म ललाबाय के निर्देशक औरूनाभो खशनोविश और प्रोड्यूसर डॉल्फिन ने बताया कि उनका उद्देश्य फिल्मों के ज़रिए ज़िंदगी के अनुभव समाज में बांटना रहा है। आम आदमी को फिल्म नहीं, उसकी कहानी पसंद आती है। यहां तक कि समूची मानव जाति कहानियों से जुड़ाव महसूस करती है। फिल्म कैसी होनी चाहिए, यह फिल्मकार की निजी पसंद है। फिल्मकारों को हमेशा अपनी संस्कृति को ध्यान में रखकर फिल्म बनानी चाहिए। उन्होने बताया कि यह उनकी चौथी फिल्म है और उन्होने अकेले ही फिल्म का निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, साउंड डिजाइनिंग और एडिटिंग का जिम्मा सम्भाला। उन्होने जिफ को विभिन्न भाषाओं का अद्भुत संगम मानते हुए कहा कि यहां एक ही मंच पर दुनिया की सारी भाषाओं की फिल्में देखने को मिलती हैं।

भारत आकर लगा, जैसे दूसरा घर हो – जूलिया गोर्बाचेव्सक्या

रशिया से आई फिल्मकार जूलिया गोर्बाचेव्सक्या ने बताया कि वे भारत पहली मर्तबा आई हैं और उनका अनुभव मज़ेदार रहा है। द लॉन्ग थेरेपी इज़ इनेविटेबल फिल्म की निर्देशक जूलिया ने कहा कि उन्हें भारत में बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ है, जैसे यह उनका अपना घर हो। जिफ का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल ने नए फिल्मकारों के लिए भी दरवाज़े खोलने का अद्भुत कार्य किया है, जो किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

ईरान के लोग बॉलीवुड के दीवाने हैं – मरियम पिरबैंड

ईरान से पहुंची फिल्मकार मरियम पिरबैंड ने कहा कि उनकी फिल्म डैंडलिऑन सीज़न, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ना केवल प्रदर्शित हुई, बल्कि इसने अवॉर्ड भी हासिल किया, जो उनके लिए यादगार अनुभव रहा। मरियम ने बताया कि वे दूसरी मर्तबा फिल्म समारोह में आई हैं और उम्मीद करती हैं कि इसी तर्ज पर फिल्म समारोह आयोजित होते रहें, और वे नए फिल्मकारों से मिलती रहें। उन्होने बताया कि ईरान में लोग बॉलीवुड की फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं, और यहां के संगीत और सुन्दरता के दीवाने हैं।

दिलचस्प रही है भारत की यात्रा – डेविड मिलर

यू.एस.ए. से आए स्क्रीन राइटर डेविड मिलर ना केवल जिफ, बल्कि भारत भी पहली मर्तबा ही आए हैं। ले टुअर काश्मीर फिल्म के लेखक डेविड बताते हैं कि यहां उन्हें कई दिलचस्प अनुभव हो रहे हैं, और बहुत ही अच्छे कहानीकारों, लेखकों और निर्देशकों से मिलने का अवसर मिल रहा है। अपने रोचक अंदाज में उन्होने बताया कि हिन्दी फिल्मों में उन्हें लगान बहुत पसंद आई थी।

लगातार रहा फिल्मों का प्रदर्शन

जीटी सेन्ट्रल स्थित आयनॉक्स में जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 10 देशों की 31 फिल्में दिखाई गईं, जिनमें मरियम पिरबैंड की डैंडलिऑन सीज़न और अंकित शर्मा की शॉर्ट फिक्शन फिल्म रिंग ख़ास रही।

आज की ख़ास फिल्में

आज 13 देशों की 23 फिल्में प्रदर्शित होंगी, जिनमें ख़ास रहेंगी पोलेंड की कार्टिया प्रीवीजिनक्यू की फीचर फिक्शन फिल्म लीडर, जिसने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। दूसरी ख़ास फिल्में रहेंगी, रोमानिया के रॉबर्ट इयुगन पोपा की फिल्म मून और यशपाल शर्मा की दादा लखमी।

]]>
गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं https://vinayexpress.in/2022/01/08/jaipur-557/ Sat, 08 Jan 2022 13:59:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22513 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. जोशी ने कहा है कि गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर प्रकाश पर्व को उत्साह, उमंग और कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुये मनाए। उन्होंने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों को अपनाकर हम मानव जीवन को सदमार्ग पर नई गति दे सकते है।
]]>
योग को जीवन में अपनाये – केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री  योग से शरीर रहता है स्वस्थ्य योग से बीमारियों से बचा जा सकता है  – विधानसभा अध्यक्ष  https://vinayexpress.in/2022/01/08/jaipur-556/ Sat, 08 Jan 2022 13:49:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22510 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुऱ। केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ मुंजपरा महेन्द्र भाई ने कहा कि योग को जीवन में अपनाये जिससे तन और मन दोनो स्वस्थ्य रह सके ।उन्होंने कहा कि आमजन को योग का अपना कर लाभ लेना चाहिये । कोरोना महामारी को देखते हुये योग प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वैद का अपना महत्व है इसे अपना कर हम बीमारियों से दूर रह सकेगें।
केन्द्रीय मंत्री आज शनिवार को दामोदर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय योग महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार , गायत्री परिवार ,केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुुये उन्होंने कहा कि इन सभी भारतीय चिकित्सा पद्वतियों जो प्राचीन काल से चली आ रही है उन्हे अपना कर इसका लाभ ले सकते है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है और इससे हम मानसिक और शारिरीक रूप से मजबूत बन सकते है । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति के साथ रहने वाले को कोरोना महामारी ने कम प्रभावित किया है और इससे कम संक्रमित हुये है । उन्होंने इस अवसर पर नाथद्वारा के लिये अपनी बात को विस्तार से रखा।इस अवसर पर राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्तमान पीढी को योग के महत्व को समझते हुये इसे दैनिक जीवन चर्या के रूप में अपनाना चाहिये जिससे कि वे स्वस्थ रह सके । इस अवसर पर उन्होंने इसके बारे में विस्तार से अपनी बात को रखा। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय के निदेशक डॉ राघवेन्द्र राव व धनश्याम पालीवाल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में इससे पहले अतिथियो का स्वागत किया गया और कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया गया। । इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल,राजसमन्द नगर परिषद के सभापति अशोक टांक, नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर मंदिर मंडल के सीओ जितेन्द्र ओझा ,उपखंड अधिकारी , अभिषेक गोयल गायत्री परिवार , व अनेक आमजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा जिसमे विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी।
]]>