js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
उन्होंने यह भी सन्देश दिया कि कोरोना से बचाव के लिए बचाव ही उपाय है कि पालना अवश्य ही करे।जिला प्रशासन, नगर परिषद, पुलिस विभाग के अधिकारी, कार्मिकों द्वारा शहरी क्षेत्र में कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया जाकर लोगों को कोरोना बचाव के सम्बन्ध में सचेत किया गया एवं कोरोन बचाव के लिए ध्यान रखने वाली सावधानियों के बारें में भी माईक के माध्यम से उद्घोषित कर उन्हें सतर्क किया गया व बचाव का संदेश दिया गया। यह रैली आयुक्त शशिकांत शर्मा, सिटी कोतवाली थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ,सचिव झब्बर सिंह, सहायक अभियंता हंसराज के नेतृत्व में इस टीम ने नगर परिषद से होकर गड़ीसर झील होते हुए गांधी कॉलोनी मुख्य सड़क से गोपा चौक की ओर निकाली गई।रैली के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस टीम, परिषद टीम नो मास्क नो एंट्री, नो मास्क नो मूवमेंट, नो मास्क नो सर्विस, हम सबका एक ही टास्क हो, हर चेहरे पर मास्क हो, की पालना करवायी गयी। सभी से अपील की गई कि अपने आस-पास निगरानी रखे कि कोई नागरिक बिना मास्क दिखाई न दे। आपस में सभी रोको टोको जन अनुशासन पखवाड़ा की पालना करवाए। मास्क लगायेंगे कोरोना को हरायेगें, मास्क बोझ नही हमारी जिम्मेदारी है।प्रशासन की टीमों द्वारा लोगों से समझाईश की गई कि मास्क लगाये रखे तथा बिना कारण घर से बाहर न निकले, घर पर रहे सुरक्षित रहे। शहर में बिना मास्क घूम रहे 8 लोगो के परिषद टीम ने चालान काटे। परिषद टीम और पुलिस ने शहर में बिना मास्क रैली के दौरान मिले लोगो को मास्क वितरण किए गए।उन्होंने लोगों को टीकाकरण कराने का भी सन्देश दिया गया, वहीं कहा कि अभी तक जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है, वे अनिवार्य रूप से टीकाकरण करावें वहीं जिस व्यक्ति ने अभी तक कोविड का एक ही टीका लगाया है, वे अनिवार्य रूप से दूसरा टीका लगावे, का भी संदेश प्रसारित किया। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष तक आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं के टीका लगाने का लोगों को आह्वान किया।परिषद टीम ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में लोगो को बताकर स्टीकर,पैंम्पलेट बाँट आमजन को योजना के बारे में बताया गया एवं साथ ही यह भी बताया कि वे ई मित्र पर जाकर में ज्यादा से ज्यादा इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाए। रैली के दौरान एसआई श्याम जनवा, चुनाराम , गोविंद ,कमल , अन्य पुलिस विभाग के सिपाही एवम् परिषद कार्मिक उपस्थित रहे।
]]>शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में
कोरोना संक्रमण में निरन्तर वृद्धि के मद्देनजर 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को घर पर रहकर ही अध्ययन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि नवीन गाईड लाईन के अनुरूप नगर पालिका पोकरण एवं नगर परिषद जैसलमेर क्षेत्र में कक्षा 12 वीं तक की शैक्षणिक (विद्यालय/कोचिंग) गतिविधियां 30 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगी, परन्तु ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जाएगा।
उन्होनंे बताया कि कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने एवं माता-पिता/अभिभावक की लिखित सहमति पश्चात् अध्ययन से सम्बन्धित संशय/समस्याओं के निराकरण हेतु विद्यालय/कोचिंग जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि जिले के महाविद्यालय की शैक्षणिक/कोचिंग गतिविधियां संचालित रखी जा सकेंगी। सभी संस्थानों द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बैठक व्यवस्था में छात्रों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार (2 गज की दूरी, मास्क का अनिवार्य उपयोग एवं बार-बार सेनेटाइजेशन) की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। जिन संस्थानों में ऐसा संभव नहीं हो तो उन संस्थानों में रोटेशन के आधार पर 50 प्रतिशत छात्रों की ही उपस्थिति रखी जाए। ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन संचालित रखा जाए। इसकी अनुपालना की संपूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था प्रधान/संचालक की होगी।
समारोह आयोजन के संबंध में
उन्होंने बताया कि विवाह-समारोह में अधिकतम 100 व्यक्तियों की अनुमति होगी, लेकिन नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 तक केवल 50 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। विवाह समारोह में बैण्ड-बाजा वादकों को उक्त संख्या से अलग रखा जायेगा। विवाह आयोजक को विवाह की सूचना DoIT द्वारा बनाये गये ऑनलाइन वेब पोर्टल http:@@covidinfo-rajasthan-gov-in→ e&intimation:MARRIAGE या 181 पर देनी होगी। विवाह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं विवाह में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या आदि की निगरानी करवाई जाएगी एवं उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी/अधिकारी एवं चुने हुए प्रतिनिधियों से इस दौरान अनुकरणीय आचरण एवं सख्त अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई मैरिज गार्डन/स्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे 07 दिन के लिए सील कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अन्त्येष्टि/अन्तिम संस्कार सम्बन्धी कार्यक्रम में अनुमत व्यक्तियों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/सभा/रैली/धरना प्रदर्शन/जुलूस/मेलों के आयोजन में अधिकतम 100 लेकिन नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 तक 50 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। आयोजन से पूर्व इसकी सूचना DoIT द्वारा बनाये गये ऑनलाईन वेब पोर्टल http:@@covidinfo-rajasthan-gov-in→ e&intimation:MARRIAGE या 181 पर देनी होगी। आयोजनकर्ता उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
धार्मिक स्थलों के संबंध में
उन्होंने बताया कि जिले के समस्त धार्मिक स्थल प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के दर्शन हेतु खोले जा सकेंगे। धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार (डबल-डोज वैक्सीनेशन, मास्क, दो गज की दूरी, सेनेटाइजेशन इत्यादि) की पालना सुनिश्चित करनी होगी। जिन धार्मिक स्थलों पर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था है, वह जारी रहेगी। धार्मिक स्थल में फूल-माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजा सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी को 13 जनवरी (लोहड़ी) एवं 14 जनवरी (मकर संक्रान्ति) के त्यौहार घर पर रहकर ही मनाने की सलाह दी गई है।
व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेन्ट्स/क्लबों द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन 24 घण्टे अनुमत होगी। Take away एवं बैठाकर खिलाने की सुविधा, बैठक व्यवस्था का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात्रि 10 बजे तक अनुमत होगी। जिले के समस्त सिनेमा हॉल/थियेटर/मल्टीप्लेक्स/अम्यूज़मेन्ट पार्क/ऑडिटोरियम/बैंक्वेट हॉल एवं प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध स्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात्रि 8 बजे तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके व्यक्तियों के लिए अनुमत होंगे।
उन्होंने बताया कि जिले की समस्त दुकानें/शॉपिंग मॉल्स एवं अन्य व्यवसायिक-व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन रात्रि 8 बजे तक कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना के साथ खोलने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित संस्था प्रधान/अन्य संस्थानों के संचालकों/मार्केट एसोसिएशन/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख स्वयं/स्टाफ/कार्मिकों के वैक्सीन की दोनों डोज 31 जनवरी, 2022 तक लगवाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी के पश्चात् इन स्थानों पर डबल डोज वैक्सीनेटेड लोगों को अनुमत किया जाएगा तथा उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रधान/अन्य संस्थानों के संचालकों/मार्केट एसोसिएशन/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आर्थिक एवं पर्यटन गतिविधियों के सम्बन्ध में
उन्होंने बताया कि जिले में पर्यटन/फिल्म शूटिंग से सम्बन्धित गतिविधियों को आइसोलेशन जोन के आधार पर अनुमत किया जा सकेगा। कोविड-19 के प्रसार को कम करने के लिये आइसोलेशन जोन बाहरी संपर्क से अलग एक सुरक्षित वातावरण है, जहां केवल अधिकृत व्यक्ति/कर्मचारी एवं कार्यक्रम से सम्बन्धित अन्य व्यक्तियों को संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
आइसोलेशन जोन को निम्न शर्तों अनुसार उपयोग में लिया जा सकेगा
उन्होंने बताया कि ऐसे रिसोर्ट/होटल परिसर आदि जिनका क्षेत्रफल लगभग 4,000 वर्ग मीटर या इससे अधिक है एवं मेहमानों/अतिथियों के ठहरने हेतु 40 या इससे अधिक कमरों की व्यवस्था है। उक्त गतिविधि के लिए जिला मजिस्ट्रेट से पूर्व में अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा साथ ही http:@@covidinfo-rajasthan-gov-in→ e&intimation:MARRIAGE पोर्टल पर भी सूचना देनी होगी। मेहमानों/अतिथियों की संख्या परिसर के आकार के अनुसार निर्धारित की जाएगी। आयोजनकर्ता द्वारा यह सुनिश्चित करना होगा कि समारोह में सम्मिलित होने वाले मेहमान/अतिथि द्वारा RT&PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट या कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र हो। समस्त अतिथियों/मेहमानों का परिसर में एक बार प्रवेश के पश्चात् समारोह खत्म होने तक बाहरी संपर्क अनुमत नहीं होगा। आइसोलेशन जोन में सेनेटाइजेशन एवं व्यक्तियों का नियमित रूप से थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन सेचुरेशन की जाँच की जाएगी। आयोजनकर्ता द्वारा आइसोलेशन जोन में इन हाऊस मेहमानों/अतिथियों के अलावा किसी अन्य मेहमान/अतिथि को आमंत्रित नहीं किया जा सकेगा।
जन-अनुशासन कर्फ्यू
उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक आगामी आदेशों तक जन-अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। निम्नलिखित पर लागू नहीं होगा वे फैक्ट्रियां, जिनमें निरन्तर उत्पादन हो रहा हो, वे फैक्ट्रियां, जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो, आई.टी./दूरसंचार/ई-कॉमर्स कम्पनियां, कैमिस्ट शॉप, विवाह-समारोह आयोजन से सम्बन्धित स्थल, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय, चिकित्सा सेवाओं से सम्बन्धित कार्यस्थल, वैक्सीनेशन स्थल पर आने-जाने के लिए, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने/जाने वाले यात्रीगण, माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग में नियोजित व्यक्ति। (इसके लिए पृथक से पास की आवश्यकता नहीं होगी)।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित सभी संस्थाओं/संगठनों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालना किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जायेगा एवं किसी भी संस्था/संगठन द्वारा उल्लंघन किये जाने पर सम्बन्धित संस्था/संगठन को सील किया जायेगा। संपूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सम्बन्धित आंकड़ों की निगरानी शहरी क्षेत्रों में वार्ड के आधार पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के आधार पर की जायेगी।
उक्त दिशा-निर्देशों में बिन्दु संख्या 1 तुरन्त प्रभाव से एवं शेष दिशा-निर्देश 11 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगे। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अपने स्थानीय क्षेत्राधिकार में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
]]>विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। जिला प्रशासन, उद्योग व वाणिज्य केन्द्र तथा रीको के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को होटल मेरियट में इन्वेस्टमेंट समिट का जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टी. शुभमंगलम, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग योगेन्द्र गुरनानी, रीको इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मण्डल जैसलमेर के अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा के आतिथ्य में इन्वेस्टमेंट समिट में एमओयू एवं एलओआई की भव्य सेरोमनी का भव्य आयोजन हुआ।
एमओयू एवं एलओआई सेरेमनी में उद्योग जगत से जुड़े निवेशकताओं ने भारी उत्साह दिखाई। जैसलमेर जिला स्तर पर आयोजित समिट इन्वेस्टमेंट सेरेमनी में 1236 करोड़ रुपये का एमओआई एवं 1723 करोड़ रुपये का एलओआई में निवेश हुआ। इस प्रकार जिले में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की निवेश की सौगात मिली। इस उद्योग जगत से जिले के लगभग 16 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे।
जैसलमेर में उद्योगिक क्षेत्र के लिए विपुल सम्भावनाएं
विधायक रूपाराम धनदे ने उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर में पर्यटन, विंड एनर्जी, सौर एनर्जी, स्टोन इण्डस्ट्रीज के साथ ही कृषि उद्योग की विपुल सम्भावनाएं है एवं उनके लिए यह क्षेत्र सबसे सुरक्षित व नियोजन के हिसाब से महत्वपूर्ण है। उन्होंने निवेशकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक उद्योग लगाकर जैसलमेर के विकास के सहभागी बने। उन्होंने कहा कि उनके उद्योगों के विकसित होने से जहां जैसलमेर का चहुंमुखी विकास होगा, वहीं यहां के वाशिंदों को अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा।
जिले का होगा चहुंमुखी विकास, रोजगार के अवसर बढ़ेगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में शुरू किया गया इन्वेस्ट राजस्थान एक औद्योगिक क्रान्ति है, जिसके सफल होने से प्रदेश में करोड़ों का निवेश आएगा और हमारा प्रदेश अन्य प्रदेशों से बढ़त हासिल करेगा। इससे न सिर्फ प्रदेश और जिले का चहुंमुखी विकास होगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगारों का सृजन होगा।
जिला प्रशासन देगा पूरा सहयोग, अधिक से अधिक करे निवेश
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि जैसलमेर में निवेश करने के लिए निवेशकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन के साथ ही सीमेंट एवं कृषि के क्षेत्र में उद्योग विकसित करने की विपुल सम्भावनाएं है एवं उद्योग जगत के उद्योगपति इसमें आगे आवे एवं अधिक से अधिक धन राशि का निवेश जैसलमेर में कर उद्योग स्थापित करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने पहली बार जिला स्तर पर इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर एक नया आयाम स्थापित किया है, वहीं उन्होंने उद्योग जगत को विकसित करने के लिए अनेकों पॉलिसी का संचालन कर उन्हें उद्योग खोलने के लिए अवसर प्रदान किए है।
कृषि उद्योगों को अधिक लगावे
उन्होंने जैसलमेर में पर्यटन एवं कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में नये-नये उद्योग खोलने की सलाह दी ताकि इस क्षेत्र में वे ऊचाईयों को प्राप्त कर सके। उन्होंने पर्यटन के साथ ही बॉर्डर ट्यूरिज्म, आर्ट एवं आर्टिक्राफ्ट, लोक संस्कृति एवं संगीत कला को एशोसिएट करने पर बल दिया। उन्होंने सभी निवेशकताओं को समिट में उत्साह दिखाने पर हार्दिक बधाई दी।
सुरक्षा के हिसाब से उद्योग लगाने के लिए महत्वपूर्ण है जैसलमेर
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने कहा कि निवेशकर्ताओं के लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित निवेश का स्थान है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिला भी निवेशकताओं के लिए बहुत ही सुरक्षित निवेश का स्थल है एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा हर सम्भव यहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
इन्होंने दी जानकारी
महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हरीश कुमार व्यास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इन्वेस्टमेंट समिट के उदद्ेश्यों एवं रूपरेखा पर प्रकाश ड़ाला, वहीं उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के विकास एवं सरलीकरण के लिए संचालित की जा रही पॉलिसी एवं योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम मे संयुक्त निदेशक योगेन्द्र गुरनानी ने अतिथियों का स्वागत किया व समिट के आयोजन के बारें में जानकारी दी, वहीं रीको के एसआरएम विपिन गुप्ता ने हार्दिक आभार जताया। कार्यक्रम में जैसलमेर जिले के साथ ही बाहर के निवेशकताओं ने उत्साह दिखायी एवं अच्छी संख्या में भाग लेकर एमओआई एवं एलओआई में निवेश दर्ज कराया।
उत्साह से लिया भाग, किया निवेश
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने निवेशकताओं के साथ पर्यटन, होटल इण्डस्ट्रीज, रिसोर्ट, डेयरी, सिमंेट आदि के निवेशकताओं के साथ एलओआई एवं एमओआई किया। सर्वाधिक निवेश कोटियार्क इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा 1500 करोड़ का निवेश किया गया, वहीं वण्डर सिमंेट द्वारा 250 करोड़, जे.के. सिमेंट लिमिटेड कानपुर द्वारा 300 करोड़ रुपये का निवेश के प्रस्ताव दिए गए। कार्यक्रम का संचालन आरती मिश्रा ने किया।
इस समिट में जैसलमेर जिले के उद्योग जगत से जुड़े उद्योगपतियों के साथ ही अन्य जिलों व प्रदेश से आए उद्योगपतियों ने भी भाग लिया एवं उत्साह दिखायी।
]]>यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण ने दी।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। कच्ची बस्ती की हुनरमन्द महिलाओं के हस्तशिल्प को बढ़ावा देते हुए गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में बच्चों द्वारा की गई पहल की बदौलत ऑनलाईन सामान की बिक्री कर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्बल मिलने लगा है। बच्चों की इस अभिनव पहल को ख़ासी सराहना प्राप्त हो रही है।जैसलमेर नगर परिषद द्वारा शहर में मलका प्रोल गफुर भट्टा के पास संचालित शहरी आजीविका केन्द्र में दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शुक्रवार को आयोजित समारोह में तुलसी स्वयं सहायता समूह (जेठवाई रोड भील बस्ती) के सामान की ऑनलाईन बिक्री से प्राप्त राशि का चैक प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि दून स्कूल के दो बच्चों तामीश अग्रवाल एवं रूहान अग्रवाल द्वारा संचालित संस्था कलेक्टिव एफर्ट द्वारा इस तरह की अभिनव पहल को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उनके द्वारा शहर-शहर जाकर बच्चों को इस दिशा में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।समारोह में विधायक रूपाराम धनदे, जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं वोलेंटियर ओजस पाण्डे के कलेक्टिव एफर्ट्स द्वारा 25 हजार रुपये के चैक स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित पपेट (गुड़िया) कुशन कवर, हैण्डीक्राफ्ट के विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन दिए जाने के लिए वितरित किए।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, उपसभापति खींवसिंह, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, जयपुरी समान की स्थानीय सीईओ मनीषा पाण्डे, समाजसेवी अर्जुन चाण्डक, नेमीचन्द जैन, नीलम पाण्डे, एनयूएलएम प्रभारी विजय कुमार वर्मा, जिला प्रबन्धक ललित कुमार लोढ़ा, सामुदायिक संगठक शम्भूराम पंवार के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित थे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समर्पित प्रयास जरूरी
विधायक रूपाराम धनदे ने कहा कि सरकार कच्ची बस्ती की महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे स्वयं सहायता समूह संचालित कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर ढंग से कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इधर-उधर नहीं जाना पड़े। एक ही जगह पर कार्य करने का सुअवसर मिले। इस दिशा में सरकार स्वयं सहायता समूह के हितों के लिए कटिट्बद्ध है।
जिला कलक्टर ने की हुनरमन्द महिलाओं की तारीफ
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने अपने उद्बोद्धन में कहा कि कच्ची बस्ती में निवास कर रही आजीविका केन्द्र की इन महिलाओं ने समूह बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं आगे भी अपने-अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से निर्मित कर आगे भी इस स्कीम से मार्केटिंग के लिए बढ़ावा मिल सके।
हस्तशिल्प उत्पादों के वितरण पर जोर
इस कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने नगर परिषद द्वारा संचालित आजीविका केन्द्र द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों के सफलतापूर्वक महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनका कुशलतापूर्वक उत्पाद तैयार कराए ताकि आगे मार्केटिंग मिल सके।
हस्तशिल्प को उच्चस्तरीय बाजार मिले
कार्यक्रम में समाजसेवी अर्जुन चाण्डक ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को उच्च स्तर पर विक्रय हेतु ले जाये जाने पर जोर दिया। मनीषा पाण्डे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाएं गए सामान अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाती है।
सीईओ मनीषा पाण्डे ने दी जानकारी
कार्यक्रम के अंत में सीईओ मनीषा पाण्डे ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि जैसलमेर जिले के हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन तथा हस्तशिल्प को बढ़ावा दिए जाने के लिए व्यापक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन देवीसिंह नगा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शंकर खान लोक कलाकार एण्ड पार्टी द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान अच्छी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
]]>विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार के साथ ही यातायात प्रबन्धन को बेहतर स्वरूप दिए जाने की दिशा मंे सभी संबंधित विभाग मिलकर सार्थक प्रयास करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर भरसक कोशिशों को मूर्त रूप दिया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में आयोजित जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ताई के साथ कार्यवाही करें एवं चालान काटने के निर्देश दिए ताकि लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की आदत डाले।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत, यातायात प्रबन्धन समिति के सदस्य निर्मल पुरोहित, एनएचएआई के पीडी कुलदीप सोंगारा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी महेन्द्र कुमार सोलंकी, सचिव नगर परिषद जब्बरसिंह उपस्थित थे।अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर में यातायात प्रबन्धन को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर परिषद की टीम को विशेष कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो।
क्षमता से अधिक सवारियां ढ़ोने वाले वाहनों के खिलाफ करे कार्यवाही
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले में सख्ताई बरते एवं ऐसे वाहनों के चालान नियमित रूप से काटते रहे ताकि उनमें भय व्याप्त होगा व क्षमता से अधिक सवारियां वाहन में परिवहन नहीं करवाएगे।
ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करें
उन्होंने जैसलमेर शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनियों, सीमेंट गोदामों, वाहनों की मरम्मत करने वाले वर्कशॉप आदि को हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानान्तरित करने की कार्यवाही शीघ्र करने तथा इसके लिए पहले नगर परिषद के स्तर पर संबंधितों की बैठक बुलाकर समझाइश करने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने बताया कि सम्बन्धित को नोटिस जारी कर दिए हैं।
दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाएं
उन्होंने शहर में मुख्य बाजार एवं अन्य दुकानों में व्यापारियों द्वारा दुकान के बाहर रखे सामान को हटवाकर नियमानुसार कार्यवाही करने तथा बाजार की सड़क पर सफेद लाइनिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर परिषद और पुलिस मिलकर इस कार्य को अंजाम दें।
दुकानों के आगे रखें डस्टबिन
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदारों/ठेला चालकों को पाबंद किया जाए कि अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखें ताकि दुकान से निकलने वाले कचरे का निस्तारण हो सके और राहगीर और बाहर से आने वाले पर्यटक भी जरूरत पड़ने पर कचरा डालने के लिए इनका उपयोग कर सकें ताकि शहर हमेशा साफ-सुथरा रहे। नगर परिषद से कहा गया कि इन डस्ट बिन्स से कचरा संग्रहण की माकूल व्यवस्था की जाए।
अमर सागर गेट के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े रहने वाले ठेलों व टैक्सी आदि को हटाकर व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस विभाग की इन्टरसेप्टर वाहन को सम, बाड़मेर एवं जोधपुर रोड़ पर बारी-बारी से जांच के लिए लगाने पर बल दिया ताकि तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
दुर्घटनाओं पर रोक के उपाय करें
उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरओ से सम्पर्क कर उनकी रोड़ से सम्बन्धित सुरक्षा साईनेज लगाने, लाठी, धौलिया, चांधन आदि मार्ग पर एनएचआई को, वहां के पशुपालकों को समझाईश कर उन्हें रिफ्लेक्टिव टेप पशुओं के सिंगों पर लगाने की व्यवस्था कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बाल वाहिनी के दिशा-निर्देशों की पालना परिवहन विभाग को कराने के निर्देश दिए।
समिति के सदस्य निर्मल पुरोहित ने शहर में सड़क के किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग के ठेकेदार को पाबंद कर वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराने की सलाह दी।
जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में प्रदत्त निर्देशों की पालना से अवगत कराया।
]]>
टीकाकरण अभियान के दौरान स्थानीय सूचना केन्द्र एवं गड़सीसर झील के पास स्थापित किए गए टीकाकरण सेन्टर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचओं अलादाद खान, प्रमीला, रेशमा द्वारा सूचना केन्द्र में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लगायी गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए 40 लोगों के कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई।
]]>
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टूरिज्म को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिसिंह मीना, नगरपरिषद के पूर्व सभापति अशोक तंवर, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केंद्र कृष्ण कुमार, पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका कुमावत, सहायक पर्यटन अधिकारी खेमेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई, कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम दान रतनू एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण एवं अच्छी संख्या में पर्यटक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन वेबेक्स वीसी के द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सूचना सहायक सुरेश कुमार व स्वरूप सिंह द्वारा किया गया। गडसीसर झील पर आयोजित हुए लाईट एण्ड साउंड शो के दौरान जैसलमेर की प्राचीन गौरवशाली ऐतिहासिक गाथा का दिग्दर्शन करवाया गया।